• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प : सहगल

Writer D by Writer D
04/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Navneet Sehgal

Navneet Sehgal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ श्री नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश में 3 टी के अन्तर्गत एग्रेसिव टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट का अभियान चलाया जा रहा है। 3 टी के तहत प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग बढ़ाने, अनावश्यक आवागमन रोकने के लिए आंशिक कफ्र्यू तथा वैक्सीनेशन पर कार्य किया जा रहा है। इसके साथ-साथ आंशिक कोरोना कफ्र्यू लगाने के बाद लोगों का आवागम प्रतिबन्धित हुआ।

प्रदेश में कल रिकार्ड 03 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि निगरानी समितियों द्वारा घर-घर जाकर उन लोगों का जिनमें किसी प्रकार के संक्रमण के लक्षण होने पर उनका एन्टीजन टेस्ट भी कराया जा रहा है। अगर एन्टीजन टेस्ट निगेटिव आ रहा है और लक्षण हैं तो उनका आरटीपीसीआर टेस्ट भी कराया जा रहा है, इसके साथ-साथ उनको 10 लाख से अधिक मेडिकल किट भी बांटी गयी है।

प्रदेश में टेस्ट की संख्या निरन्तर बढ़ायी जा रही है और ये टेस्ट 03 लाख से 3.50 लाख तक बढ़ा दी गयी है और 65 प्रतिशत टेस्ट ग्रामीणों क्षेत्रों में किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि 3 लाख 10 हजार से अधिक एक्टिव केस 30 अप्रैल तक थे वो आज घटकर एक्टिव केस लगभग 90 प्रतिशत कम हो गये हैं। एक समय में 24 घंटे में 38 हजार से अधिक संक्रमित मामले आ रहे थे वे भी 97 प्रतिशत की कमी आयी है। वर्तमान में प्रदेश में जो टीकाकरण किया जा रहा है उसको तीन गुना करने की पूरी व्यवस्था की जाय, इसके लिए स्टाफ की तैनाती, सेंटर की समुचित व्यवस्था की जाय

प्राइवेट लिमिटेड पार्टी के CEO घर बैठे बयानबाजी में मस्त : स्वतंत्रदेव

श्री सहगल ने बताया कि उत्तर प्रदेश का जो एक अभिनव माॅडल है जिसका नतीजा प्रदेश में ये है कि दो ऐसे जनपद है जिनमें कोई भी नया कोरोना संक्रमण का मामला नहीं आया है और किसी भी जनपद मंे सक्रिय मामले अधिक से अधिकतम डबल डिजिट में तथा 37 जनपदों में सिंगल डिजिट के मामले आये है। प्रदेश सरकार द्वारा अन्य गतिविधियां भी की जा रही है। कल से निशुल्क राशन का वितरण भी प्रारम्भ किया गया है, अगले कुछ दिनों में संगठित व असंगठित श्रमिकों को 1000 रू0 प्रतिमाह की राशि उनके बैंक खाते में स्थानान्तिरत की जानी है वह आॅनलाइन उनके खाते में ट्रांसफर किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि कल मुख्यमंत्री जी ने समस्त औद्योगिक निवेश की समीक्षा करते हुए औद्योगिक अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जो औद्योगिक निवेश के लिए जो प्रस्ताव आये है उन पर शीघ्रता से निर्णय लेकर यह लक्ष्य रखा जाये कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के समय में भी लगभग 75 हजार करोड़ के निवेशों का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश के पास आया है। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर कई स्थानों पर प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी है और विभाग में किसी भी प्रकार का प्रस्ताव लम्बित है तो उसको जल्द निस्तारण किया जाये। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने समीक्षा में निर्देश दिये है कि उन सभी सरकारी कर्मचारी जो सेवा मंे रहते हुए उनकी दुखद मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को नियमानुसार मृतक आश्रित में तत्काल सरकारी नौकरी दी जाये और उनके जो भी धनराशि देय हो वह भी तत्काल प्रभाव से उनकों दिया जाये।

निवेशकों के भरोसे पर खरा उतरेगी प्रदेश सरकार : सीएम योगी

श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प है और किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल को खरीदे जाने की प्रक्रिया कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए तेजी से चल रही है। 01 अप्रैल से 15 जून, 2021 तक गेहँू खरीद का अभियान जारी रहेगा। गेहँू क्रय अभियान में अब तक 09 लाख 42 हजार से अधिक किसानों से 43,57,591.83 मी0 टन गेहूँ खरीदा गया है। प्रदेश में प्रथम बार किसान उत्पादन संगठन के माध्यम से ग्रेहूॅ खरीद कार्यक्रम चल रहा है।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में टेस्टिंग कार्य करते हुए, टेस्टिंग क्षमता निरन्तर बढ़ायी जा रही है। गत एक दिन में कुल 3,18,714 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 5,17,23,809 सैम्पल की जांच की गयी जिसमें में 1 लाख 35 हजार से अधिक जांच आरटीपीसीआर के माध्यम से की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 1,175 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटों में 3,646 तथा अब तक कुल 16,52,417 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 22,877 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 12,921 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में प्रतिदिन की पाॅजिटिविटी दर 0.5 प्रतिशत कम तथा कुल पाॅजिटिविटी दर 3.4 प्रतिशत है। प्रदेश में रिकवरी रेट 97.4 प्रतिशत से अधिक हो गयी है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 2,91,769 क्षेत्रों में 6,42,667 टीम दिवस के माध्यम से 3,56,88,822 घरों के 17,16,24,758 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के समस्त जनपदों में 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के तथा 45 वर्ष ऊपर आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 1,58,69,421 लोगों को प्रथम डोज, जबकि 35,61,731 लोगों को द्वितीय डोज लगायी गई। प्रदेश में अब तक कुल 1,94,31,152 वैक्सीन लगायी जा चुकी हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है वो समय आने पर वैक्सीन की दूसरी डोज भी अवश्य लगवाये।

श्री प्रसाद ने बताया कि आज से प्रदेश में सीरो सर्विलांस शुरू किया जा रहा है। यह अभियान 11 जून, 2021 तक चलेगा। इस अभियान के अन्तर्गत प्रदेश के समस्त जनपदों से 62 हजार ब्लड सैम्पल एकत्र किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि अगले सोमवार से समस्त जनपद के महिला चिकित्सालय तथा संयुक्त चिकित्सालय में दो स्पेशल सेन्टर केवल महिलाओं के वैक्सीनेशन के लिए स्थापित किया जायेगा। इन महिला स्पेशल वैक्सीनेशन बूथों के स्थापित हो जाने से महिलाओं की टीकाकरण में भागीदारी बढ़ जायेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे, सैनेटाइजर व साबुन से हाथ धोते रहे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें। किसी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नम्बर 18001805145 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Tags: Navneet Sehgalup news
Previous Post

प्राइवेट लिमिटेड पार्टी के CEO घर बैठे बयानबाजी में मस्त : स्वतंत्रदेव

Next Post

विश्व दिव्यांग दिवस पर पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
CM Yogi honored the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

29/05/2026
CM Dhami and Nitin Nabin performed Ganga Aarti
राजनीति

ऋषिकेश में गंगा तट पर आध्यात्म और संस्कृति का संगम, सीएम धामी व नितिन नबीन ने की गंगा आरती

29/05/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

भीषण गर्मी व खराब मौसम में भी निर्बाध आपूर्ति में जुटा बिजली विभाग

29/05/2026
Next Post
award on World Disabled Day

विश्व दिव्यांग दिवस पर पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई

यह भी पढ़ें

e-investigation

सर्वेयर्स की विस्तृत टीम प्रदेश में ‘ई-पड़ताल’ को उतारेगी धरातल पर

17/07/2023
crook arrested

एक-एक लाख के दो इनामी हत्यारोपियों को STF ने किया गिरफ्तार

07/05/2021
PM Modi

देवभूमि के परिवारजनों से आज फिर मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी, चुनावी रंग करेंगे गाढ़ा

11/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version