• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वृद्ध साध्वी की त्रिशूल से गोद-गोदकर निर्मम हत्या, कातिल गिरफ्तार

Writer D by Writer D
03/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कुशीनगर, क्राइम
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुशीनगर जिले के कसया थानाक्षेत्र के गांव मल्लूडीह स्थित कबीर आश्रम में रहने वाली एक 80 वर्षीया साध्वी की गुरूवार को दोपहर बाद त्रिशूल से गोद-गोद कर हत्या कर दी गई। मृतक साध्वी के गुप्तांग के अंदर डाले गए कपड़ा की पोटली से अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या से पूर्व उसके साथ दुराचार भी हुआ है।

घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा कमरे में ही खुद को बंद कर लिया था। पुलिस के सहयोग से उसे तोड़ा और बाहर निकाला। मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात है। एसपी सचिंद्र पटेल खुद मामले की मानिटरिंग कर रहे हैं।

कुकुत्था नदी के किनारे सुनसान स्थान पर कबीर आश्रम है। अनुमोल दास व असल दास मुख्य संचालक हैं। लगभग 20 वर्षों से बिहार राज्य के गांव सैंथु, थाना राजपुर, जिला बक्सर निवासिनी 80 वर्षीया जमुनी दास भी यहां रहती थीं। अनुमोल दास काफी दिनों से किसी दूसरे आश्रम पर गए हैं। असल दास गुरुवार की शाम क्षेत्र भ्रमण पर निकल गए थे। वृद्ध साध्वी अकेले आश्रम में थी। शाम लगभग 3 बजे नदी किनारे पशु चरा रहे चरवाहे आश्रम की ओर गए तो उन्होंने सुनसान देखा।

कमरे के जंगले से झांक कर देखा तो वृद्ध साध्वी खून से लतपथ नंगे अवस्था में जमीन पर मृत पड़ी थी। हत्यारा कमरा अंदर से बंद कर उसी में चहल कदमी कर रहा था। चरवाहों ने शोर किया तो पूरा गांव ही आश्रम पर उमड़ पड़ा। इसी बीच पुलिस पहुंच गई। उसके सहयोग से जुटे लोगों ने फाटक तोड़ कर हत्यारे को पकड़ा और बाहर निकाला। हालांकि उसे काबू करने में पुलिस और लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो नंगे अवस्था में मृत पड़ी वृद्ध साध्वी के गुप्तांग में कपड़े की पोटली बनाकर डाला गया था। वृद्ध साध्वी के शरीर पर मिले चोट के निशान और कई अंगों को अंग भंग किए जाने से प्रतीत हो रहा है कि हत्या काफी बेरहमी से की गई है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त त्रिशूल भी बरामद कर लिया है। हत्यारे की पहचान 55 वर्षीय परशुराम निवासी चिरड़िया, थाना गोला, जिला गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

Tags: crime newskushinagar newsMurder Newsup news
Previous Post

खेत में मिला मासूम बच्ची का शव, दुष्कर्म की आशंका

Next Post

घर में अकेली विधवा के साथ दुष्कर्म के बाद गला घोंट कर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Salty Vermicelli
Main Slider

कभी भी बनाएं नमकीन सिवई, स्वाद ऐसा की रोज खाने का करेगा दिल

21/08/2026
Peanut Burfi
Main Slider

इस राखी पर अपने हाथ से बनी मिठाई से करें भाई का मुंह मीठा, देखें ये रेसिपी

21/08/2026
Makeup
Main Slider

40+ उम्र में महिलाएं आजमाए ये टिप्स, पार्टी में छा जाएंगी

21/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

ओबीसी बेटियों की शादी का सहारा बनी याेगी सरकार, वित्तीय वर्ष में अब तक 30 हजार से अधिक को मिला अनुदान

20/08/2026
ODOP
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

20/08/2026
Next Post
check bounce

घर में अकेली विधवा के साथ दुष्कर्म के बाद गला घोंट कर हत्या

यह भी पढ़ें

Allan Border

एलेन बॉर्डर : ऑस्ट्रेलिया में जन्म ले विराट कोहली का पहला बच्चा

20/11/2020
Lekhpal

ग्राम सचिवालय में 1 जुलाई से बैठेंगे लेखपाल, अब ग्रामीणों को नहीं लगाने पड़ेंगे तहसील के चक्कर

30/06/2026
Nawab Singh

कन्नौज रेप केस: नवाब सिंह की बढ़ी मुश्किल, पीड़िता से मैच हुआ DNA सैंपल

02/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version