• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खौफनाक! परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या, मासूम बच्चियों को भी उतारा मौत के घाट

Writer D by Writer D
29/08/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, क्राइम, राष्ट्रीय
0
murder
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। देहरादून में डोईवाला में एक खौफनाक वारदात हुई है। रानीपोखरी इलाके में पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया है। बताया जा रहा है कि शांतिनगर निवासी महेश तिवारी ने अपने ही पूरे परिवार के पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिए है।

बताया जा रहा है कि पुलिस को तकरीबन सुबह 7 बजे के आसपास सूचना मिली कि रानीपोखरी इलाके में कुछ लोगों की हत्या (Murder) कर दी गई है। मौके पर पुलिस पहुंची तो वहां का मंजर देख हैरान रह गई। कमरे से लेकर किचन तक खून ही खून था। पांच लाशों को देख लोग सिहर उठे। आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। हत्यारोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश के बांदा जिला निवासी महेश तिवारी के रूप में हुई है। महेश मूल रूप से बांदा का रहने वाला है।

एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है की आरोपी मूल रूप से बांदा उत्तर प्रदेश का निवासी है। हत्या (Murder) की वजह क्या रही होगी ये आरोपी से जानकारी बयान के आधार पर ली जाएगी। मृतकों में तीन बेटी माता व आरोपी की पत्नी शामिल है।

हत्यारे ने वारदात को चाकू से अंजाम दिया है। उसने माता-पत्नी और बेटियों पर चाकू से अनगिनत वार किए। पूरे घर में फैला खून आरोपी की बर्बरता को बयां कर रहा था। लेकिन एक बात किसी के गले से नहीं उतर रही है कि आरोपी ने अकेले इतनी बर्बरता के साथ पांच लोगों को कैसे मौत के घाट उतारा। इसको लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि पुलिस के हाथ अहम साक्ष्य लगे हैं। कई बिंदुओं पर पुलिस जांच व पूछताछ कर रही है।

भारी बारिश से दून में मकान गिरा, बच्चे सहित तीन की मौत

आरोपी महेश तिवारी कई वर्षों से नागा घेर में रह रहा था। यहां के प्रधान सुधीर रतूड़ी ने बताया कि आरोपी पूजा-पाठ करता था। वह शांत ही रहता था। उसने इस खौफनाक वारदात को कैसे अंजाम दिया होगा ये सोचकर सभी हैरान हैं।

मृतक

बीतन देवी उम्र 75 वर्ष- माता

नीतू देवी उम्र 36 वर्ष- पत्नी

अपर्णा उम्र 13 वर्ष- पुत्री

अन्नपूर्णा उम्र 9 वर्ष पुत्री

स्वर्णा उर्फ गुल्लो उम्र 11 वर्ष पुत्री

Tags: dehradun newsmurderNational newsUttarakhand News
Previous Post

भारी बारिश से दून में मकान गिरा, बच्चे सहित तीन की मौत

Next Post

एसजीपीजीआई के चिकित्सकों ने बिना आपरेशन फेफड़े में फंसी गोली निकाली

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
SGPGI

एसजीपीजीआई के चिकित्सकों ने बिना आपरेशन फेफड़े में फंसी गोली निकाली

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Shiv

सावन में शिव के इन नामों और मंत्रों का करें जाप, मिलेगा मन मांगा वरदान!

06/08/2026
Savin Bansal

मुख्यमंत्री का विजन और जनता का विश्वास सर्वोपरि-डीएम

18/12/2025
Valentine's Day

इन वजहों से खो जाता है चेहरे का निखार, रखें इनका ध्यान

03/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version