• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

100 रुपये के लिये मजदूर की निर्मम हत्या, पिता पुत्र गिरफ्तार

Writer D by Writer D
08/05/2024
in उत्तर प्रदेश, अमरोहा, क्राइम
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में 100 रुपए के लिए मज़दूर की पीट-पीटकर हत्या (Murder) कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ़्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मज़दूर की हत्या की घटना सोमवार देर रात की है। पुलिस ने देर रात में ही मुकदमा दर्ज होने के बाद अगले दिन यानी मंगलवार को आरोपी पिता-पुत्र अमरसिंह तथा संजय समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होने बताया कि थाना डिडौली क्षेत्र के गांव ड्योटी उर्फ़ हादीपुर में उधार के सौ रुपये को लेकर हुए विवाद में श्रमिक की पीटकर कर हत्या (Murder) कर दी गई। डिडौली क्षेत्र के गांव में थान सिंह का परिवार रहता है। परिवार में पांच बेटों में सबसे बड़ा बेटा वीरेंद्र सिंह (35) मज़दूरी करके परिवार की गुज़र बसर करता था।

आरोप है कि कुछ दिन पहले मृतक वीरेंद्र ने गांव वाजिदपुर बड़ा निवासी अमरसिंह से उधार 100 रुपये लिए थे।हाल ही में इसी बात को लेकर आरोपी के साथ विवाद हुआ था। सोमवार देर रात मृतक को घर जाते समय रास्ते में अमरसिंह के बेटे संजय ने ईंट से हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान सिर में चोट लगने से वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस दौरान लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। परिजनों ने वीरेंद्र को घायलावस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) अरुण कुमार ने बताया कि मृतक के भाई सुनील कुमार की तहरीर पर थाना पुलिस ने सोमवार रात में ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

Tags: Amroha newscrime newsup news
Previous Post

घाघरा नदी में डूबी बालिका, मौत

Next Post

तीसरे चरण के चुनाव में भाजपा का सफाया तय : अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता दें, जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो : ए के शर्मा

26/06/2026
CM Yogi inaugurated the centralized kitchen of Akshaya Patra Foundation.
उत्तर प्रदेश

स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्यप्रद व स्वच्छ आहार-विहार आवश्यक : मुख्यमंत्री योगी

26/06/2026
Anganwadi
उत्तर प्रदेश

आंगनबाड़ी और प्राथमिक विद्यालयों का होगा बेहतर समन्वय, योगी सरकार ने को-लोकेशन और मैपिंग अभियान को दी नई गति

26/06/2026
Unique protest by BJP councilor in Agra
उत्तर प्रदेश

आगरा में भाजपा पार्षद का अनोखा विरोध, नाले में उतरकर मनाया जन्मदिन, काटा केक

26/06/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

तीसरे चरण के चुनाव में भाजपा का सफाया तय : अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

जेलों को सुधार, पुनर्वास और कौशल विकास का प्रभावी केंद्र बनाया जाए: मुख्यमंत्री

25/05/2026
CM Yogi

सावन के दूसरे सोमवार को सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, जनकल्याण के लिए मांगी मन्नत

17/07/2023
Jitin Prasad

कार्यकर्ताओं को मौका देने वाली भाजपा देश की एकमात्र पार्टी : जितिन प्रसाद

19/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version