• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नाबालिग दलित बालिका से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
07/11/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, रायबरेली
0
rape

rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली के खींरो इलाके में दलित नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म (Rape) के आरोपी को पुलिस ने आज मुठभेड़ के बाद जंगल से गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह ने आज बताया कि बीते रविवार को खींरो इलाके के पाहो गांव में पीर मोहम्मद नामक व्यक्ति ने एक नौ वर्षीय दलित बच्ची को फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था, जिसे आज आज लल्ला खेड़ा के जंगलों से पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी पीर मोहम्मद (55) ने बीते रविवार को दलित बिरादरी की नाबालिग बच्ची को फुसलाकर उसके साथ कुकर्म (Rape) किया। पीड़िता के परिजनों ने बच्ची की खराब हालत देखकर उससे पूछताछ की और तत्काल इसकी सूचना सम्बंधित थाने को दी। सूचना पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी समेत जिले के आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। कल ही इस घटना की एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। इसी बीच आरोपी मौका देखकर गांव से फरार हो गया। पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस टीम समेत चार थानों की फोर्स आरोपी की तलाश में लगा दी।

सभी पुलिस दल ने सघन तलाश शुरू कर दी। आसपास के गांव और आरोपी के घर व रिश्तेदारों के घरों की तलाशी ली मगर आरोपी वहाँ नही मिला। आज दोपहर में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी पास के लल्ला खेड़ा के जंगलों में छुपा हुआ है। जहां पुलिस को आरोपी की लोकेशन भी मिल रही थी। पुलिस ने चारों तरफ से सघन घेराबंदी कर दी।

पुलिस से सब ओर से घिरा देख दुष्कर्म के आरोपी पीर मोहम्मद ने पुलिस बल पर गोली चला दी। अपने पर फायरिंग देख पुलिस ने भी अपने बचाव में फायरिंग की जिससे पीर मोहम्मद के पैर में गोली लग गयी और वह गिर पड़ा। तत्काल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags: crime newsrai bareiley news
Previous Post

कच्ची शराब के खिलाफ चला बाबा का बुलडोज़र

Next Post

नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Gorakhpur shines in NITI Aayog's ABP ranking.
उत्तर प्रदेश

नीति आयोग की एबीपी रैंकिंग में गोरखपुर का बजा डंका, बांसगांव ब्लॉक नंबर वन

12/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का भूमाफियाओं पर प्रहार, अवैध कब्जे से मुक्त कराई 2 लाख एकड़ जमीन

12/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 11 दिनों में 89.35 फीसदी शिकायतों का निस्तारण

12/08/2026
Dhirendra Singh inspected the waterlogged site near Noida Airport following the rain.
उत्तर प्रदेश

जिन्हें जेवर का विकास नहीं दिखता, उन्हें केवल गड्ढे-जलभराव दिखाई दे रहे : धीरेन्द्र सिंह

12/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

शहीदों के त्याग और बलिदान से नई पीढ़ी को कराएं परिचित, डिप्टी सीएम का अधिकारियों को निर्देश

12/08/2026
Next Post
Rape

नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

23 दिसंबर राशिफल : आज इन राशियों को मिलने वाली हैं खुशियां, जानें अपना हाल

23/12/2020
navy rescue operation

नौसेना के रेस्क्यू ऑपरेशन में 14 कर्मचारियों के शव बरामद, लापता लोगों की तलाश

19/05/2021
Soon Shubman Gill can lead IPL and maybe Indian team: McCullum

जल्‍द ही आईपीएल और शायद भारतीय टीम की अगुआई कर सकते शुभमन गिल: मैकुलम

13/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version