• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रिश्तों का खून, भाई ने पत्नी के साथ मिलकर कर दी बहन की हत्या

Writer D by Writer D
06/11/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बागपत
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिलों में पुलिस ने दो पूर्व मिले अधजले अज्ञात शव मामले का आज खुलासा करते हुए बताया कि मृतका के भाई और भाभी ने ही उसकी हत्या (Murder) को अंजाम दिया।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने आज यहां जानकारी दी कि 02 नवंबर को थाना कोतवाली बागपत पर वादी चौकीदार रणसिंह पुत्र श्रीचन्द निवासी ग्राम सिसाना ने सूचना मिली थी कि अज्ञात अभियुक्तों द्वारा एक अज्ञात महिला के शव को ग्राम सिसाना में श्मशान घाट के पास जला दिया गया है। जिसका अधजला शव शमशान घाट के पास कूडाघर में पड़ा है। इस सम्बन्ध में तहरीर के आधार पर कोतवाली बागपत पर अज्ञात में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए क्राइम ब्रांच की इंटेलिजेंस टीम, सर्विलांस सैल टीम, फील्ड यूनिट की टीमों सहित कोतवाली बागपत की टीमों का गठन कर घटना के सफल अनावरण के लिए टास्क निर्धारित किया गया था। इसी क्रम में सभी टीमों द्वारा इलैक्ट्रॉनिक सर्विलांस, सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल तथा विभिन्न टीमों द्वारा किए गए मैराथन प्रयासों के पश्चात् घटना का सफल अनावरण किया गया। अज्ञात मृतका की शिनाख्त मनीषा चौहान पुत्री स्व़ हर्षवर्धन निवासी गांव सदरपुर सेक्टर 45 थाना सेक्टर 39 गौतमबद्धनगर के रूप में हुई।

पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए 02 अभियुक्तों विवेक चौहान उर्फ मनीष पुत्र स्व़ हर्षवर्धन, शिखा पत्नी विवेक चौहान उर्फ मनीष निवासीगण ग्राम सदरपुर जनपद गौतमबद्धनगर के नाम प्रकाश में आये जो कि मृतका मनीषा के सगे भाई व भाभी हैं। एक अन्य अभियुक्त पवन पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम सिसाना थाना जनपद बागपत की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

अभियुक्तों से की गई पूछताछ के दौरान बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त विवेक चौहान मृतका का सगा भाई तथा गिरफ्तार अभियुक्ता शिखा मृतका की सगी भाभी है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियुक्त पवन की शिखा के साथ कई वर्षों से दोस्ती और घर पर आना जाना था। शिखा की ननंद मृतका मनीषा के द्वारा इसका विरोध किया जाता था। मनीषा ने शिखा व पवन के बीच की कुछ वीडियो व चैट बरामद कर गोपनीय रूप से परिजनों को उपलब्ध करा दिया था, जिससे शिखा और मनीषा के बीच अनबन रहती थी। मनीषा के नाम पर उसके स्वर्गीय पिता हर्षवर्धन की पैतृक सम्पत्ति भी थी।

उन्होंने मनीषा के अन्य परिजनों के हवाले से बताया कि भाई व भाभी उसके साथ मारपीट करते थे। इसी पैतृक सम्पत्ति व दोस्ती के कारण मनीषा के भाई विवेक ने शिखा और उसके मित्र पवन के साथ मिलकर मनीषा की हत्या (Murder) की योजना बनायी थी। उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए पवन ने शव को स्विफ्ट गाड़ी में डालकर अपने गांव सिसाना में शमशान घाट के पास पहुंचा और वहां 02 नवंबर को ज्वलनशील पदार्थ डालकर शव को जला दिया।

पवन ग्रामीणों को आता जाता देख शव को अधजला छोडकर अपनी गाडी से फरार हो गया। पुलिस को इस घटना का पता चलने व पुलिस द्वारा सक्रियता बढाने का अन्देशा होने पर पवन, विवेक और शिखा ने मनीषा की गुमशुदगी थाना सैक्टर 39 में 03 नवंबर को दर्ज करायी गई थी। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक गाड़ी स्विफ्ट बरामद हुई है।अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली बागपत पर विधिक कार्यवाही की गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा इस घटना का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये के ईनाम से पुरस्कृत किया गया है।

Tags: baghpat newscrime news
Previous Post

गबन करने का आरोपी इंडियन बैंक का अधिकारी गिरफ्तार

Next Post

कच्ची शराब के खिलाफ चला बाबा का बुलडोज़र

Writer D

Writer D

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Self-Help Groups
उत्तर प्रदेश

साढ़े दस लाख स्वयं सहायता समूहों से जुड़े सवा करोड़ ग्रामीण परिवारों की बदली तकदीर

01/09/2026
Next Post
Bulldozer

कच्ची शराब के खिलाफ चला बाबा का बुलडोज़र

यह भी पढ़ें

अमरुल्ला सालेह के ट्वीट से डरे तालिबान, पंजशीर में बंद किया इंटरनेट

29/08/2021
MBBS

NEET पास छात्रों को तोहफा, राजस्थान में MBBS की 230 सीटें बढ़ीं

28/10/2020

2021 कोरोना महामारी के साये में बीतेगा, 2022 में सामान्य होंगे हालात : बिल गेट्स

11/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version