• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

18 घंटे बाद मिला हैदर कैनाल में गिरे वीर का शव, 1090 चौराहे से पहले नाले से ढूंढ निकाला

Writer D by Writer D
18/09/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
The body of Veer, who fell into the Hyder Canal drain, was found.

The body of Veer, who fell into the Hyder Canal drain, was found.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: हुसैनगंज सदर क्षेत्र में नाले (Hyder Canal Drain) में गिरे 7 साल के मासूम वीर का शव गुरुवार को आखिरकार मिल गया है। लगातार 18 घंटे तक चली खोजबीन के बाद नगर निगम, गोताखोरों और रेस्क्यू टीम ने 1090 चौराहे से पहले नाले में बच्चे को ढूंढ निकाला है। बीते दिन खेलते समय वीर नाले में गिर गया था, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। रातभर चले सर्च ऑपरेशन में इमरजेंसी लाइट, जाल और जेसीबी की मदद ली गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंततः आज सुबह 18 घंटे बाद टीम को सफलता मिली।

मौके पर भारी भीड़ जुटी हुई है। प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस और नगर निगम टीम तैनात है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।हुसैनगंज इलाके में किला चौकी रामलीला मैदान के पास बुधवार शाम खेलते वक्त सात साल का बच्चा हैदर कैनाल (Hyder Canal) में गिर गया। पानी में छटपटा रहे मासूम को बचाने के लिए उसके चाचा व एक अन्य शख्स नाले में कूदे, लेकिन तेज बहाव के कारण बच्चा कुछ ही देर में नजरों से ओझल हो गया। देर रात तक बच्चे का पता नहीं चल सका था। इस सीजन में तेज बारिश के दौरान बहने-डूबने का यह चौथा हादसा है।

जानकारी के मुताबिक, बाराबंकी के रुदौली निवासी नन्हा किला चौकी के पास रामलीला मैदान में झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहते है। कबाड़ का काम करने वाले नन्हा ने बताया कि उनका बेटा वीर (7) बुधवार शाम छह बजे आसपास के बच्चों संग खेल रहा था। अचानक पैर फिसलने से वीर नाले में गिर गया। बाकी बच्चे शोर मचाने लगे। चीख-पुकार सुनकर चाचा मनोज और एक अन्य युवक वीर को बचाने के लिए नाले में कूद गए। नाले में कूदे युवक ने वीर का हाथ तो पकड़ लिया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह खुद डूबने लगा। ऐसे में हाथ छूट गया और वीर नजरों से ओझल हो गया। स्थानीय लोगों और पार्षद का कहना है कि नाले (Hyder Canal) किनारे रेलिंग नहीं थी। रेलिंग होती तो बच्चा न गिरता।

क्षेत्रीय पार्षद अमित चौधरी का कहना है कि हैदर कैनाल (Hyder Canal) के बगल में एलडीए (LDA) ने नाला भी बनवाया था, पर रेलिंग नहीं बनवाई। रेलिंग होती तो हादसा न होता।

दौरान दादी सावित्रा और नन्हा हाथ जोड़कर वीर के सही सलामत मिलने की उम्मीद में छटपटाते रहे। घटना की जानकारी पर मेयर सुषमा खर्कवाल भी नगर निगम अफसरों संग मौके पर पहुंची। इस हमारा सहारा है, उसे बचा लीजिए। नन्हा का वीर के अलावा पांच साल का बेटा शिवा भी है। नन्हा ने बताया कि पत्नी रेनू तीन माह पहले छोड़ कर चली गई। रेनू के जाने के बाद दादी सावित्रा ही दोनों बच्चों की देखरेख करती थी।

Tags: Lucknow News
Previous Post

योगी सरकार ने खीरी में पेश की जनसहभागिता की मिसाल, स्पेशल किट बनीं बाढ़ पीड़ितों का संबल

Next Post

जीएसटी रिफॉर्म देशवासियों के लिए प्रधानमंत्री का दीवाली गिफ्ट : मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

चार बार के विधायक अनिल शर्मा को सीएम योगी की श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ग्रीन मोबिलिटी को मिली रफ्तार, नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो की 100 ई-बसों का शानदार प्रदर्शन

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार दिव्यांग बच्चों वाले परिवार की दूर हुई छत और पढ़ाई की चिंता, परिवार के लिए योगी सरकार बनी सहारा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

पूरे प्रदेश में जल निकासी व्यवस्था को लेकर अधिकारी अलर्ट मोड में रहें: ए.के. शर्मा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

जो प्रदेश की सेवा में जुटे, योगी सरकार ने उनके परिवारों को दिया स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच

15/09/2026
Next Post
CM Yogi

जीएसटी रिफॉर्म देशवासियों के लिए प्रधानमंत्री का दीवाली गिफ्ट : मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

hindu sangathan

गौवंशीयों के अवशेष मिलने पर भड़के हिन्दू संगठन, कोतवाली के सामने धरने पर बैठे

05/06/2021
Banks

बनिए पंजाब नेशनल बैंक का हिस्सा, इस पोस्ट के लिए करें आवेदन

22/04/2022

 विधि विधान से बंद हुए बद्रीनाथ धाम के कपाट

20/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version