• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

करोड़ों की संपत्ति के लालच में जीजा बना हैवान, साले को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

Desk by Desk
02/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कौशांबी, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जनपद के पिपरी कोतवाली इलाके से बीते सात अगस्त को लापता हुए एयरपोर्ट के संविदाकर्मी के हत्याकांड से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। एयरपोर्टकर्मी की हत्या उसके सगे बहनोई ने अपने साथियों के साथ मिलकर की है। पुलिस की मानें तो करोड़ों की संपत्ति के लालच में जीजा ने अपने साले की हत्या कर शव को जलाने का प्रयास किया था।

बीते सात अगस्त को राजीव कुमार सुबह घर से एयरपोर्ट के लिए निकला था। शाम को जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। अगले दिन पिपरी कोतवाली में राजीव के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस राजीव की तलाश में जुट गई। 9 अगस्त को फतेहपुर जनपद के असोथर थाना क्षेत्र में नहर किनारे एक युवक की अधजली लाश मिली जिसकी पहचान राजीव के रूप में हुई।

बिकरू कांड : किशोर न्याय बोर्ड ने अमर दुबे की पत्नी खुशी को बताया नाबालिग

कौशांबी की पिपरी पुलिस राजीव के परिजनों के साथ फतेहपुर पहुंची और कानूनी कार्रवाई कर शव को वापस ले आई। पिपरी पुलिस इस हत्याकांड के खुलासे के लिए प्रयास में जुट गई। कई मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाने के बाद पिपरी पुलिस ने मृतक एयरपोर्ट संविदाकर्मी राजीव के बहनोई फतेहपुर जनपद के नरैनी गांव निवासी वीरेंद्र को पूछताछ के लिए उठाया। पुलिस ने वीरेंद्र से कड़ी पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पूछताछ में आरोपी वीरेंद्र ने बताया कि प्रयागराज के झलवा इलाके में राजीव ने करोड़ों रुपये की जमीन बना रखी है। उसी जमीन को हड़पने के लिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। शव की पहचान न हो सके इसलिए उसे जलाने का प्रयास भी किया था। वीरेंद्र अपने साले राजीव को उसकी छोटी बहन का रिश्ता करवाने के बहाने घटना वाले दिन फतेहपुर बुलाकर ले गया था। जहां पहले उसे जमकर शराब पिलाई गई, उसके बाद उसे मौत की नींद सुला दिया गया।

बचपन से खा रही थी खुद के बाल, ऑपरेशन में पेट से निकला 7 किलो बालों का गोला

अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर का कहना है कि पुलिस ने वीरेंद्र के साथ उसके साथी विपिन को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब वीरेंद्र के दो अन्य साथी राजू बैरागी और मुलायम मौर्य की तलाश में जुट गई है। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने बताया कि संपत्ति के लालच में एयरपोर्ट संविदाकर्मी की हत्या की गई थी। हत्या में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने मृतक का जला हेलमेट और कार से तेल की बोतल भी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए दोनों हत्या आरोपियों को अन्य कागजी कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

Tags: 24ghante online.comAssassination in the greed of propertybrother-in-law murdered brother-in-lawcrime newscrime news in hindimurder of property worth millionsकरोड़ो की संपत्ति के लालच में हत्याजीजा ने की साले की हत्यासंपत्ति के लालच में हत्याहत्या
Previous Post

रायबरेली : पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने गए श्रद्धालु युवक के डूबने से मौत

Next Post

खाप पंचायत का फरमान, महिला और युवक को दी सबके सामने निर्वस्त्र नहाने की सजा

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी, चांदी से सजे गर्भगृह में किए ‘लाला’ के दर्शन

04/09/2026
CM Yogi
Main Slider

अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज: सीएम योगी

04/09/2026
CM Dhami released ₹147 crore with a single click.
Main Slider

9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची अगस्त की सामाजिक सुरक्षा पेंशन, CM धामी ने वन-क्लिक से जारी किए ₹147 करोड़

04/09/2026
Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
Next Post
खाप पंचायत का फरमान

खाप पंचायत का फरमान, महिला और युवक को दी सबके सामने निर्वस्त्र नहाने की सजा

यह भी पढ़ें

Ullu Digital

उल्लू डिजिटल के CEO के खिलाफ केस दर्ज, महिला ने लगाया गंभीर आरोप

06/08/2021
bsp-sp

BSP के 9 बागी विधायक अखिलेश यादव से मिले, हो सकते है सपा में शामिल

15/06/2021
brijlal pasi BJP

भाजपा समर्थित प्रत्याशी का निधन, 2013 में राहुल गांधी को दिया था झटका

21/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version