• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हैलो मैं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोल रहा हूं, बाबू जी की तबीयत कैसी है?

Writer D by Writer D
22/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Brajesh Pathak

Brajesh Pathak

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। ‘‘हैलो मैं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak ) बोल रहा हूँ। माता जी अब आपकी तबीयत कैसी है ? इलाज के दौरान अस्पताल में कोई दिक्कत तो नहीं हुई। किसी ने बाहर की दवा तो नहीं लिखी। डॉक्टर और कर्मचारियों का व्यवहार कैसा था ? आप निःसंकोच बताएं।’’

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak ) ने बुधवार को प्रदेश के पांच जिलों के 10 मरीजों को फोन कर ऐसे ही सवाल किए। पाठक ने इलाज करा रहे मरीजों से सरकारी अस्पतालों में मिल रही सुविधाओं की जानकारी तो ली ही भविष्य में भी स्वास्थ्य सम्बंधी किसी भी तरह की परेशानी में सरकार के हमेशा साथ खड़े होने का भरोसा भी दिया।

हरदोई निवासी 70 साल की बुजुर्ग महिला रामरति के पास जब डिप्टी सीएम (Brajesh Pathak ) का फोन पहुँचा तो वह भावुक हो गईं। उन्होंने कहा भैया इलाज बहुत अच्छा मिला। पहली बार किसी ने इलाज के बाद इस तरह फोन कर तबीयत का हाल लिया है। रामरति के दामाद ने बताया कि सासू मां को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की परेशानी होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टर ने मुफ्त इलाज मुहैया कराया। छुट्टी के समय सात दिन की दवा भी दी। डॉक्टर व कर्मचारियों का बरताव भी ठीक रहा। अम्मा कोई दिक्कत हो तो बताना। सरकार को आपकी सेहत की चिंता है।

डिप्टी सीएम (Brajesh Pathak ) ने अगला फोन लगाया और पूछा.. आप हरदोई से रानी श्रीवास्तव के घर से बोल रहे हैं। हां जी मैं उनका पति पप्पू बोल रहा हूं। मैं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोल रहा हूँ। अब आपकी पत्नी की तबीयत कैसी है ? इलाज में कोई दिक्कत तो नहीं हुई। जी नहीं। 108 एम्बुलेंस को इमरजेंसी में बुलाया था। एम्बुलेंस कुछ समय में घर आ गई थी। मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पत्नी रानी को घबराहट और छाती में दर्द हुआ था। इलाज से वह ठीक हैं। इलाज में कोई दिक्कत नहीं हुई। आपके फोन ने मेरी उर्जा बढ़ा दी है। पहली बार इलाज की व्यवस्था जानने के लिए फोन किया। मंत्री जी आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

शाहजहांपुर

1-सुदामा जी बोल रही हैं। हां भैया आप कौन ? मैं डिप्टी सीएम बोल रहा हूँ। हां भैया बताईए। आपकी तबीयत कैसी है ? अस्पताल में कोई दिक्कत तो नहीं हुई। नहीं भैया। हमका डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की परेशानी है। तबीयत ज्यादा बिगड़ गई रहे। डॉक्टर इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज किए। अब हम ठीक हैं। मुफ्त इलाज मिला। घर के लिए 15 दिन की दवा भी मिली है। अब दो हफ्ते बाद फिर बुलाया गया है। कोई दिक्कत हो तो बताना।

लखनऊ में बेकाबू होता कोरोना, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 618

2-हैलो रामदीन बोल रहे हैं। नहीं मैं उनका बेटा वीर पाल बोल रहा हूँ। मैं डिप्टी सीएम। बाबू जी की तबीयत कैसी है ? मंत्री जी अस्पताल में काफी बदलाव आया है। इमरजेंसी में पापा को तुंरत भर्ती कर लिया गया था। जांच से लेकर दवा तक फ्री मिली। कोई दिक्कत नहीं हुई।

बस्ती

1-बालमुकुंद जी अब आपका बुखार कैसा है ? पापा जी आराम कर रहे हैं। मैं उनका बेटा मंजीत बोल रहा हूँ। पापा जी की तबीयत में सुधार है। बुखार और उल्टी-दस्त के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने तुरंत ग्लूकोज चढ़ाया और इंजेक्शन लगाए थे। एक दिन बाद पापा की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। अस्पताल में साफ-सफाई पहले से बेहतर हुई है।

2-आप सुनील बोल रहे हैं। जी हाँ। मैं उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोल रहा हूँ। आपके बेटे राहुल की तबीयत कैसी है। इलाज में कोई असुविधा तो नहीं हुई। जी नहीं। मेरे 14 साल के बेटे राहुल को पेट संबंधी परेशानी थी। बेहतर इलाज से बेटा ठीक हो गया। पहले से अस्पताल की सुविधाओं में इजाफा हुआ है। नियमित साफ-सफाई हो रही है।

लखनऊ

1-ट्रॉमा सेंटर में भर्ती राहुल रावत जी की तबीयत कैसी है ? इलाज हासिल करने में कोई असुविधा तो नहीं हो रही है। यदि कोई दिक्कत हो तो बताना। मैं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक हूँ। जी सर। मैं राहुल का भाई पवन हूँ। हम लोग आशियाना में रहते हैं। ट्रॉमा सेंटर के तीसरे तल पर भाई का इलाज चल रहा है। मोटरसाइकिल से गिरने की वजह से चोट लग गई है। हाथ-पैर बेजान हो गए हैं। डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी है। तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। डॉक्टर-कर्मचारियों का बरताव भी ठीक है।

यूपी बोर्ड के 10 टॉपर्स से मिले सीएम योगी, बच्चों को दिया गुरुमंत्र

2-मैं डिप्टी सीएम बोल रहा हूं। सुना है सिविल में आपके मरीज राजेंद्र प्रसाद को इलाज हासिल करने में कोई दिक्कत आ रही है। मैं राजेंद्र की पत्नी शिवकुमारी बोल रही हूँ। मेरे पति के पैर में पस बन रहा है। डॉ. यूके प्रसाद सर इलाज कर रहे हैं। अभी तक इलाज में कोई परेशानी नहीं हुई। पैसे की मांग भी किसी स्तर पर नहीं हुई है। दवाएं भी मुफ्त मिल रही हैं।

एटा

1-राजपाल जी आपको क्या बीमारी है ? जिला अस्पताल में आपको इलाज हासिल करने में कोई अड़चन तो नहीं आई। साहब पिता के दोनों गुर्दे खराब हैं। डॉक्टर ने डायलिसिस की सलाह दी है। अस्पताल में कुछ दवाएं तो मिल गईं। लेकिन गुर्दे की कुछ दवाएं बाजार से लेनी पड़ी। कोई नहीं मैं दवाओं का बंदोबस्त कराता हूं। डिप्टी सीएम ने मरीज की परेशानी सुनकर तुरंत स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. वेदव्रत सिंह को फोन लगाया। मरीज राजपाल की मदद के निर्देश दिए।

2-शकुंतला जी को इलाज हासिल करने कोई दिक्कत तो नहीं आई। यदि कोई दिक्कत आए तो मुझे बता सकते हैं। मैं डिप्टी सीएम आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार हूँ। जी मां को गुर्दे की परेशानी हैं। जिला अस्पताल से दवाएं मिल रही हैं। डायलिसिस भी फ्री हो रही है।

Tags: Brajesh Pathakdeputy cm brajesh pathakLucknow Newsup news
Previous Post

मुख्तार अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, पत्नी की 3.76 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने के आदेश

Next Post

सीएम धामी ने उत्तराखंड के बहुमूल्य उत्पादों पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन

Writer D

Writer D

Related Posts

Mayawati
उत्तर प्रदेश

देश में ‘हर हाथ को काम’ देने के लिए कार्य करें सरकारें : मायावती

10/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में CM योगी की समीक्षा बैठक, बाढ़-कांवड़ और विकास पर सख्त निर्देश

10/08/2026
Azam Khan
उत्तर प्रदेश

आजम खान से जुड़ा 20 साल पुराना पार्क कब्जा मामला, CM के आदेश पर SIT करेगी जांच

10/08/2026
CM Yogi led the Tiranga Yatra in Gorakhpur.
Main Slider

गोरखपुर में गूंजा ‘भारत माता की जय’, CM योगी बोले- तिरंगा बलिदान की पहचान

10/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

घबराइए मत, समस्या का समाधान जरूर कराया जाएगा… जनता दर्शन में सीएम योगी ने फरियादियों को दिलाया भरोसा

10/08/2026
Next Post
cm dhami

सीएम धामी ने उत्तराखंड के बहुमूल्य उत्पादों पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन

यह भी पढ़ें

घरेलू नुस्खों के इस्तेमाल से पाएं डार्क अंडरऑर्म्स की प्रॉब्लम से छुटकारा

12/01/2022
papad ki sabji

आज बनाएं राजस्थान की खास पापड़ की सब्जी, देखें रेसिपी

14/01/2022
CM Yogi

विपक्ष का आचरण नारी गरिमा के प्रतिकूल, आक्रोशित महिलाएं दे रहीं सड़कों पर जवाब: सीएम योगी

21/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version