• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिला अस्पताल का उपमुख्यमंत्री ने किया औचक निरीक्षण, डॉक्टरों के कसे पेंच

Writer D by Writer D
18/04/2022
in उत्तर प्रदेश, बाराबंकी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाराबंकी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा मंत्री बृजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने सोमवार को बाराबंकी में जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में तमाम खामियां मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य डॉक्टरों की जम कर लताड़ लगायी। उन्होंने डाक्टरों से ताकीद भी की कि विकल्पहीनता की स्थिति में ही किसी मरीज को दूसरे अस्पताल में इलाज के लिये रेफर किया जाये।

पाठक ने पूरे अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें जिला अस्पताल में कई तरह की खामियां मिली। इससे नाराज मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को जमकर फटकार लगाई। इसके अलावा उन्होंने बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) और आपात चिकित्सा केन्द्र (इमरजेंसी) में एक-एक मरीज से बात की और कहा अगर किसी भी तरह की समस्या हो तो आप हमें तुरंत बताएं आपकी समस्या का निदान तुरंत किया जायेगा। पाठक ने अस्पताल की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने की चेतावनी दी है।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद पाठक लगातार स्वास्थ सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस क्रम में वह अपनी निजी कार से अचानक बाराबंकी जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंच गए हैं। मंत्री के अस्पताल पहुंचने की जानकारी होते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

रात में तैनाती स्थल पर ही रुकें एसडीएम, सीओ और तहसीलदार : सीएम योगी

मंत्री ने जिला अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कई डॉक्टर और सीएमओ रामजी वर्मा मौजूद रहे। इस दौरान मंत्री ने कहा कि अस्पताल में इलाज का जब कोई विकल्प ना हो, तभी मरीज को किसी अन्य अस्पताल में रेफर किया जाये।

उन्होंने निर्देश दिया कि मरीज का अस्पताल में ही समुचित इलाज करने का प्रयास किया जाये। निरीक्षण में उन्होंने पाया कि अस्पताल में मरीजों के पर्चे बनाने के लिये सात काउंटर बने होने के बावजूद सिर्फ एक ही काउंटर पर पर्चा बन रहा था।

इतना ही नहीं वार्ड में मरीजों के लिये लगे पंखे चला नहीं रहे थे। इसी तरह की अन्य व्यवस्थागत खामियां मिलने पर उन्होंने अस्पताल प्रशासन को जमकर लताड़ लगायी। पाठक ने अस्पताल की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने की चेतावनी देते हुए निरीक्षण में पकड़ी गयी खामियां तत्काल दुरुस्त करने का अादेश दिया।

Tags: barabanki newsBrajesh Pathakup news
Previous Post

डबल इंजन की गाड़ी से लोगों को रौंद रहे है भाजपाई : अखिलेश

Next Post

अब इस बड़े बैंक के लॉकर से गायब हुए 11 करोड़ के सिक्के, CBI करेगी जांच

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi interacted with artists from eight states.
Main Slider

विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकार परंपरा और लोक संस्कृति के वाहक : मुख्यमंत्री योगी

15/08/2026
80th Independence Day celebrated in Lucknow
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

15/08/2026
CM Yogi honored the families of the brave martyrs.
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश का युवा परिश्रमी और देश के लिए कुछ कर गुजरने की इच्छाशक्ति से भरपूर : सीएम योगी

15/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस की गलत नीतियों से देश विकास में पीछे रहा : केशव प्रसाद मौर्य

15/08/2026
Next Post
SBI

अब इस बड़े बैंक के लॉकर से गायब हुए 11 करोड़ के सिक्के, CBI करेगी जांच

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी के लिए देश 135 करोड़ लोगों का परिवार : सीएम योगी

22/10/2021
cm yogi

दुनिया के कई देशों के यंग लीडर्स से मुख्यमंत्री योगी की हुई मुलाकात

29/01/2023
birds died

इटावा की सरसईनावर झील मे दर्जनो पक्षियों की मौत, मचा हड़कंप

07/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version