• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फांसी की मांग हो रही थी… राउज एवेन्यू कोर्ट से बृज भूषण शरण सिंह बरी

Writer D by Writer D
03/08/2026
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Brij bhushan sharan singh

Brij bhushan sharan singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) को बड़ी कानूनी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई पूरी करते हुए बृज भूषण शरण सिंह और सह-आरोपी विनोद तोमर को आरोपों से बरी कर दिया। अदालत के फैसले के बाद बृज भूषण ने कहा कि उन्हें शुरू से ही न्यायपालिका पर भरोसा था और आखिरकार सच्चाई सामने आ गई।

फैसले के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि 18 जनवरी 2023 को आरोप लगने के दिन ही उन्होंने इसे साजिश बताया था। उनका कहना था कि यदि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप साबित हो जाते तो वह खुद फांसी पर चढ़ने को तैयार थे। अब अदालत के फैसले के बाद उन्होंने कहा कि वह अपने पुराने बयान पर आज भी कायम हैं।

‘जंतर-मंतर पर फांसी की मांग हो रही थी’

बृज भूषण (Brij Bhushan Sharan Singh) ने कहा कि आंदोलन के दौरान उन्हें फांसी देने और जिंदा जलाने तक की मांग की गई थी, लेकिन उन्होंने कभी खुद को अपराधी नहीं माना। उन्होंने कहा कि लंबे सार्वजनिक जीवन में कई संघर्ष देखे हैं और हमेशा न्याय मिलने का विश्वास बनाए रखा।

उन्होंने कहा, “मैंने जीवनभर कमजोर और पीड़ित लोगों के लिए आवाज उठाई है। मुझे भरोसा था कि अदालत तथ्यों के आधार पर फैसला करेगी और वही हुआ।”

बेटे करण भूषण ने भी जताई खुशी

अदालत के फैसले पर कैसरगंज से भाजपा सांसद और बृज भूषण के बेटे करण भूषण सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह फैसला “सच्चाई और न्याय की जीत” है। उन्होंने उन राजनीतिक दलों पर भी सवाल उठाए जिन्होंने आरोपों के दौरान उनके पिता की आलोचना की थी और पूछा कि क्या अब वे स्वीकार करेंगे कि उनके साथ गलत हुआ।

2024 चुनाव में नहीं मिला था टिकट

गौरतलब है कि आरोप सामने आने के बाद भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बृज भूषण शरण सिंह को टिकट नहीं दिया था। उनकी जगह पार्टी ने उनके बेटे करण भूषण सिंह को उम्मीदवार बनाया, जिन्होंने कैसरगंज सीट से जीत हासिल की थी। अब अदालत के फैसले के बाद इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं।

Tags: Brij Bhushan Sharan Singh
Previous Post

अपराधियों पर कार्रवाई और जनसमस्याओं के निस्तारण में शिथिलता बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री

Next Post

लोकसभा में हंगामे के बीच दो अहम विधेयक पेश, कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी ने यूपी में एक लाख नई नौकरियों का किया ‘श्रीगणेश’

19/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी के हाथों 21 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

19/09/2026
Main Slider

फ्लिंटॉफ से बहस के बाद युवराज का तूफान, ब्रॉड के ओवर में जड़े 6 छक्के

19/09/2026
Main Slider

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी

19/09/2026
नई दिल्ली

प्रकृति और पर्यावरण के विषय पर भारत ने सदियों तक विश्व का मार्गदर्शन किया: प्रधानमंत्री

19/09/2026
Next Post
Loksabha

लोकसभा में हंगामे के बीच दो अहम विधेयक पेश, कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

यह भी पढ़ें

Murder

महिला की निर्मम हत्या

21/11/2023
Samajwadi Party

अखिलेश को सताया क्रॉस वोटिंग डर, MLC चुनाव में नहीं उतारेंगे चौथा उम्मीदवार

09/03/2024
Arrested

व्यापारी की हत्या का चाैबीस घंटे में खुलासा, चचेरे भाई गिरफ्तार

26/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version