• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शीतलहरी में बेजुबानों व जरूरतमंदों का पूरा ध्यान रख रही है योगी सरकार

Writer D by Writer D
14/01/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Bonfires

Bonfires

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। 2023 में 10 दिन के भीतर योगी सरकार (Yogi Government) ने सूबे के 3818 अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था कराई है यानी 75 जिलों में अब 16412 स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। पहली जनवरी तक यह व्यवस्था 12594 सार्वजनिक स्थानों पर थी। महज 10 दिन में 38 सौ से अधिक सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जरूरतमंदों/निराश्रितों के प्रति सरकार की चिंता को जाहिर करता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रैनबसेरों में उपयुक्त व्यवस्था व साफ-सफाई रखने के निर्देश भी दिए हैं। सीएम ने गोरखपुर व वाराणसी में खुद औचक निरीक्षण कर इस व्यवस्था को जांचा-परखा और वहां मौजूद लोगों से वास्तुस्थिति की जानकारी भी ली।

1228 रैन बसेरों में आसरा ले रहे 29285 निराश्रित

सरकार की ओर से सूबे में 1228 रैन बसेरे बनाए गए हैं। इनमें 29285 निराश्रितों (रेहड़ी, खोमचे, ठेला, रिक्शा समेत अन्य जरूरतमंदों) की व्यवस्था की गई है। ठंड को देखते हुए योगी सरकार की ओऱ से वृद्धि करते हुए लखनऊ में 56, प्रयागराज में 50, बरेली में 36, कानपुर नगर में 35, मेरठ में 34, झांसी में 31, गाजियाबाद में 28, मथुरा-वाराणसी में 27-27, आगरा में 25 रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है। लखनऊ के रैन बसेरों में 2024, प्रयागराज में 1228, कानपुर नगर में 1029, अलीगढ़ में 954, वाराणसी में 916, गाजियाबाद में 898, कासगंज में 840 लोगों के रहने-सोने का इंतजाम किया गया है।

अलाव (Bonfires) बन रहा जरूरतमंदों का सहारा

इन दिनों गलन भरी ठंड से दिक्कत काफी बढ़ गई है। पूरे दिन कई जनपदों में सूर्य देवता के दर्शन नहीं हो रहे हैं। कोहरे के कारण भी परेशानी उठानी पड़ रही है। मेहनत-मजदूरी करने वालों को काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में योगी सरकार के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों पर शासन-प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था की गई है। बीती रात लखनऊ रेलवे स्टेशन पर भी काफी लोग साथ बैठकर अलाव तापकर ठंड से बचते दिखे। बेजुबान जानवरों के लिए भी यह अलाव जीवन रक्षक का काम कर रहे थे। यह नजारा सिर्फ लखनऊ नहीं, बल्कि प्रदेश के हर जनपदों में देखने को मिल रहे हैं।

कई जिलों में 200 से अधिक सार्वजनिक स्थलों पर जलाए जा रहे अलाव (Bonfires)

ठंड को देखते हुए कई जनपदों में 200 से अधिक सार्वजनिक स्थलों पर अलाव (Bonfires) की व्यवस्था की गई है। इनमें अलीगढ़ में 557, अंबेडकर नगर में 205, अयोध्या में 256, बहराइच में 237, बलिया में 228, बाराबंकी में 265, बिजनौर में 453, गाजीपुर में 252, हरदोई में 370, जौनपुर में 246, कानपुर देहात में 202, कानपुर नगर में 342, कासगंज में 202, कौशांबी में 266, कुशीनगर में 257, लखीमपुर खीरी में 423, लखनऊ में 1527, महराजगंज में 334, मऊ में 401, मेरठ में 345, मिर्जापुर में 297, मुरादाबाद में 330, प्रतापगढ़ में 229, प्रयागराज में 827, रायबरेली में 202, सहारनपुर में 362, संभल में 225, शाहजहांपुर में 293, सिद्धार्थनगर में 294, सीतापुर में 233, उन्नाव में 411 व वाराणसी में 315 सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाए जा रहे हैं।

इन जिलों में भी सार्वजनिक स्थलों पर की गई व्यवस्था

आगरा में 92, अमेठी में 105, अमरोहा में 144, औरैया में 155, आजमगढ़ में 150, बदायूं में 53, बागपत में 75, बलरामपुर में 152, बांदा में 116, बरेली में 134, बस्ती में 74, बुलंदशहर में 196, चंदौली में 73, चित्रकूट में 63, देवरिया में 95, एटा में 58, इटावा में 116, फर्रुखाबाद में 166, फतेहपुर में 149, फिरोजाबाद में 127, नोएडा में 184, गाजियाबाद में 158, गोंडा में 183, गोरखपुर में 85, हमीरपुर में 46, हापुड़ में 79, हाथरस में 96, जालौन में 126, झांसी में 35, कन्नौज में 145, ललितपुर में 89, महोबा में 108, मैनपुरी में 154, मथुरा में 97, मुजफ्फरनगर में 145, पीलीभीत में 141, रामपुर में 190, संतकबीर नगर में 124, संत रविदास नगर में 154, शामली में 87, श्रावस्ती में 71, सोनभद्र में 144, सुल्तानपुर में 92स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं।

Tags: Lucknow NewsYogi News
Previous Post

प्रदेश के अनूठे गीत, संगीत और नृत्य कलाओं का लुत्फ उठाएंगे G-20 सम्मेलन के अतिथि

Next Post

पहाड़ में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बेहतर रोजगार के अवसर बनाने होंगे: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Ravi Kishan
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा मामला: रवि किशन बोले- दोषियों को मिले सबसे कड़ी सजा

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी में पहली बार कोई सरकार तीसरी बार लगातार रिपीट होगी : योगी आदित्यनाथ

15/07/2026
Next Post
CM Dhami

पहाड़ में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बेहतर रोजगार के अवसर बनाने होंगे: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Flood threat in Delhi, Yamuna river in spate

दिल्ली में बाढ़ का साया, उफान पर यमुना नदी; एडवाइजरी जारी

18/08/2025
Transfer

देर रात हिली प्रशासनिक कुर्सी, अभिमन्यु मांगलिक बने फतेहपुर के नए कप्तान

14/03/2026
Yogi Adityanath

सीएम से पैदल निकले संजीत के परिजनों को एसीएम ने दिया मुलाकात करने का आश्वासन

15/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version