• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीएसपी ब्राह्मण जोड़ो मुहिम को देगी रफ्तार, तैयार की जा रही है जिलेवार टीम

Desk by Desk
07/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने विधानसभा चुनाव से पहले ब्राह्मणों के बीच पैठ बढ़ाने की मुहिम शुरू कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र के नेतृत्व में नवरात्र से इस पहल को फील्ड में तेज करने की तैयारी है। इसके लिए पिछले दो महीने से जिलावार बैठकों का सिलसिला जारी है।

पार्टी प्रमुख मायावती ने पिछले दिनों ब्राह्मण समाज को पार्टी के मूल संगठन में जोड़ने की पहल की थी। पार्टी ने कई वरिष्ठ ब्राह्मण नेताओं को मंडल स्तरीय संगठन में शामिल किया था। राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र इसके बाद से जिलावार ब्राह्मण समाज के लोगों को लखनऊ स्थित अपने आवास पर बुलाकर बैठकें कर रहे हैं। प्रतिदिन एक से दो जिलों की बैठकें हो रही हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन से तुलना को स्नेहा उल्लाल ने बताया पीआर स्ट्रेटेजी

बैठक में शामिल पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया नवरात्र से पहले इन बैठकों का सिलसिला पूरा कर लेने की योजना है। इसके बाद महासचिव मिश्र के नेतृत्व में जिलेवार बैठकों व सम्मेलनों का सिलसिला शुरू होगा।

बसपा में ब्राह्मण समाज को जोड़ने की कमान पार्टी से जुड़े समाज के पुराने नेताओं के हाथ में है। सतीश चंद्र मिश्र के नेतृत्व में बार काउंसिल ऑफ यूपी के पूर्व चेयरमैन परेश मिश्र, पूर्व मंत्री अनंत मिश्र ‘अंटू’, नकुल दुबे व रंगनाथ मिश्र इस टीम में शामिल हैं।

पश्चिम में ब्राह्मण चेहरे की तलाश

पूर्व में जिस तरह पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र व पूर्व सांसद भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी, अवध व मध्य में सांसद रितेश पांडेय, पूर्व मंत्री अंटू मिश्र व नकुल दुबे ब्राह्मण समाज को जोड़ने की मुहिम चला रहे हैं, उसी तरह अब तक पश्चिम में पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय पार्टी के ब्राह्मण चेहरा हुआ करते थे।

हाल में उपाध्याय के एक बेटे भाजपा में शामिल हो चुके हैं और बसपा उपाध्याय को काफी पहले ही निलंबित कर चुकी है। ऐसे में पश्चिम में बसपा का ब्राह्मण चेहरा कौन होगा, यह तय होना बाकी है। बताया जा रहा है, इस पर भी नवरात्र तक फैसला हो जाएगा।

अब तक कई नेता बसपा में शामिल

जिलों में निकलने से पहले दूसरे दलों के प्रभावशाली नेताओं को बसपा में शामिल करने का काम भी शुरू हो गया है। प्रतापगढ़ के पूर्व विधायक राम शिरोमणि शुक्ला व फतेहपुर के पूर्व विधायक आदित्य पांडेय सहित कई पूर्व ब्लॉक प्रमुख व अन्य नेता बसपा में शामिल हो चुके हैं।

Tags: Bahujan Samaj PartyLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow News in Hindimayawatinavratri 2020satish chandra mishra
Previous Post

IPL 2020 : KKR ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

Next Post

बेन स्टोक्स ने बताया- किसके कहने पर वह टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पहुंचे UAE

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
अमरोहा

अमरोहा में मादा कुत्ते से अमानवीय हरकत, 50 वर्षीय शकील गिरफ्तार

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Main Slider

‘पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा’, फ्रांस के हालात पर ट्रंप का मैक्रों को घेरा

20/10/2026
Next Post
Ben stokes

बेन स्टोक्स ने बताया- किसके कहने पर वह टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पहुंचे UAE

यह भी पढ़ें

Om Prakash Rajbhar

ओम प्रकाश राजभर ने अस्पताल के बिल पर उठाए सवाल, इलाज को लेकर कही ये बात

12/04/2024
Manish Sisodia

मनीष सीसोदिया की बढ़ी मुश्किलें, जासूसी के मामले में CBI करेगी जांच

22/02/2023

खुशी कपूर हुईं कोरोना पॉज़िटिव, जाह्नवी और बोनी कपूर भी हुए क्वारंटाइन

11/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version