• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बॉलीवुड के आर्ट डायरेक्टर 07 दिन में तैयार कर देंगे महाकुंभ का कंट्रोल रूम

Writer D by Writer D
19/11/2024
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Maha Kumbh

Maha Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज : महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) को सनातन धर्म का सबसे बड़ा आयोजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार हर आपात स्थिति से निपटने की तैयारी कर रही है। दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम में किसी तरह की कोई बाधा न पहुंचे और साथ ही यहां आने वाले 45 करोड़ लोगों की सुरक्षा का पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है। इसके लिए मेला क्षेत्र में बाकायदा हाईटेक कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। इस कंट्रोल रूम में हाई लेवल मीटिंग के अलावा आला अफसरों की टीमें बैठकर महाकुंभ (Maha Kumbh) के लिए रणनीति तैयार करेंगी। खास बात ये है कि इस कंट्रोल रूम का निर्माण बॉलीवुड के प्रसिद्ध आर्ट डायरेक्टर द्वारा कराया जा रहा है। उनका दावा है कि विशेष सुविधाओं वाला यह कंट्रोल रूम 7 दिन के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा।

50 से अधिक होंगे केबिन

अपर मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि कंट्रोल रूम में श्रद्धालुओं को लेकर होने वाले जरूरी इंतजाम के लिए वीआईपी मीटिंग होंगी। साथ में कॉन्फ्रेंस हॉल और करोड़ों लोगों तक सही समय पर उचित जानकारी पहुंचाने के लिए मीडिया के ब्लॉक भी बनाए जा रहे हैं। इस कंट्रोल रूम में 50 से अधिक अफसरों के अलग-अलग प्रकार के केबिन बनाए जा रहे हैं। जिसमें सुरक्षा, प्रशासनिक कार्यों के साथ साथ चिकित्सा, पेयजल संबंधित कार्यों की निगरानी की जाएगी।

शुरू हो सकेगी मॉनिटरिंग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर महाकुंभ (Maha Kumbh) में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर मेला प्राधिकरण ने विशेष इंतजाम किया है। इसी के तहत हाईटेक कंट्रोल रूम बनाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। इसके निर्माण में जुटे मुंबई से आए आर्ट डायरेक्टर और वास्तुकार पवन पांडे ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप कंट्रोल रूम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सात दिनों के भीतर इसे पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा।

जिसमें बड़े पैमाने पर महाकुंभ (Maha Kumbh) से जुड़ी योजनाओं की जल्द से जल्द मॉनिटरिंग शुरू हो सकेगी। देश-विदेश से महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न होने पाए, इसके लिए बाकायदा रणनीति बनाने का काम भी इसी कंट्रोल रूम से किया जाएगा।

नई दिल्ली में भव्य ‘महाकुंभ कॉन्क्लेव’ का आयोजन करेगी योगी सरकार

विभागीय समन्वय के लिए यहीं पर कॉन्फ्रेंस हॉल रहेंगे और जन सुविधाओं से संबंधित जानकारी के लिए मीडिया के ब्लॉक भी यहीं पर अलग से बनाए जा रहे हैं।

ड्रोन से रखी जाएगी नजर

महाकुंभ (Maha Kumbh) के दौरान चप्पे चप्पे पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम तो बनाया ही जा रहा है, साथ में इस कंट्रोल रूम के चारों तरफ ड्रोन से हर गतिविधि पर निगरानी रखी जाएगी। सुविधा के लिहाज से इस कंट्रोल रूम को एल शेप का आकर दिया जा रहा है, जिसमें अफसर से लेकर उनके स्टाफ तक के लिए हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। कंट्रोल रूम में एंट्री के लिए तीन विशेष दरवाजे भी बनाए जा रहे हैं, जिसका काम अंतिम चरण में चल रहा है।

Tags: maha kumbhPrayagraj News
Previous Post

Hockey Women’s Asian Champions Trophy 2024 : भारत ने जापान को दी मात, अब फाइनल में चीन से मुकाबला

Next Post

सुदृढ लॉजिस्टिक्स रेग्युलेटरी इकोसिस्टम की जरूरत, तैयार करें स्टेट लॉजिस्टिक्स प्लान: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
CM Yogi

सुदृढ लॉजिस्टिक्स रेग्युलेटरी इकोसिस्टम की जरूरत, तैयार करें स्टेट लॉजिस्टिक्स प्लान: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Besan Face Pack

ग्लोइंग स्किन के लिए बेस्ट है ये फेस पैक

21/09/2025

दो सपा नेताओं को पुलिस ने बैठाया थाने में, जानें पूरा मामला

29/06/2021
AK Sharma

आजादी के बाद यह सबसे बड़ी राष्ट्रप्रेम की लहर: एके शर्मा

14/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version