• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अपहरण के बाद नाबालिग की निर्मम हत्या, खेत में मिला अधजला शव

Writer D by Writer D
18/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कासगंज, क्राइम
0
murder after kidnapping

अपहरण के बाद नाबालिग की निर्मम हत्या

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में 13 साल के लड़के की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसकी लाश मक्का के खेत में अधजली हालत में मिली। परिवारीजनों का आरोप है कि अपहरण के बाद किशोर की हत्या की गई है। हालांकि हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ये जानने के प्रयास में जुटी है कि आखिर 13 साल के मासूम से ​ऐसी क्या दुश्मनी रही, कि इतनी बेरहमी से उसकी जान ले ली गई।

ढोलना थाना क्षेत्र के बिलराम निवासी मोहम्मद कुरैशी का 13 साल के बेटे शानू की लाश अधजली हालत में मक्के के खेत में मिली। शानू दो दिन पहले घर से रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया था। परिजनों ने उसकी तलाश करने के बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

रविवार सुबह ग्रामीणों ने छदामी सिंह इंटर कॉलेज के पास मक्का के खेत में किशोर का शव देखा। शव मिलने की सूचना पर तमाम ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। किशोर की शिनाख्त शानू के रूप में कर ली गई। मौके पर आए परिजनों ने जब शानू की लाश को देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

शराब में धुत हैवानों ने महिला के साथ दुष्कर्म के बाद की निर्मम हत्या

किशोर की मां सन्नो ने बताया कि शानू दो दिन पहले शाम सात बजे घर से कुछ देर में ही वापस आने की बात कहकर गया था, लेकिन उसके बाद से वह घर लौटकर नहीं आया। उसकी बहुत तलाश भी की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। वहीं सन्नो ने अपने भाई खालिद के साले वसुआ, भूरा और विटन्ना पर गंभीर आरोप लगाया है। उसका कहना है कि दो दिन पहले ही ये लोग उसे चुंगी पर खड़े मिले थे, उन्होंने धमकी दी थी, कि बकरीद से पहले शानू को मार देंगे, लेकिन उसने ये धमकी गंभीरता से नहीं ली।

एएसपी कासगंज आदित्य प्रकाश वर्मा ने बताया कि कस्बा बिलराम में किशोर का शव मिला है जिसका नाम शानू पुत्र मोहम्मद कुरैशी है। दो दिन से वह लापता था। थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई थी।

प्रियंका से मिलने पहुंचे राजस्थान के बेरोजगार युवा, कांग्रेसियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

एएसपी ने बताया कि किशोर की लाश खेत में अधजली हालत में मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags: crime newskasganj crime newskasganj newsup news
Previous Post

बेसहारा जानवरों का मसीहा बनीं सेना की रिटायर्ड अधिकारी, PM मोदी ने की तारीफ

Next Post

भाजपा का एक न्यूज़ वेबसाइट पर देश के खिलाफ साजिश रचने का आरोप, विदेशों से फंडिंग का खुलासा

Writer D

Writer D

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Next Post
भाजपा का एक वेबसाइट पर देश के खिलाफ साजिश रचने का आरोप

भाजपा का एक न्यूज़ वेबसाइट पर देश के खिलाफ साजिश रचने का आरोप, विदेशों से फंडिंग का खुलासा

यह भी पढ़ें

Aditya Narayan Shweta Aggarwal

आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल हुए कोरोना संक्रमित

06/04/2021
Mission Shakti 5.0

योगी सरकार की अनूठी पहल, प्रदेश की 7500 छात्राएं बनेंगी एक दिन की अधिकारी

08/10/2024
dhoni

Cricket : धोनी ने आज ही के दिन इंटरनेशनल क्रिकेट में रखा था कदम

23/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version