• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रेमडेसिविर इंजेक्शन की पर्दाफाश, चार लोग गिरफ्तार

Writer D by Writer D
30/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
black marketing of Remdesivir

black marketing of Remdesivir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वैश्विक महामारी कोरोना की वैसे तो एक निश्चित दवा उपलब्ध नहीं है, लेकिन रेमडेसिविर इंजेक्शन कोरोना संक्रमित व्यक्ति पर काफी असरदार साबित हो रही है। इसको लेकर इस इंजेक्शन की कालाबाजारी का भी खेल पूरे देश में खेला जा रहा है और कानपुर भी इससे अछूता नहीं है। शुक्रवार को एक बार फिर रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच की टीम ने पर्दाफाश कर दिया। टीम ने गिरोह में शामिल हैलट अस्पताल के दो कर्मचारियों सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

संक्रमण काल में मुनाफाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने अभियान चला रखा है। इसी के तहत पुलिस को सूचना मिली कि गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कालेज से संबद्ध हैलट अस्पताल में कोरोना संक्रमण पर असरदार साबित होने वाला इंजेक्शन रेमडेसिविर की कालाबाजारी की जा रही है।

इस पर पुलिस कमिश्नर ने डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल की टीम के टॉस्क दिया। इसके बाद क्राइम ब्रांच का एक सिपाही स्टिंग ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए ग्राहक बनकर काकादेव थाना क्षेत्र के विजयनगर निवासी आयुष कमल से संपर्क किया। दोनों के बीच एक इंजेक्शन का सौदा 37 हजार में तय हुआ। पुलिस को जैसे ही इंजेक्शन हाथ लगा उसने आयुष कमल को गिरफ्तार कर लिया। आयुष के पकड़ में आते ही गिरोह का पर्दाफाश हो गया।

इस तरह जुड़ी कड़ी से कड़ी

आयुष ने पुलिस टीम को बताया कि मैं ग्राहक की तलाश करता था और इंजेक्शन मेडिकल कॉलेज कैंपस में रहने वाला अंशुल शर्मा पुत्र ब्रजकिशोर शर्मा उपलब्ध कराता था। अंशुल शर्मा रामकली हॉस्पिटल में ओपीडी देखता है और उसे इंजेक्शन बिजनौर के सादेपुर निवासी चेतांष चौहान पुत्र परमिंदर सिंह चौहान के माध्यम से मिलता था।

एक एम्बुलेंस में 10 शव, इस शहर के कोविड हॉस्पिटल का वीडियो हुआ वायरल

चेतांष इस समय कल्याणपुर क्रासिंग के पास किराए का मकान लेकर रहता है। चेतांष ने बताया कि उसे इंजेक्शन हैलट अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ में काम करने वाले खपरा मोहाल निवासी विक्रम के जरिए मिलता है। इसके बाद पुलिस ने विक्रम को भी हिरासत में ले लिया। क्रमश: चारों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कड़ी—कड़ी जोड़कर विक्रम से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि अस्पताल से जो इंजेक्शन किसी मरीज को लगाने के लिए मिलता था उसको वह आधा ही लगाता था और आधा अपने पास रख लेता था।

10 हजार से शुरु होकर 40 हजार तक बिकता था इंजेक्शन

डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि चारों आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सामने आया कि विक्रम 10 हजार रुपये में इंजेक्शन को बेचता था और आयुष तक पहुंचते—पहुंचते इसकी कीमत 35 से 40 हजार रुपये हो जाती थी। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।

Tags: Black marketing of Remdesivir injectioncrime newsup news
Previous Post

पंजाब के गेंदबाजों के आगे फीके पड़े विराट के बल्लेबाज, 34 रन से जीत दर्ज

Next Post

माता वैष्णो देवी मार्ग पर लगी आग, कई दुकानें जलकर हुई राख

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
उत्तर प्रदेश

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

19/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
Next Post
massive fire in ferry

माता वैष्णो देवी मार्ग पर लगी आग, कई दुकानें जलकर हुई राख

यह भी पढ़ें

CM Yogi

हजारों वर्ष की परंपरा को नई ऊंचाई की ओर लेकर जाएगा काशी तमिल संगमम्ः सीएम योगी

15/02/2025
Akhilesh Yadav

भाजपा सरकार अपने पेपर माफ़ियाओं पर काग़ज़ का ही बुलडोज़र चलवा दे : अखिलेश यादव

30/03/2022
lip

होंठों के फटने से है परेशान, तो आज़माएं ये आसान टिप्स

16/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version