Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमभदोही

पुआल को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में महिला की मौत, तीन घायल

उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के औराई कोतवाली क्षेत्र में भदोही के औराई में पुआल विवाद को लेकर आज हुए झगड़े में एक वृद्ध महिला की मृत्यु हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार औराई कोतवाली इलाके में रविवार को उमरहां गांव में रविवार प्रवीण दूबे के बगीचे में रखे पुआल को कल्पनाथ दूबे जबरन ले जाने लगा। मना करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और बात बढ़ने पर दो पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे आदि से हमला कर दिया।

अस्पतालकर्मियों ने नौकरानी को अर्धनग्न कर पीटा, चार नामजद

इस दौरान गड़ासे से एक 65 वर्षीय बिमला देवी की मृत्यु हो गई जबकि उसके दो पुत्रों और बहू को गंभीर रूप से घायल कर दिया ।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Articles

Back to top button