• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ईद पर एक साथ नजर आये अखिलेश यादव और ब्रजेश पाठक

Writer D by Writer D
22/04/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Brajesh Pathak

Akhilesh Yadav and Brajesh Pathak appeared together on Eid

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। ईद (Eid) की नमाज के लिए बड़ी संख्या में ऐशबाग स्थित ईदगाह में लोगों को त्यौहार की बधाई देने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) एक साथ पहुंचें। अखिलेश यादव और ब्रजेश पाठक ने ईदगाह के मंच से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

ऐशबाग स्थित ईदगाह में शनिवार की सुबह 10 बजे ईद की नमाज अदा की गयी। ईदगाह में नमाज पढ़ने पहुंचे लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। वहां बधाई संदेश लेकर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे देश की संस्कृति भाईचारे की है और पूरी दुनिया में भारत भाईचारे का संदेश देता है। दुनिया में भारत जैसा दूसरा देश नहीं है।

उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने ईद के पर्व की सभी भाईयों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि ईद के त्यौहार पर खुशियां बांटे और सेवईयां खिलाकर ईद मनाये। एक-दूसरों को बधाई संदेश भेजें। इस दौरान मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली, मौलाना सुफियान, राज्यमंत्री दानिश आजाद, विधायक रविदास सहित तमाम प्रमुख लोग मौजूद रहें।

ईदगाह पर नमाज पढ़ने आये लोगों की सुरक्षा में ऐशबाग चौराहे की ओर से आने वाले वाहनों को परिवर्तित किया गया था। तिराहे-चौराहे पर पुलिसकर्मियों, अधिकारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर दो पहिया वाहनों को ईदगाह मार्ग की ओर नहीं आने दिया। ईदगाह के आसपास ड्रोन से जांच पड़ताल किया गया।

आप अपनी प्रॉपर्टी दोस्त को देना चाहते है गिफ्ट, तो पहले जान लें प्रॉपर्टी ट्रांसफर नियम

नमाज पढ़कर निकले लोगों के खिदमत में तमाम समाजसेवी संगठन के लोगों ने जल, शरबत, दलिया आदि व्यंजनों को भेंट स्वरुप दिया गया। बाहर सड़क पर बहुत समय के बाद मिले लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी और सेल्फी भी खिंची।

राजधानी में अन्य मस्जिदों में भी ईद की नमाज हुई और वहां सुरक्षा के इंतजाम को सख्त रखा गया। टीले वाली मस्जिद के बाहर आते-जाते लोगों पर पुलिस अधिकारियों ने ड्रोन से नजर रखी। मस्जिद के बाहर वाली सड़क पर वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गयी।

Tags: aishbagh newsakhilesh yadavBrajesh PathakEideidgahLucknow News
Previous Post

गंगोत्री-यमुनोत्री के खुले कपाट, मुख्यमंत्री धामी ने किए दर्शन

Next Post

पृथ्वीवासियों को पापियों से मुक्ति दिलाने के लिए ईश्वर लेते है अवतार: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
AK Sharma

पृथ्वीवासियों को पापियों से मुक्ति दिलाने के लिए ईश्वर लेते है अवतार: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Surya Dev

सूर्य देव को जल चढ़ाने से होते हैं ये फायदे, जानिए रविवार व्रत की पूजा-विधि

17/10/2021
Javed Khan

‘लगान’ फेम जावेद खान ने दुनिया को कहा अलविदा, फिल्म जगत में छाई मायूसी

14/02/2023
Deep cleaning of toenails

घर में मौजूद इन चीजों से करें पेडीक्योर, खूबसूरत होंगे पैर

17/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version