• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज शाम पूरा प्रदेश अंधेरे में डूब जाएगा, क्या है योगी सरकार की तैयारी?

Writer D by Writer D
23/01/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Blackout

Blackout

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में आपात स्थिति से निपटने के लिए आज सभी जिलों में मॉक ड्रिल (Mock Drill) की जाएगी। शाम 6 बजे पूरे उत्तर प्रदेश में एक साथ ब्लैकआउट (Blackout) किया जाएगा, यानी पूरा प्रदेश अंधेरे में डूब जाएगा। इस दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए अभ्यास किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की पुलिस लाइन में आयोजित मॉक ड्रिल अभ्यास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के साथ प्रमुख सचिव गृह, प्रमुख सचिव नगर विकास, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य, डीजीपी, डीजी फायर और राहत आयुक्त मौजूद रहेंगे।

इससे पहले भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के दौरान मॉक ड्रिल की गई थी। उसके बाद यह दूसरा मौका होगा जब इस तरह का पुलिस, बिजली विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी मिलकर संयुक्त अभ्यास करेंगे। आपात स्थिति, जैसे हवाई हमले से निपटने की तैयारी को और पुख्ता करने के लिए मॉक ड्रिल किया जाएगा।

कितनी देर के लिए होगा ब्लैकआउट (Blackout) ?

इस दौरान उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक साथ शाम 6 बजे 10 मिनट के लिए अंधेरा (Blackout) छा जाएगा। तेज आवाज में सायरन बजेगा और मॉक ड्रिल में शामिल अधिकारी-कर्मचारी अलर्ट होकर आपात स्थिति से निपटने की कोशिश करते नजर आएंगे। यह अभ्यास नागरिक सुरक्षा विभाग के नेतृत्व में किया जाएगा, जिसमें सिविल डिफेंस, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय को परखा जाएगा।

इस संबंध में उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने डीजीपी, यूपीपीसीएल के प्रबंध निदेशक और राहत आयुक्त के साथ सभी जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस प्रमुखों को मॉक ड्रिल कराने के निर्देश दिए हैं।

यूपी के 75 जिलों में होंगी मॉक ड्रिल (Mock Drill) 

23 जनवरी को प्रदेश के सभी 75 जिलों में संयुक्त अभ्यास किया जाएगा, जिसमें पुलिस, नागरिक सुरक्षा, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग के जवान, अधिकारी व कर्मचारी आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 जनवरी को शाम 6:00 बजे 2 मिनट के लिए हवाई हमले की चेतावनी वाला सायरन बजेगा। इसके बाद बिजली काट दी जाएगी। प्रदेश भर के अधिकारियों को मॉक ड्रिल (Mock Drill) करने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags: black outmock drillup news
Previous Post

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

Next Post

पुरुषों के नाम सुरक्षित… SIR में बेटियों का नाम कटने पर भड़कीं राजा भैया की पत्नी भानवी

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
Raja Bhaiya-Bhanavi Singh

पुरुषों के नाम सुरक्षित... SIR में बेटियों का नाम कटने पर भड़कीं राजा भैया की पत्नी भानवी

यह भी पढ़ें

The entire family was found dead

पत्नी की हत्या कर नाले में गाड़ा शव

26/03/2023
तस्कर गिरफ्तार

कपिलवस्तु पुलिस ने खाद की तस्करी करते पांच तस्करों को किया गिरफ्तार

08/11/2020
सीएम योगी cm yogi

विदेशों की जूठन पर पलने वाले किसानों के कंधे पर रखकर चला रहे हैं बंदूक : सीएम योगी

09/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version