• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मंत्रियों से फीडबैक ले कर दिल्ली रवाना हुए बीएल संतोष, आलाकमान को सौंपेंगे रिपोर्ट

Writer D by Writer D
02/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
BL Santosh

BL Santosh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में सियासी सरगर्मियां तेज हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अंदर खींचतान को लेकर लखनऊ में केंद्रीय नेतृत्व की तीन दिन तक चली बैठक खत्म हो गई है। पार्टी पदाधिकारियों और मंत्रियों के साथ तीन दिन तक निजी मुलाक़ातों के दौर के बाद राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, दिल्ली रवाना हो गए हैं। अब वह पार्टी आलाकमान को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।

बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष और उत्तर प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह पिछले 3 दिनों से लखनऊ पार्टी दफ्तर में जमे हुए थे। चार सालों में यह पहला मौका है, जब शीर्ष नेतृत्व ने कई मंत्रियों को बुलाकर बारी-बारी से फीडबैक लिया। पहले दिन 7 मंत्रियों ने बीएल संतोष से मुलाकात की थी।

पहली दिन की मुलाकात में सुरेश खन्ना, जय प्रताप सिंह, दारा सिंह चौहान, महेंद्र सिंह, बृजेश पाठक सहित 7 मंत्रियों से बीएल संतोष और राधामोहन सिंह ने मीटिंग की। इसी दिन शाम में बीएल संतोष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। डिनर पर हुई यह मुलाकात करीब ढाई घंटे तक चली थी।

कोरोना कर्फ्यू से छूट का मतलब ‘लापरवाही’ की छूट नहीं : योगी

इसके बाद दूसरे दिन मिलने वालों में बीएल संतोष ने केशव प्रसाद मौर्य, श्रीकांत शर्मा, स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे कद्दावर नेताओं से मुलाकात किया और उनसे अलग-अलग फीडबैक लिया। इसके वह बीएल संतोष ने संघ के नेताओं से फीडबैक लिया। तीसरे दिन यानी बुधवार को बीएल संतोष ने सिद्धार्थ नाथ सिंह, मोहसिन रजा, स्वाति सिंह सरीखे नेताओं ने मुलाकात की।

बीजेपी के संगठन महासचिव बीएल संतोष से मिलने वाले नेताओं ने मीडिया में चल रही सभी अटकलों को खारिज किया, लेकिन एक बात साफ है कि अकेले में लिया जा रहा है यह फीडबैक सरकार और संगठन दोनों के बारे में है। सबसे ज्यादा एके शर्मा को लेकर चर्चा है। कानाफूसी है कि क्या एके शर्मा को योगी मंत्रिमंडल में कोई अहम जिम्मेदारी दी जाएगी?

एंटिगुआ के PM का दावा, भगोड़े मेहुल चोकसी का वकील विपक्षी पार्टी का सदस्य

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बनारस में एके शर्मा काफी सक्रिय रहे और बनारस मॉडल की तारीफ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। खैर दूसरी चर्चा है कि बीजेपी, प्रदेश अध्यक्ष पद पर केशव मौर्य को लाना चाहती है ताकि 2022 में ओबीसी चेहरे के तौर पर पार्टी यह दिखा सके कि वह आज भी ओबीसी की पार्टी है।

कहा यह जा रहा है कि एके शर्मा मंत्रिमंडल में लाए जाएंगे। वहीं केशव मौर्य को डिप्टी सीएम के साथ अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी चुनाव तक के लिए दी जा सकती है। हालांकि बीएल संतोष से मुलाकात के बाद खुद केशव मौर्य ने इन संभावनाओं को खारिज किया था और कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में बीजेपी ने 300 से ज्यादा सीट लाएगी।

हो सकता है बड़ा फेरबदल

दूसरी तरफ यह भी माना जा रहा है कि अकेले में मंत्रियों ने अफसरशाही को लेकर संगठन तक सीधे बात पहुंचाई है और सरकार में उनकी नहीं चलने की शिकायत सीधे बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव से की है।

बीएल संतोष दोपहर बाद दिल्ली रवाना हो गए हैं। वह अपनी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को देंगे। जून के दूसरे या तीसरे हफ्ते में उत्तर प्रदेश में बदलाव की उम्मीद की जा रही है।

Tags: bjp meetingbl santoshup news
Previous Post

अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम पर माफियाओं का हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

Next Post

यूपी में एक्टिव कोविड मरीजों की संख्या 30 हजार से भी कम : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जेपीएनआईसी: अंधेरे से उजाले की ओर

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

परिवार और धनकुबेरों तक सिमटी सपा की राजनीति : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में नारी शक्ति की आराधना के साथ उसके सम्मान और सुरक्षा का संकल्प भी जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में बिजली नहीं, बिल आता था, अब अन्नदाता किसान का बिल नहीं आता, बिजली आती है: मुख्यमंत्री

12/10/2026
Next Post
CM Yogi congratulated

यूपी में एक्टिव कोविड मरीजों की संख्या 30 हजार से भी कम : योगी

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

महाकुंभ हादसे में मौत का आंकड़ा नहीं दे पाई… उसके बजट के सारे आंकडे झूठे: अखिलेश यादव

01/02/2025
आरएसएस के नए सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले

आरएसएस के नए सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले , प्रतिनिधि सभा में हुआ चुनाव

20/03/2021
Kangana Ranaut

कंगना रनौत ने बहन रंगोली को गिफ्ट में दिया आलीशान घर, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

02/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version