• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मेस हैंडओवर करने को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, एक सूबेदार की मौत

Writer D by Writer D
27/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
bloody clash in cantt

bloody clash in cantt

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। कैंट इलाके में एक सूबेदार की दूसरे सूबेदार ने गला रेत कर हत्या कर दी, जबकि मारपीट के दौरान दोनों के बीच हुई चाकूबाजी में दूसरा सूबेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की कैंटोमेंट अस्पताल में हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि मेस का चार्ज हैंडओवर करने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में मारपीट की नौबत आ गई। दोनों ने एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें पश्चिम बंगाल के रहने वाले सूबेदार सिंपा शेरपा की मौत हो गई।

डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन ने बताया कि कैंट थाना क्षेत्र में सेंट्रल ऑफिसर्स मेस में शुक्रवार को एक बॉडी मिली है। मृतक का नाम सिंपा शेरपा हैं, रैंक से जेसीओ है और यह गोरखा यूनिट में पोस्टर था। सिंपा की चाकू से रेंत कर हत्या की गई है। घटनास्थल से 200 मीटर की दूरी पर एक और दूसरा व्यक्ति घायल अवस्था में मिला है। जिसका नाम रमेश कुमार राय है। रामेश भी रैंक सेल जेसीओ है और गोरखा यूनिट में तैनात है। दोनों ही गोरखा यूनिट में पोस्टेड है आपस में चार्ज लेने की बात कर रहे थे।

रमेश का कुमार राय अभी घायल अवस्था में है बोलने की हालत में नहीं है। जब यह बयान देने की स्थिति में होंगे तब इनसे पूछताछ की जाएगी। बताया जा रहा है कि कैंट छावनी क्षेत्र में आर्मी में तैनात दो सुविधा रो के बीच विवाद हो गया। मेस का चार्ज हैंड ओवर करने को लेकर हुए विवाद में दोनों सूबेदार के बीच विवाद हो गया था। विवाद के दौरान नौबत मारपीट तक पहुंच गई थी। दोनों सूबेदारों में पहले तो गुत्थमगुत्थी हुई थी। मैस में मौजूद लोगों ने मामले को शांत करा दिया था, लेकिन कुछ ही देर बाद दोनों फिर भिड़ गए थे। मारपीट के दौरान दोनों सूबेदारों ने एक दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया।

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

आक्रोश में आकर रमेश कुमार राय ने अपनी पेपर कटिंग वाले कटर से सिंपा शेरपा पर वार कर दिया। इस पर रमेश ने भी खुखरी निकाल कर सिंपा पर वार कर दिया। दोनों के बीच एक दूसरे पर धारदार हथियार से कई वार किए गए। सिंपा की गर्दन में गहरे घाव हो गए और वह मौके पर ही निढाल होकर गिर गया। सिंपा के गिरते ही रमेश घायल अवस्था में मौके से भागने लगा। घटना स्थल से करीब 2 सौ मीटर दूर जाकर रमेश गिर गया। मौके पर पहुंचे सैन्य कर्मियों ने सिंपा की हालत गंभीर देखते हुए तत्काल मामले की जानकारी सेना के उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे उच्चाधिकारियों ने कैण्ट पुलिस को कॉल कर वारदात की सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर कैण्ट पुलिस पहुंच गई, लेकिन तब तक घायल सिंपा की मौत हो चुकी थी, जबकि कुछ ही दूरी पर पड़े रमेश की हालत मरणासन्न थी। पुलिस और सैन्य अधिकारियों ने घायल रमेश को कैंटोमेंट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

हत्या के कारण नहीं हुए स्पष्ट

इंस्पेक्टर कैंट नीलम राणा का कहना है कि हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी जिस जिस पर दोनों के बीच विवाद हुआ इसकी जांच की जा रही हैं। हालांकि सेना के अधिकारी मौके पर मौजूद सैन्य कर्मियों से जानकारी हांसिल कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो मेस का चार्ज हैण्डओवर करने को लेकर दोनों सूबेदारों के बीच विवाद हुआ था। उन्होंने कहा कि घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। हालत में सुधार होने पर घायल के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

दोनों के बीच कई दिनों से चल रहा था विवाद

सूत्रों की मानें तो रमेश और पि बा के बीच मेस को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच कई बार झडप भी हुई थी। दोनों ही सूबेदार एक दूसरे पर टॉंटिंग भी करते थे। दानों के बीच झड़प होने पर अन्य सैन्य कर्मी हस्तक्षेप कर मामले को शांत करा देते थे। मेस को हैण्डओवर करने को लेकर दोनों के बीच चल रहे विवाद की जानकारी सेना के उच्चाधिकारियों को भी नहीं थी।

तेज रफ्तार बोलेरो और ट्रैक्टर ट्रॉली में भीषण भिड़ंत, दो की मौत, पांच लोग घायल

अंदाजा नहीं था कि दोनों के बीच होगा खूनी संघर्ष

मेस को लेकर दोनों सूबेदारों में अक्सर विवाद हो जाता था। मौके पर मौजूद सैन्य कर्मी दोनों को समझा-बुझा कर शांत करा देते थे, लेकिन साथी सैन्य कर्मियों को अंदाजा भी नहीं था कि नौबत खूनी संघर्ष तक पहुंच जायेगी। शुक्रवार की दोपहर बाद पी बा और रमेश एक साथ मेस में पहुंच गए थे। फिर से दोनों के बीच विवाद होने लगा था। मारपीट के दौरान एक-दूसरे पर दोनों सूबेदारों ने धारदार हथियार से ताबड़तोड वार कर दिए थे।

Tags: bloody clash in canttcrime newslucknow cantonmentLucknow News
Previous Post

दबंगों ने महिला व उसके बेटों के सिर पर कुल्हाड़ी से किया वार, आरोपी गिरफ्तार

Next Post

गैंगरेप के बाद विवाहिता को जिंदा जलाया, इलाके में मचा हड़कंप, भारी पुलिस बल तैनात

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
Next Post
burnt alive after gangrape

गैंगरेप के बाद विवाहिता को जिंदा जलाया, इलाके में मचा हड़कंप, भारी पुलिस बल तैनात

यह भी पढ़ें

jp nadda

जेपी नड्डा ने बीजेपी के क्षेत्रीय कार्यालय का किया लोकार्पण, सीएम योगी भी रहे मौजूद

10/06/2022
bal grah

उत्तर प्रदेश में नवीन बालगृहों का तेजी से हो रहा निर्माण

21/06/2022
CM Yogi

मंत्रियों-विधायकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला के किये दर्शन

11/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version