• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारतीय स्काउट्स एंड गाइड्स को वैश्विक पहचान दिला रहा है 19वां राष्ट्रीय जंबूरी आयोजन

Writer D by Writer D
23/11/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
19th National Jamboree

19th National Jamboree

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी (19th National Jamboree) के डायमंड जयंती कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन समारोह कल, 24 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश की राज्यपाल माननीय आनंदी बेन पटेल, राष्ट्रीय जंबूरी का उद्घाटन करेंगी। उद्घाटन अवसर पर ड्रोन शो और स्काउट्स एंड गाइड्स की परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।19वीं राष्ट्रीय जंबूरी के इस ऐतिहासिक आयोजन की शुरूआत आज देश भर से आये स्काउट्स एंड गाइड्स के रजिस्ट्रेशन, कैम्पिंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ हुई। आयोजन के पहले दिन 100 बेड के जंबूरी हॉस्पिटल और ब्लड डोनेशन कैम्प का उद्घाटन भी किया गया। जंबूरी मैदान में सैकड़ों की संख्या में देश के विविध रंग रूप में लगे स्काउट्स के टेंटस् ने पूरे मैदान को स्काउट्स की वैश्विक राजधानी के रूप में बदल दिया है।

स्काउट्स एंड गाइड्स की वैश्विक राजधानी बन गया है लखनऊ

19वें राष्ट्रीय जंबूरी (19th National Jamboree) की शुरूवात आज देश के कोने-कोने से और अन्य देशों से भी आये स्काउट्स एंड गाइड्स के पंजीकरण और कैम्पिंग की प्रक्रिया के साथ हुई। इस क्रम में स्काउट्स की टेंट की नगरी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ को स्काउट्स एंड गाइड्स की वैश्विक राजधानी के रूप में बदल दिया है। विश्व के अनेक देशों और देश के अलग-अलग भाग से आये स्काउट्स के टेंट उनके सांस्कृतिक रंगों में रंगे नजर आये, जो विविधता में एकता के भाव को प्रतिबिंबित कर रहे हैं। राष्ट्रीय जंबूरी, देश-विदेश से आये स्काउट्स के लिए संस्कृतिक आदान-प्रदान एक का मंच बन गया है। जंबूरी के पहले दिन युवा स्काउट्स जोश, ऊर्जा और उत्साह से भरे हुए नजर आये, ये मंच उन्हें अपनी प्रतिभा को विश्व स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर भी मिला।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया जंबूरी हॉस्पिटल एवं ब्लड डोनेशन कैम्प का उद्घाटन

राष्ट्रीय जंबूरी (19th National Jamboree) के पहले दिन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने 100 बेड के जंबूरी हॉस्पिटल व ब्लड डोनेशन कैम्प का उद्घाटन किया। साथ ही जंबूरी के पहले दिन स्काउट्स ने 24 नवंबर को आयोजित होने वाले भव्य उद्घाटन समारोह की रिहर्सल की और मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की। यह आयोजन न केवल स्काउट्स एंड गाइड्स में सामजिक सेवा व राष्ट्र निर्माण की भावना जागृत कर रहा है, बल्कि भारतीय स्काउटिंग को वैश्विक पटल पर पहचान भी प्रदान कर रहा है।

लखनऊ में 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया अस्पताल  का उद्घाटन, बाेले-बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी

राज्यपाल आनंदी बेन करेंगी 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी (19th National Jamboree) का उद्घाटन

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी (19th National Jamboree) का उद्घाटन 24 नवंबर को प्रदेश की माननीय राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी। उद्घाटन समारोह दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। जिसमें माननीय राज्यपाल के उद्बोधन के बाद स्काउट्स की परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के बाद रात्रि में राष्ट्रीय प्रतीकों पर आधारित ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा।

प्रदेश की राजधानी में चलने वाले इस 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी (19th National Jamboree) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 25 नवंबर को सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचेगें। मुख्यमंत्री इस अवसर पर स्काउट्स एंड गाइड्स को प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। 29 नवंबर को समापन के पहले जंबूरी में कई तरह की प्रतिस्पर्धाओं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

Tags: 19th National Jamboree
Previous Post

CM धामी ने लक्ष्य सेन को ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने पर दी बधाई

Next Post

सीएम योगी के नेतृत्व में ऊर्जा प्रबंधन के क्षेत्र में यूपी बना अन्य राज्यों के लिए उदाहरण

Writer D

Writer D

Related Posts

EV Charging
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में यूपी देश में तीसरे स्थान पर

26/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जालसाजी कर 944 हेक्टेयर जमीन बैंकों में गिरवी रख ऋण लेने वाली दो कंपनियों पर योगी सरकार का शिकंजा, आवंटन रद्द कर वापस ली सारी भूमि

26/08/2026
1070 helpline issued to help citizens of Uttar Pradesh stranded in Nepal
Main Slider

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए 1070 हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UP becomes the state with the youngest bus fleet in the country.
उत्तर प्रदेश

देश की सबसे युवा बस फ्लीट वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश

26/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार बेटियों को स्कूटी अक्टूबर-नवंबर में: मुख्यमंत्री

26/08/2026
Next Post
Electricity

सीएम योगी के नेतृत्व में ऊर्जा प्रबंधन के क्षेत्र में यूपी बना अन्य राज्यों के लिए उदाहरण

यह भी पढ़ें

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सिराथू में नवनिर्मित रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण

07/10/2021
Basant Panchami

बसंत पंचमी पर करें सरस्वती कवच का पाठ, दूर होंगे सभी संकट

08/02/2024
beats

पत्नी का थर्ड डिग्री टॉर्चर, पति पर दनादन बरसाया क्रिकेट बैट

14/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version