• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुशासन को समाप्त कर सुशासन लाना हमारी सरकार का सबसे बड़ा संकल्प – राजनाथ सिंह

Writer D by Writer D
25/12/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Rajnath Singh

Rajnath Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती के अवसर पर लोकभवन में सुशासन दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और अटल जी के जीवन और कार्यों को याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि अटल जी ने भारत को ऐसा सुशासन दिया, जिसने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनकी सरकार के दौरान विकास दर 8.4 प्रतिशत तक पहुंची, जो आजाद भारत में एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी। उन्होंने अटल जी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी गवर्नेंस की दुनिया भर में प्रशंसा होती थी।

राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने सुशासन की परिभाषा को स्पष्ट करते हुए कहा कि, एक अच्छा शासन वही है, जहां हर व्यक्ति की आवश्यकताएं पूरी हों, वह खुद को सुरक्षित महसूस करे और उसके पास अपनी बात कहने का अवसर हो। यही अटल जी का विजन था, जिसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं।

राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने अटल जी की ऐतिहासिक योजनाओं को याद करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शिता ने भारत को सड़क, टेलीकॉम और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में नई दिशा दी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और अंत्योदय योजना जैसे अभियानों ने भारत के गांवों और गरीबों के जीवन को बदल दिया। उन्होंने कहा कि, अटल जी ने न केवल शहरों को सड़कों से जोड़ा, बल्कि गांवों को भी पक्की और बेहतर सड़कों से जोड़ा। टेलीकॉम सेक्टर में क्रांति लाकर उन्होंने मोबाइल को हर हाथ तक पहुंचाने का सपना साकार किया।

रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सुशासन के तहत हुई प्रगति को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 1,500 से अधिक अनावश्यक कानूनों को समाप्त कर ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ में भारत को 50वें स्थान तक पहुंचाया है। जल्द ही भारत शीर्ष 20 देशों में शामिल होगा।

डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) योजना की सफलता पर जोर देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि अब गरीबों को उनके हक का पैसा सीधे उनके खातों में मिलता है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि 100 पैसा भेजने पर केवल 14 पैसा लाभार्थियों तक पहुंचता है। लेकिन मोदी सरकार ने इस भ्रष्टाचार को समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि अटल जी और मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा, यही सुशासन है।

रक्षा मंत्री ने की सीएम योगी की सराहना

रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सुशासन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने यूपी को भयमुक्त समाज बनाया है। गरीबों को मकान देने में यूपी देश में पहले स्थान पर है। 4 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के मकान मिले हैं, जिनमें 70% मकानों की रजिस्ट्री महिलाओं के नाम पर है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था बेहतर हुई है, 4 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं और आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है।

Tags: Rajnath singh
Previous Post

सुशासन के लिए सुरक्षा का भाव आवश्यकः सीएम योगी

Next Post

सीएम योगी ने अटल जी की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

Writer D

Writer D

Related Posts

Over 82,000 school vehicles are being monitored.
उत्तर प्रदेश

स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, 82 हजार से ज्यादा स्कूली वाहनों की हो रही निगरानी

19/08/2026
UP-Japan Investment Meet-2026
Main Slider

यूपी-जापान की औद्योगिक दोस्ती नई ऊंचाइयों की ओर, यीडा में दो मेगा प्रोजेक्ट की शुरुआत

19/08/2026
Sandeep Singh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की डिजिटल शिक्षा को बड़ी उड़ान, दीक्षा पर यूपी के 27 लाख से अधिक उपयोगकर्ता

19/08/2026
Parichha Dam
Main Slider

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

19/08/2026
A 240-member delegation from Japan will visit UP.
उत्तर प्रदेश

जापान से आएगा 240 सदस्यीय दल, ‘इन्वेस्टमेंट मीट’ के बाद यूपी की संस्कृति से रूबरू होंगे जापानी मेहमान

19/08/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी ने अटल जी की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

यह भी पढ़ें

fire in nursing home

नर्सिंग होम में लगी भीषण आग, सभी कोरोना मरीज सुरक्षित

05/05/2021
CM Dhami

मोदी को जनता तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है: पुष्कर सिंह धामी

23/05/2024
heart problems

हार्ट अटैक के समय अगर आसपास मदद के लिए कोई न मौजूद हो, तो इन टिप्स को आजमाएं

29/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version