• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दोनों ही मुझे प्यार करती हैं, नहीं दे सकता धोखा…

Desk by Desk
07/01/2021
in Main Slider, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
नहीं दे सकता धोखा... can't cheat ...

नहीं दे सकता धोखा...

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में शादी का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां के एक युवक ने एक ही मंडप के नीचे अपनी दो गर्लफ्रेंड्स के साथ शादी रचा ली है। बता दें कि युवक का दोनों गर्लफ्रेंड्स के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में था। पांच जनवरी को हुए शादी समारोह में 500 मेहमान शामिल हुए।

चंदू मौर्य ने बताया कि इस शादी समारोह का इन्विटेशन कार्ड और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। चंदू ने बताया कि चूंकि, दोनों ही उससे प्यार करती थीं, इसलिए वह किसी एक को धोखा नहीं दे सकता था। बता दें कि यह सब कुछ तीन साल पहले शुरू हुआ था, जब 24 वर्षीय चंदू मौर्य टोकापल इलाके में बिजली के खंबे गाड़ने गया हुआ था। वहां उसकी मुलाकात 21 साल की सुंदरी कश्यप से हुई। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया।

दोनों ने मोबाइल फोन खरीदकर बात शुरू हो गई।  इसी दौरान उनका शादी करने का भी प्लान बन गया। एक साल बाद, 20 वर्षीय युवती हसीना बघेल चंदू के गांव पहुंची। वहां वह अपने रिश्तेदार की शादी अटैंड करने के लिए आई हुई थी। इस बार फिर से वही हुआ, जो कि पहले हुआ था। हसीना ने चंदू को देखा और देखते ही उसे प्यार हो गया।

बहू के कमरे से तीन लड़कों को आपत्तिजनक हालत में ससुर ने पकड़ा, लगाया ये आरोप

जब हसीना ने चंदू से प्यार का इजहार किया, तो उसने बता दिया कि वह एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में है, लेकिन हसीना ने टेलीफोन के जरिए रिलेशनशिप रखने की बात की। चंदू ने बताया कि हसीना और सुंदरी, दोनों की एक-दूसरे से पहचान हो गई। उन्हें मेरे साथ रिलेशनशिप रखने में कोई आपत्ति नहीं हुई। हम लोग फोन पर ही बातचीत करते थे कि इसी बीच एक दिन हसीना मेरे घर आकर रहना शुरू कर दिया।

वहीं, जब सुंदरी को पता चला कि हसीना चंदू के साथ घर पर रहने लगी है। तो उसने भी कुछ ऐसा ही किया। इसके बाद से ही तीनों एक परिवार की तरह घर में रहने लगे। बता दें कि चंदू के घर वालों के पास दो एकड़ जमीन है, जिसपर वे खेती करते हैं। कुछ महीने बीतने के बाद, गांववालों ने चंदू से लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर सवाल पूछने शुरू कर दिए। इसके बाद ही, चंदू ने दोनों से एक साथ शादी करने का फैसला किया।

चंदू ने आगे बताया कि लोगों के सवालों से दुखी हो गया था। मैंने दोनों से शादी करने का फैसला किया, क्योंकि दोनों ही मुझे प्यार करती हैं। मैं उन्हें धोखा नहीं दे सकता था। दोनों ने भी यह तय किया कि वे हमेशा मेरे साथ रहेंगी। शादी समारोह में तकरीबन 500 लोग शामिल हुए। चंदू ने बताया कि हसीना के परिवार वाले शादी समारोह में आए थे, लेकिन सुंदरी के घरवाले नहीं आए। सुंदरी का मानना है कि एक दिन ऐसा आएगा, जब उसके घरवाले भी मान जाएंगे। उसने कहा कि दोनों (माता-पिता) मुझसे खुश नहीं हैं, लेकिन यह बदलेगा। हसीना और मैं, दोनों ही चंदू के साथ खुश हैं । हमेशा साथ में ही रहेंगे।

Tags: Both love mecan't cheat ...नहीं दे सकता धोखा...
Previous Post

बहू के कमरे से तीन लड़कों को आपत्तिजनक हालत में ससुर ने पकड़ा, लगाया ये आरोप

Next Post

मौसम विभाग की चेतावनी : देश के अलग-अलग हिस्सों में हो सकती है भारी बारिश

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Amit Shah
पंजाब

झोटा हत्याकांड की जांच करेगी CBI, अमित शाह ने परिवार को दिया इंसाफ का भरोसा

20/10/2026
पंजाब

झोटा हत्याकांड में एक्शन पर अमित शाह ने थपथपाई CM मान की पीठ

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Next Post
rainfall in north india

मौसम विभाग की चेतावनी : देश के अलग-अलग हिस्सों में हो सकती है भारी बारिश

यह भी पढ़ें

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण में शामिल हुए सीएम धामी

28/03/2022

सबसे अधिक मेडिकल कॉलेज के लिए जाना जाएगा यूपी : योगी

25/07/2021
दीपिका पादुकोण Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण ने ड्रग्स केस में पूछताछ के बाद किया पहला पोस्ट

24/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version