• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

WTC final से पहले ब्रेट ली ने मैच जीतने को लेकर रखी अपनी राय

Desk by Desk
04/06/2021
in Main Slider, खेल
0
Brett Lee gave his opinion on winning the match before the WTC final

Brett Lee gave his opinion on winning the match before the WTC final

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने पिछले कुछ सालों में शानदार क्रिकेट खेली है। कप्तान के तौर पर विराट का रिकॉर्ड भी इंटरनेशनल क्रिकेट में बेमिसाल रहा है। हालांकि, भारतीय फैन्स और खुद कोहली को बतौर कप्तान आईसीसी ट्रॉफी ना जीत पाने का जरूर मलाल रहा है। WTC के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान के पास पहली आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा करने का सुनहरा मौका होगा। हालांकि, केन विलियमसन की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड से पार पाना कोहली एंड कंपनी के लिए कतई आसान नहीं होगा। तो क्या विराट कप्तान के तौर पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतकर आईसीसी की पहली ट्रॉफी को अपने नाम कर पाएंगे। इस पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।  आईसीसी की वेबसाइट से बात करते हुए कहा, ‘दोनों ही कप्तान इस ट्रॉफी को आखिर में उठाना चाहते होंगे। अगर बात भारतीय कप्तान विराट कोहली की करें तो वह डायनामिक खिलाड़ी हैं, वह अपनी टीम को काफी प्रभावित करते हैं, वह विश्व स्तरीय बल्लेबाज हैं।

लेकिन, मुझे लगता है कि वह जिस तरह से अपनी टीम, अपने देश को दिखाते हैं कि टेस्ट क्रिकेट उनके लिए कितना महत्वपूर्ण है, वह उन पर भारी पड़ेगा और उसकी मदद से उनके प्रदर्शन में निखार आएगा। हम सभी जानते हैं कि कोहली बड़े मैचों में दमदार खेल दिखाते हैं। और जैसे आपने कहा कि वह अपनी टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का पहला विजेता जरूर बनाना चाहेंगे। वह उनके लिए काफी महत्व रखता है। और मुझे लगता है कि यह चर्चा का विषय रहेगा। एक बार जब सबकुछ बोल लिया जाएगा, एक बार जब तैयारियां पूरी हो जाएंगी, जब उनका क्वारंटाइन पूरा हो जाएगा, ठीक उनके मैदान पर उतरने से पहले, मुझे लगता कि वह आखिरी कमेंट होगा। उनको इसका मजा लेते हैं, लेकिन उनको वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाली पहली टीम बनने देते हैं।’

प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प : सहगल

ली ने कहा कि उनको लगता है कि फाइनल मैच में न्यूजीलैंड की टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि दोनों टीमें एक जैसी हैं। मैं हालांकि न्यूजीलैंड के स्वदेश में इसी तरह की परिस्थितियों में खेलने के बारे में सोच रहा हूं। परिस्थितियां तेज गेंदबाजों, स्विंग गेंदबाजों के अनुकूल हो सकती है। इसलिए यहां मुझे लगता है कि कीवी टीम को फायदा हो सकता है। जहां तक बल्लेबाजी का सवाल है तो दोनों टीमों के पास ऐसे बल्लेबाज हैं जो स्विंग गेंदबाजी को खेल सकते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि गेंदबाजों की भूमिका अहम होगी और जो भी टीम अच्छी गेंदबाजी करेगी वह फाइनल में विजेता बनेगी।’

 

Tags: 24ghante online.comBrett Leecrickethindi newsIndia News in HindiLatest India News Updateslatest newsSportsWTC final
Previous Post

विश्व दिव्यांग दिवस पर पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई

Next Post

आखिर क्यों राशिद खान ने अफगानिस्तान टीम की कमान संभालने से किया इनकार

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

Nobel Chemistry 2026: रसायन विज्ञान का नोबेल हेनरी कागन-केन्सो सोई को, दवाओं के निर्माण में अहम खोज

07/10/2026
Main Slider

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : सीएम योगी

07/10/2026
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
Main Slider

भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ 7 अक्टूबर को, प्रदेश प्रभारी, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे नेतृत्व

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के 25 साल के राष्ट्रसेवा सफर पर CM धामी ने काशी विश्वनाथ में की पूजा

07/10/2026
Next Post
After all, After all, why Rashid refused to take over command of Afghanistan teamwhy Rashid refused to take over command of Afghanistan team

आखिर क्यों राशिद खान ने अफगानिस्तान टीम की कमान संभालने से किया इनकार

यह भी पढ़ें

Four arrested in cashier murder case

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले हुक्का बार संचालक गिरफ्तार

11/03/2023

शख्स ने पत्नी को तोहफे में दिया ताजमहल, जानें पूरा मामला

22/11/2021
Aadhar card

देश में पहला आधार कार्ड पाने वाली महिला ने मनाई काली दीपावली

05/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version