• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीआरएस नेता के. कविता को बड़ा झटका, अंतरिम जमानत याचिका खारिज

Writer D by Writer D
08/04/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
BRS leader Kavita

BRS leader Kavita

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से बीआरएस नेता के. कविता (K. Kavita) को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी कविता (K. Kavita) ने अपने नाबालिग बेटे की स्कूल परीक्षाओं को आधार बनाकर अंतरिम जमानत मांगी थी। शराब घोटाले मामले में ईडी की रिमांड के बाद से वह न्यायिक हिरासत में हैं।

विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजाने याचिका खारिज करते हुए कहा कि उन्हें अंतरिम जमानत देने का यह सही समय नहीं है। कविता (K. Kavita) ने अंतरिम जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

उन्होंने दलील दी थी कि उनके 16 वर्षीय बेटे की परीक्षाएं हैं और उसे अपनी मां के साथ की जरूरत है। ईडी ने इस दलील का विरोध किया था। एजेंसी ने दावा किया था कि कविता ने मामले में सबूतों को नष्ट करने और गवाहों को प्रभावित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

ईडी ने लगाया ये आरोप

एजेंसी ने आरोप लगाया था कि कविता (K. Kavita) ‘साउथ ग्रुप’ की एक प्रमुख सदस्य है, जिस पर राष्ट्रीय राजधानी में शराब लाइसेंस के एक बड़े हिस्से के बदले में दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत देने का आरोप है।

15 मार्च को किया गया था गिरफ्तार

46 वर्षीय कविता (K. Kavita) को बीआरएस समर्थकों के विरोध प्रदर्शन के बीच 15 मार्च को उनके बंजारा हिल्स आवास से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद अगले दिन उन्हें सात दिन की ईडी (ED) हिरासत में भेज दिया गया। बाद में उनकी हिरासत को तीन दिन के लिए बढ़ा दिया गया था। उन्हें पिछले मंगलवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेज दिया गया था।

Tags: delhi newsK. Kavitaliquor policy scamNational news
Previous Post

आज लगेगा साल का पहला और सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, जानें भारत में कहां देख पाएंगे लोग

Next Post

अचानक इजरायल ने गाजा पट्टी से सेना बुलाया वापस, IDF कमांडर ने बताया हमले का नया प्लान

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

CM धामी के प्रयास रंग लाए, उत्तराखंड में ईपीएफओ के नए कार्यालयों पर केंद्र ने दिए सकारात्मक संकेत

05/08/2026
Anand Bardhan
Main Slider

मुख्य सचिव ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा की, आधारभूत ढांचे के विकास पर दिया जोर

05/08/2026
Punjab Assembly
Main Slider

हंगामे की भेंट चढ़ा पंजाब विधानसभा का तीसरा दिन, विपक्ष ने सरकार को कई मुद्दों पर घेरा

05/08/2026
Punjab Congress MLAs raised slogans.
पंजाब

पंजाब विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने सदन के भीतर भी नारेबाजी की

05/08/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

गुरु घरों की चौखट पर भगवंत मान, 6 मई से शुरू होगी ‘शुकराना यात्रा’

05/08/2026
Next Post
Israel Army

अचानक इजरायल ने गाजा पट्टी से सेना बुलाया वापस, IDF कमांडर ने बताया हमले का नया प्लान

यह भी पढ़ें

Havildar Instructor

एमपी कांस्टेबल भर्ती के 4000 पदों के लिए आवेदन की  कल है लास्ट डेट

10/02/2021
Firing

दो पक्षों में गोलीबारी, 6 लोग घायल

01/06/2022
Dr. Dinesh Johri

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश जौहरी का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

22/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version