• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फेरों से पहले दुल्हन की गोली मारकर हत्या, गांव में पुलिसबल तैनात

Writer D by Writer D
30/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
Shot

Shot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। जिले के थाना नौहझील के गांव मुबारकपुर में शादी समारोह के दौरान दुल्हन (Bride) की जयमाला के बाद फेरों से पहले एकतरफा प्यार में पागल युवक ने गोली मारकर हत्या (shot) कर दी, इसके बाद आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने शुक्रवार से मुकदमा दर्ज करते हुए फरार आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

गौरतलब हो कि, थाना नौहझील के मुबारकपुर गांव में गुरुवार को खूबीराम की पुत्री काजल की शादी थी। गुरुवार रात्रि बारात लेकर गौतम बुद्ध नगर के थाना रबूपुरा के गांव कलुपुर निवासी वीरपाल अपने पुत्र मुन्नालाल यहां पहुंचे थे। बारातियों की आवभगत के बाद रात करीब दो बजे गांव में ही सजे पंडाल में जयमाला कार्यक्रम हुआ। इसके बाद दुल्हन काजल को उसके घर लाया गया। दो महिलाओं के साथ दुल्हन घर के बाहरी कमरे में बैठी थी, तभी कार्यक्रम स्थल पर दो-तीन युवकों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।

दुल्हन के पिता खूबीराम ने बताया कि पड़ोस में ही रहने वाले अनीश के एक भाई और दो दोस्तों ने बारात पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। परिवार के लोग इन युवकों के पीछे दौड़े तो वहां हड़कंप मच गई। शोर-शराबा सुनकर दुल्हन के साथ जो महिलाएं कमरे में थी, वह बाहर आ गई। तभी पहले से घात लगाकर बैठा अनीश दुल्हन के कमरे में पहुंच गया। वहां उसने काजल को गोली (shot) मार दी। इसके बाद भाग गया। गोली की आवाज सुनकर जब सब लोग कमरे में पहुंचे तो वहां खून से लथपथ काजल जमीन पर गिरी हुई थी। पिता की गोद में दुल्हन काजल ने दमतोड़ दिया।

युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधी फरार

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसएसपी ने घटना की गंभीरता को देखते हुए वहां पुलिसबल तैनात कर दिया है। शुक्रवार सुबह पिता खूबीराम ने अनीश पुत्र हरलाल, कपिल पुत्र हरलाल, संजू पुत्र सुरेश और पंकू पुत्र रमेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। फिलहाल, अभी चारों आरोपी फरार हैं। काजल पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। पिता नोएडा में रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। बड़ी बेटी की हत्या से आहत खूबीराम अब न्याय की मांग कर रहे हैं।

एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा। मामला दर्ज कर लिया गया है।

Tags: crime newsmathura news
Previous Post

भूसे के ढेर में मिली नाबालिग की सिर कटी लाश, पांच माह पहले की थी कोर्ट मैरिज

Next Post

गोकशी मामले में तीन महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

जन-जन की सेवा तन-मन से करना मेरा कर्तव्य: उप मुख्यमंत्री

24/08/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी व देश को अपमानित करने का काम करते हैं राहुल गांधी: सीएम योगी

24/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्कूली बच्चियों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी, सीएम योगी ने दिया उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद

24/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने रायबरेली में स्मृति सभागार का किया लोकार्पण

24/08/2026
OP Rajbhar- Ajay Rai
अयोध्या

सावन में मछली भोज पर सियासी घमासान, राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय बोले- निषाद समाज की परंपरा का सम्मान

24/08/2026
Next Post
Arrested

गोकशी मामले में तीन महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

गोरखपुर में कोरोना

कोरोना वायरस : 12 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण कर फिर बनाया रेकॉर्ड

20/09/2020
बाबरी विध्वंस केस

बाबरी विध्वंस केस : आडवाणी, जोशी, उमा भारती सहित सभी 32 आरोपी बरी

30/09/2020
journalist attack

ईराक, मेक्सिको, सहित पाकिस्तान नहीं है पत्रकारिता करने के लिए सुरक्षित देश

12/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version