• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेल्ट विवाद में योगी सरकार का एक्शन, BSA अखिलेश प्रताप सिंह सस्पेंड

Writer D by Writer D
26/09/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, सीतापुर
0
BSA Akhilesh Pratap Singh suspended in belt dispute

BSA Akhilesh Pratap Singh suspended in belt dispute

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : सीतापुर जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी और एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य के बीच बेल्ट विवाद में शासन ने बड़ा ऐक्शन लिया है। इस मामले में शासन ने बेल्ट से पीटे गए बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह (BSA Akhilesh Pratap Singh) को निलंबित कर दिया है। इस मामले में जेल भेजे गए प्रधानाध्यापक बृजेंद्र कुमार वर्मा (Brijendra Kumar Verma) के समर्थन में स्कूल के बच्चे और अभिभावक आ गए हैं। ग्रामीणों ने स्कूल में ताला जड़ दिया है। लोग हेडमास्टर को जेल से रिहा करने की मांग कर रहे हैं।

इस मामले की जांच में बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह (BSAAkhilesh Pratap Singh) दोषी पाए गए हैं। इस मामले में महिला शिक्षक अवंतिका गुप्ता को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। इस महिला शिक्षक के साथ बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह (BSA Akhilesh Pratap Singh) की फोटो वायरल हो रही थी। वहीं बीएसए को उनके ऑफिस में पीटने वाले प्रधानाध्यापक बृजेंद्र कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

इस मामले के जानकार लोगों का कहना है कि बीएसए आरोपी प्रधानाध्यापक बृजेंद्र कुमार वर्मा पर शिक्षिका अवंतिका गुप्ता की फर्जी हाजिरी लगाने का दबाव बना रहे थे। इसी को लेकर विवाद था। प्रधानाध्यापक और बीएसए (BSA) के मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था।

कब हुआ था विवाद?

यह घटना 23 सितंबर की है, जब प्रधानाध्यापक बृजेंद्र कुमार वर्मा अपने खिलाफ हुई शिकायत पर सफाई देने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे थे। हेडमास्टर की सफाई बीएसए (BSA) को पसंद नहीं आई। इसके बाद दोनों में बहस होने लगी। देखते-देखते बहस इतनी बढ़ गई कि हेडमास्टर अचानक से आगे आए और मेज पर फाइल पटकी। उन्होंने कमर से बेल्ट निकालकर बीएसए को पीटना शुरू कर दिया। हेडमास्टर ने छह सेकेंड में बीएसए को पांच बार बेल्ट से मारा। बृजेंद्र कुमार वर्मा सीतापुर जिले के महमूदाबाद क्षेत्र के नदवा स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक हैं।

मारपीट की घटना के बाद बीएसए (BSA)की शिकायत पर पुलिस ने हेड मास्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया। उन्हें अदालत में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं बीएसए (BSA) ने हेड मास्टर को सस्पेंड कर दिया था। हेडमास्टर को सस्पेंड किए जाने का स्कूल के बच्चे और अभिभावक विरोध प्रदर्शन पर कर रहे हैं। ग्रामीणों ने स्कूल में ताला डाल दिया है और बच्चों ने स्कूल में पढ़ने से मना कर दिया है। बच्चे हेडमास्टर को जेल से रिहा करने की मांग कर रहे हैं।

Tags: sitapur news
Previous Post

NGO का लाइसेंस रद्द होने के बाद सोनम वांगचुक अरेस्ट, लेह में इंटरनेट सेवा बंद

Next Post

विकसित यूपी महाअभियान के अग्रिम सेनानी हैं ग्राम प्रधान: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
13 girl students fell into a septic tank in a madrasa
क्राइम

मदरसे में सेप्टिक टैंक में गिरीं 13 छात्राएं, एक छात्रा की मौत

18/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव मौर्य

18/07/2026
Next Post
CM Yogi

विकसित यूपी महाअभियान के अग्रिम सेनानी हैं ग्राम प्रधान: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Share Market

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, रिकवरी के बाद बाजार में गिरावट

11/03/2022
Karwa Chauth

करवा चौथ में जरूर पढे साहूकार की बेटी वाली व्रत कथा

19/10/2024
shot to dead

सिविल कोर्ट के वकील की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

16/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version