• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बसपा नेता की निर्मम हत्या, बोरे में मिला लहूलुहान शव

Writer D by Writer D
10/09/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बुलंदशहर
0
Haji Babu

Haji Babu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बुलंदशहर। जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खुर्जा के एक बसपा नेता (Haji Babu) का शव बोरे से बरामद हुआ है। इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दरअसल, मोहल्ला कोट के बसपा के पूर्व नगर अध्यक्ष एक दिन से लापता थे। परिजनों ने इस मामले में शुक्रवार रात को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं, शनिवार शाम को उस्मापुर गांव के निकट बंबे के पास हाजी बाबू का शव बोरे में बंद मिला। इसके बाद परिजनों ने अपहरण व हत्या का आरोप लगाया है।

मृतक नेता के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को 70 वर्षीय हाजी मोहम्मद उमर उर्फ हाजी बाबू (Haji Babu) कालिंदी कुंज कॉलोनी में किसी से मिलने के लिए स्कूटी से निकले थे। देर शाम तक वापस नहीं आने पर परिवार के लोगों ने फोन पर संपर्क किया तो कोई जवाब नहीं आया। तभी परिजनों द्वारा कालिंदी कुंज में जिनसे मिलने जा रहे थे, उनसे जानकारी ली गई तो वह वहां भी नहीं पहुंचे थे।

इसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचे। पुलिस को हाजी बाबू (Haji Babu) के लापता होने की जानकारी दी। परिजनों की सूचना के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। देर रात को पुलिस टीम ने जांच की तो कालिंदी कुंज कॉलोनी में हाजी बाबू का मोबाइल बरामद हुआ। आस-पास के सीसीटीवी की जांच शुरू कर दी।

पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, 300 करोड़ के घोटाले का आरोप

एसपी देहात बजरंग बली चौरासिया और सीओ दिलीप सिंह भी मौके पर पहुंचे। एसपी देहात की ओर से चार टीमों का गठन कर जांच शुरू कर दी गई। शनिवार शाम को पुलिस टीम जांच कर रही थी। तभी किलागांव रोड से होते हुए उस्मापुर की ओर जाने वाले रास्ते के पास उस्मापुर बंबे के किनारे हाजी बाबू की स्कूटी खड़ी मिली।

पुलिस ने स्कूटी बरामद कर तलाश की तो कुछ दूरी पर बोरे में संदिग्ध चीज दिखाई दी। पुलिस ने बोरे को खोलकर देखा तो उसमें हाजी बाबू का लहूलुहान शव था। पुलिस ने बसपा नेता के शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है। पुलिस ने हत्या के शक पर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Tags: bulandshehr newscrime newsHaji Babu
Previous Post

पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, 300 करोड़ के घोटाले का आरोप

Next Post

पंडित गोविंद बल्लभ पंत का देश के विकास योगदान हमेशा याद रहेगा : धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 का समापन, UPSDM को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन स्टॉल’ का पुरस्कार

29/09/2026
Mahant Avaidyanath
उत्तर प्रदेश

12वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में होगी श्रद्धांजलि सभा

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 : मत्स्य विभाग को प्राप्त हुए 600.20 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
Next Post
CM Dhami

पंडित गोविंद बल्लभ पंत का देश के विकास योगदान हमेशा याद रहेगा : धामी

यह भी पढ़ें

Shyamlal Pal

संभल जाने से पहले पुलिस का एक्शन, सपा प्रदेश अध्यक्ष हाउस अरेस्ट

30/11/2024
CM Yogi

देश के विभिन्न क्षेत्रों में मकर संक्रांति को विशिष्ट पर्व के रूप में मनाया जाता: सीएम योगी

14/01/2023
iqbal ansari

मस्जिद के डिजाइन को इकबाल अंसारी ने किया खारिज, कहा- इसमें भारत की छवि नहीं झलकती

26/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version