• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नाबालिग छात्रा से दुराचार कर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
19/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
rape accused arrested

rape accused arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। नाबालिक छात्रा के साथ दुराचार कर उसे ब्लैकमेल करने वाले आरोपित को गाजीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित एलएलबी का छात्र है। आरोपित के खिलाफ पीडि़त किशोरी के पिता ने तहरीर दी थी।

थाना प्रभारी गाजीपुर ने बताया कि इलाके में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी कक्षा 9 की छात्रा है। किशोरी के पिता ने आरोपित वृन्दावन पीजीआई निवासी अर्पित गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपित की किशोरी से मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। जिसके बाद दोनों मेें नजदीकियां बढ़ गई थीं। आरोप है कि आरोपित किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया था। जहां किशोरी के साथ आरोपित ने दुराचार किया। विरोध करने पर आरोपित ने किशोरी की पिटाई कर दी। किशोरी किसी तरह भाग कर अपने घर लौटी थी।

घर के बाहर खेल रहा मासूम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, तलाश में जुटी पुलिस

लोकलाज के डर से पीडि़त किशोरी ने अपने परिजनों को कुछ नहीं बताया था। इसका फायदा उठाते हुए आरोपित किशोरी को ब्लैकमेल करने लगा था। आये दिन उससे पैसे मांगता था, न देने पर किशोरी को बदनाम करने की धमकी देता था।

पीडि़त किशोरी ने आजिज होकर आप-बीती अपनी मां को बताई थी। पीडि़त के पिता ने आरोपित के खिलाफ गाजीपुर थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपित को बुधवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित एलएलबी का छात्र है। जिसके खिलाफ पास्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Tags: Lucknow News
Previous Post

PFI के दो कमांडरों से पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा, PFI अब ISI के संपर्क में

Next Post

चोरी की बाइक समेत शातिर आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
Next Post
arrested

चोरी की बाइक समेत शातिर आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

यह भी पढ़ें

Kane Williamson

टी20 सीरीज में केन विलियमसन नहीं ये प्लेयर होगा न्यूजीलैंड का कप्तान

16/11/2021
CM Yogi

गरीबों की जमीन कब्जामुक्त कराएं, दबंगों को सबक सिखाएं : मुख्यमंत्री

11/12/2024
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने IITF में आयोजित उत्तराखण्ड दिवस में किया प्रतिभाग

23/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version