• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कच्ची शराब के खिलाफ चला बाबा का बुलडोज़र

Writer D by Writer D
06/11/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
Bulldozer

Bulldozer

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में प्रशासन, आबकारी और थाना पुलिस की टीम ने कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ सोमवार को कड़ी कार्रवाई की और जमीन के नीचे टैंक बनाकर कच्ची शराब को रखने की व्यवस्था को बुलडोजर (Bulldozer) की मदद से नष्ट किया गया।

मऊरानीपुर जिलाधिकारी गोपेश तिवारी ने बताया कि बसरिया डेरा पर अवैध शराब बनाये जाने की लगातार शिकायतें मिल रहीं थी। इन शिकायतों की जांच थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम बनाकर करायी गयी। शिकायतों के सही पाये जाने के बाद आज आबकारी विभाग, पुलिस विभाग की टीम के साथ मौके पर छापा मारा गया तो बड़ी मात्रा में जमीन के नीचे टैंक बनाकर शराब रखे जाने का पता चला।

इसके बाद बुलडोजर (Bulldozer) की मदद से इस पूरी व्यवस्था को नष्ट कराया गया । इसके अलावा अवैध कच्ची शराब बनाने के साजोसामान और बड़ी मात्रा में लहन भी नष्ट किया गया है।

उन्होंने बताया कि अवैध कच्ची शराब के खिलाफ की गयी इस कार्रवाई में आबकारी इंस्पेक्टर हर्ष बाबू के साथ तीन सिपाही इसके अलावा सीओ मऊरानीपुर लक्ष्मीकांत गौतम और मऊरानीपुर थाना प्रभारी जे पी पाल तथा पुलिस बल शामिल रहे। जब टीम मौके पर पहुंची तो सभी लोग भाग चुके थे और वहां कुछ बच्चे ही थे । डेरा पर मौजूद बड़ी मात्रा में लहन नष्ट किया गया और जमीन के नीचे कच्ची शराब को छिपाने के लिए बनाये गये टैंकों को भी नष्ट कराया गया है।

Tags: crime newsJhansi news
Previous Post

रिश्तों का खून, भाई ने पत्नी के साथ मिलकर कर दी बहन की हत्या

Next Post

नाबालिग दलित बालिका से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

OTS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, 1.71 लाख आवेदन मिले

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM योगी ने नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का लिया जायजा

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

सनातन चेतना, जनआस्था और वैश्विक गौरव का महापर्व बनेगा दीपोत्सव-2026: CM योगी

24/10/2026
Main Slider

UP PET 2026: 35 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, CM योगी ने सुरक्षा और ट्रांसपोर्ट को लेकर दिए सख्त निर्देश

24/10/2026
Next Post
rape

नाबालिग दलित बालिका से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

ISRO

ISRO ने रचा इतिहास, एक साथ लॉन्च किए 9 सैटेलाइट, 1 भूटान का उपग्रह भी शामिल

26/11/2022
CM Yogi

हर परिस्थिति में सनातन धर्म के प्रति समर्पण का भाव श्रीमद्भागवत कथा का वास्तविक मर्म : सीएम योगी

10/09/2025
Rajma

घर पर बनाएं ढाबा जैसा राजमा, जानिए परफेक्ट मसाला रेसिपी

06/09/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version