• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बॉलीवुड कलाकारों ने संगम में लगाई पावन डुबकी, की योगी सरकार की प्रशंसा

Writer D by Writer D
07/02/2025
in Mahakumbh 2025, मनोरंजन
0
Bollywood actors took a dip in the Sangam during Maha Kumbh

Bollywood actors took a dip in the Sangam during Maha Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ ( Maha Kumbh) में बड़ी संख्या में आम और खास सभी लोग त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने आ रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव, अभिनेत्री नीना गुप्ता और अभिनेता संजय मिश्रा महाकुम्भ ( Maha Kumbh) पहुंचे। सभी कलाकारों ने इस भव्य आयोजन की प्रशंसा की और यहां के माहौल को अविस्मरणीय बताया।

संगम में डुबकी लगाना सौभाग्य की बात: राजकुमार राव

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि वह और उनकी पत्नी पत्रलेखा मां गंगा के प्रति गहरी श्रद्धा रखते हैं। राजकुमार राव ने कहा, “मैं संगम में डुबकी लगाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। हम पिछली बार भी महाकुम्भ ( Maha Kumbh) में आए थे। पत्रलेखा और मैं मां गंगा के प्रति समर्पित हैं। हम परमार्थ निकेतन आश्रम में ठहरे हुए हैं। जो भी यहां स्नान कर सकता है, वह सौभाग्यशाली है। भगवान की कृपा से हमें यह अवसर मिला है।”

सालों से यहां आने की इच्छा थी: नीना गुप्ता

नीना गुप्ता ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “मैं सालों से यहां आना चाहती थी। यह एक अनोखा अनुभव है। आखिरकार, आज मैंने डुबकी लगा ली। यहां का माहौल अविश्वसनीय है। मैंने अपने जीवन में इससे बड़ा जनसमूह कभी नहीं देखा। सरकार ने इतने बड़े आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित किया है, यह काबिले-तारीफ है।

समय होता तो यहीं घर बना लेता: संजय मिश्रा

मशहूर अभिनेता संजय मिश्रा ने महाकुम्भ ( Maha Kumbh) के माहौल को अद्भुत बताते हुए कहा, “यहां भारी भीड़ है, लेकिन फिर भी सारी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए किए गए प्रयास सराहनीय हैं। अगर मेरे पास समय होता, तो मैं यहीं अपना घर बना लेता।”

महाकुम्भ में स्नान के साथ संतों का आशीर्वाद लेना भी जरूरी: मालिनी अवस्थी

प्रसिद्ध लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने महाकुम्भ ( Maha Kumbh) में श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे केवल त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान तक ही सीमित न रहें, बल्कि संतों का आशीर्वाद भी लें। मालिनी अवस्थी ने कहा, “महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं का उद्देश्य सिर्फ स्नान करना नहीं होना चाहिए, बल्कि उन्हें संतों के दर्शन कर उनका आशीर्वाद भी लेना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महाकुम्भ का संदेश पूरे विश्व में गया है कि जो इस पावन अवसर पर स्नान नहीं करेगा, वह इस सौभाग्य से वंचित रह जाएगा। इसी कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए आ रहे हैं।”

Tags: Maha Kuambh 2025maha kumbhMaha Kumbh Firemahakumbh2025
Previous Post

प्रदेश में कूड़ा का होगा तकनीक आधारित आपशिष्ट प्रबंधन एवं निस्तारण : अमृत अभिजात

Next Post

योगी सरकार की पहल का असर, सड़क हादसों में ब्रेक लगाएंगे ”जोन ऑफ एक्सीलेंस”

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आसमान में मनाया करवा चौथ, 35 हजार फीट पर राघव ने परिणीति को पिलाया पानी

30/10/2026
मनोरंजन

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

28/10/2026
मनोरंजन

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

24/10/2026
मनोरंजन

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

21/10/2026
मनोरंजन

रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ रुपये पार

21/10/2026
Next Post
Zone of Excellence

योगी सरकार की पहल का असर, सड़क हादसों में ब्रेक लगाएंगे ''जोन ऑफ एक्सीलेंस''

यह भी पढ़ें

राम मंदिर

सदियों का इंतजार खत्म, आ गयी राम मंदिर निर्माण की शुभ घड़ी, आज पीएम मोदी करेंगे भूमि पूजन

05/08/2020
Amitabh Bachchan

कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में अमिताभ बच्चन ने कहा- ‘अब भी अभिव्यक्ति की आजादी पर सवाल उठाए जाते हैं…’

15/12/2022
pitru paksha

कब से शुरू होगा पितृपक्ष, जानिए तिथियां और श्राद्ध करने का समय

11/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version