• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अटारी-वाघा सीमा पर बीएसएफ ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Writer D by Writer D
15/08/2026
in पंजाब, राष्ट्रीय
0
Attari-Wagah Border

Attari-Wagah Border

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमृतसर। देशभर की तरह अमृतसर की अटारी-वाघा सीमा (Attari-Wagah Border) पर भी 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे गर्व, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से आयोजित विशेष समारोह में बीएसएफ के डीआईजी एस.एस. चंदेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान सीमा पर तैनात जवानों और अधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

डीआईजी एस.एस. चंदेल ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बीएसएफ के जवान देश की सुरक्षा के लिए दिन-रात सीमाओं पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ डटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करना बीएसएफ के लिए गर्व की बात है और जवान हर चुनौती का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

उन्होंने सीमा पर बीएसएफ द्वारा निभाई जा रही भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि जवानों ने दुश्मन की गतिविधियों का मजबूती से मुकाबला किया है। उन्होंने बताया कि बीएसएफ ने ड्रोन को मार गिराने के साथ-साथ बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ और हथियार भी बरामद किए हैं।

इस अवसर पर सब-इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत हुए दो बीएसएफ जवानों को सम्मानित किया गया। डीआईजी ने कहा कि यह सम्मान जवानों की मेहनत और समर्पण का प्रतीक है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डीआईजी एस.एस. चंदेल ने बीएसएफ जवानों को लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ के नारों से सीमा का माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। डीआईजी ने राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूरे होने पर भी देशवासियों को बधाई दी।

Tags: attari wagah borderPunjab News
Previous Post

पीपलकोटी टनल हादसा : एक और शव बरामद, दो श्रमिक लापता, टीएचडीसी देगी मुआवजा

Next Post

29 साल से जेल में बंद जगतार सिंह हवारा का वीडियो संदेश से सियासत में हलचल

Writer D

Writer D

Related Posts

छत्तीसगढ़

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी : मुख्यमंत्री साय

12/09/2026
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड : पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास

12/09/2026
Main Slider

BRICS समिट में छाई बिजनौर की चाय, PM मोदी भी कर चुके हैं इसकी तारीफ

12/09/2026
Main Slider

BRICS Summit: सात साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात पर टिकी दुनिया की नज

12/09/2026
Main Slider

BRICS शिखर सम्मेलन के बीच PM मोदी की मलेशियाई PM से द्विपक्षीय वार्ता

12/09/2026
Next Post
Jagtar Singh Hawara

29 साल से जेल में बंद जगतार सिंह हवारा का वीडियो संदेश से सियासत में हलचल

यह भी पढ़ें

murder

प्रेमी के साथ मिलकर खुद का उजाड़ा सुहाग, कातिल पत्नी गिरफ्तार

29/08/2021
electoral bond

सरकार ने चुनावी बांड की 14वीं श्रृंखला को दी मंजूरी

18/10/2020
Brick Kilns

ईंट भट्ठों के नियमन की दिशा में सीएम योगी का ठोस कदम

08/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version