• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नवरात्रि में घर ले आएं ये चीजें, नहीं होगी धन की कमी

Writer D by Writer D
23/03/2023
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Chaitra Navratri

Chaitra Navratri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नवरात्रि (Chaitra Navratri) का त्योहार शुरू हो चुका है. नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है. नवरात्रि के दिनों को बेहद शुभ और पावन माना जाता है. नवरात्रि के दौरान भक्त मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए काफी अनुष्ठान करते हैं. अलग अलग जगहों पर मेले लगाए जाते हैं.

मान्यता है कि नवरात्रि (Chaitra Navratri) के ​दिनों में किए गए किसी भी कार्य में मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है और वो कार्य पूरी तरह सफल होते हैं. नवरात्रि (Chaitra Navratri) के दौरान कुछ चीजों को खरीदकर घर लाना भी शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे परिवार में सुख-शान्ति और बरकत आती है. आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में.

1. चांदी का सामान

ऐसी मान्यता है कि चांदी का कोई भी सामान समृद्धि का प्रतीक होता है. माना जाता है कि नवरात्रि के दिनों में अगर कोई भी चांदी की चीज घर पर लाई जाए तो उससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. लेकिन, चांदी की किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले वह सामान मां दुर्गा को अर्पित करना चाहिए.

2. मिट्टी का मकान

नवरात्रि (Chaitra Navratri) के दिनों में मिट्टी से बना छोटा सा मकान खरीदकर लाएं या घर में बना लें. इसके बाद उस मकान को माता के पास रखें. नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा करें और वह मकान वहीं रखे रहने दें. मान्यता है कि इससे आपकी प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनते हैं और घर में धन की कमी भी नहीं रहती. इसके अलावा परिवार में रहने वाले सभी सदस्यों के बीच मनमुटाव समाप्त हो जाते हैं.

3. सुहाग का सामान

माता को शृंगार करना बहुत अच्छा लगता है. ऐसे में शादीशुदा महिलाएं को नवरात्रि में मां दुर्गा को लाल चुनरी के साथ सुहाग का सामान चढ़ाना चाहिए. ऐसा करने से पति की आयु में बढ़ोतरी होती है. उसका जीवन संकट मुक्त हो जाता है. वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहता है. अगर कुंवारी कन्या भी मां दुर्गा की पूजा करें तो उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति होती है.

4. मौली

अगर आपके मन में कोई विशेष मनोकामना है जिसकी पूर्ति माता से करवाना चाहते हैं, तो नवरात्रि के दिनों में मौली खरीदकर जरूर लानी चाहिए. मौली के धागे में नौ गांठें लगाकर मातारानी को समर्पित कर दें. इसके बाद उनसे मनोकामना की प्रार्थना करें. आपको माता का आशीर्वाद जरूर मिलेगा और कामना शीघ्र ही पूरी होगी.

5. पताका

नवरात्रि (Chaitra Navratri) के पहले दिन ही लाल रंग का त्रिकोणीय प​ताका खरीदकर लाएं. इसे नवरात्रि में बहुत शुभ माना जाता है. दरअसल, पताका का मतलब होता है विजय की निशानी. नवरात्रि के दौरान उसे पूजा घर में नौ दिनों तक रखना चाहिए. उस पताके का पूजन भी करना चाहिए. ऐसा करने से घर में सुख शांति बनी रहती है. भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है.

Tags: Chaitra navratriChaitra Navratri 2023navratri 2023
Previous Post

नवरात्रि में जलाई जाती है अखंड ज्योति, जानें लाभ और महत्व

Next Post

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की उपासना, करें इस मंत्र का जाप

Writer D

Writer D

Related Posts

फैशन/शैली

इस समस्या में रामबाण है मेथी का उपयोग

02/07/2026
chane ki kheer
फैशन/शैली

आज ले इस डिश का स्वाद, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

02/07/2026
CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Next Post
Maa Brahmacharini

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की उपासना, करें इस मंत्र का जाप

यह भी पढ़ें

Pregnant

क्‍यों जरूरी होते हैं ‘Early pregnancy Tests’, एक्‍सपर्ट से जानें

19/12/2021
murder

जमीन हड़पने के चक्कर में हिस्ट्रीशीटर भतीजे ने बड़े पिता की गोली मारकर की हत्या

17/10/2020
Hapur will become the new growth center of Delhi-NCR.

योगी सरकार के निवेश विजन से हापुड़, बना नया औद्योगिक और शहरी विकास का केंद्र

15/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version