• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

RRR का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, पहले विकेंड में की धमाकेदार कमाई

Writer D by Writer D
28/03/2022
in मनोरंजन
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। एस एस राजामौली (Rajamauli) की फिल्म आरआरआर (RRR) का बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा हुआ है। फिल्म ने पहले ही दिन कई रिकॉर्ड अपने नाम किए और अब पहले वीकेंड में ही फिल्म ने धमाकेदार कमाई कर ली है। सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि हिंदी बेल्ट में भी फिल्म का कमाल जारी है।

हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छी कमाई कर ली है। दरअसल, रविवार को फिल्म ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ की कमाई की है और इस हिसाब से फिल्म ने हिंदी में पहले वीकेंड में 73 करोड़ की कमाई कर ली है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक आरआरआर ने रविवार को 30-31 करोड़ तक की कमाई की है। फिल्म की कमाई में रविवार को जबरदस्त उछाल आया है। इस कमाई के साथ फिल्म अब हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी है। सूर्यवंशी की पहले वीकेंड में 77 करोड़ कमाई हुई थी।

RRR का बॉक्स ऑफिस पर जादू बरकरार, दूसरे दिन भी की बंपर कमाई

फिल्म के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। फिल्म निजाम में पहले वीकेंड में 50 करोड़ कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट किया, ‘आरआरआर ने रचा इतिहास. पहले वीकेंड में 50 करोड़ कमाई करने वाली बनी पहली फिल्म। फिल्म ने निजाम में पहले वीकेंड में 53.45 करोड़ की कमाई की है।’

वहीं तमिलनाडु में फिल्म ने पहले वीकेंड में 30 करोड़ की कमाई की है। रमेश बाला ने एक और ट्वीट किया कि आरआरआर ग्लोबल बॉक्स ऑफिस मूवी चार्ट में टॉप 10 में शामिल हो गई है।

RRR की सुनामी में बही दुनिया, पहले दिन हुई बंपर कमाई

बता दें कि फिल्म ने पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ 257 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई की थी। इस फिल्म ने बाहुबली 2 को भी पीछे छोड़ दिया। बाहुबली 2 ने वर्ल्डवाइड पहले दिन 224 करोड़ की कमाई की थी।

क्या है फिल्म की कहानी

बता दें कि एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित ये फिल्म भारतीय क्रांतिकारी अल्लूरी सीताराम राजू (राम चरण) और कोमाराम भीम (जूनियर एनटीआर) पर आधारित काल्पनिक कहानी है।

फिर छाएगा राजामौली का जादू, RRR में दिखेगी ‘राम’ की लीला

फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण लीड रोल में हैं। इन दोनों के अलावा आलिया भट्ट, अजय देवगन, ओलिविया मॉरिस, श्रेया सरन का भी फिल्म में अहम किरदार है।

Tags: bollywood gossipsBollywood NewsEntertainment newsrajmauliRRR movieRRR releasedRRR reviewRRR teaser
Previous Post

बिग बी ने किया ऐसा स्टंट, लोगों को याद आ गए ‘दीवार’ वाले एंग्री यंग मैन

Next Post

डिप्टी CM केशव मौर्य ने जनता दरबार में फरियादियों की सुनी समस्याएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Raghav Juyal Komal Pawaskar
Entertainment

‘इकाई’ में Raghav Juyal और Komal Pawaskar की नई जोड़ी बनी फिल्म की सबसे बड़ी खासियत

04/05/2026
Main Slider

Tamil Nadu Elections 2026 : TVK की बढ़त पर फिल्मी सितारों ने Vijay को दी बधाई

04/05/2026
Actor Bharat Kapoor passes away
Main Slider

नहीं रहे दिग्गज एक्टर भरत कपूर, 86 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

27/04/2026
Asha Bhosle
Main Slider

खामोश हुईं सुरों की रानी: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

12/04/2026
Asha Bhosle
Main Slider

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

11/04/2026
Next Post

डिप्टी CM केशव मौर्य ने जनता दरबार में फरियादियों की सुनी समस्याएं

यह भी पढ़ें

लखनऊ विश्वविद्यालय में पीजी के 16 पाठ्यक्रमों में होंगे सीधे मिलेगा दाखिला

22/09/2020
Suicide

3 दिन तक बिल्ली के शव के साथ रही महिला, फिर उठाया खौफनाक कदम की…

02/03/2025
Sanjay Raut- kangna

शिवसेना नेता संजय राउत: मेरे लिए विवाद खत्म, बीएमसी की कार्रवाई से लेनादेना नहीं

10/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version