• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मस्जिद के डिजाइन को इकबाल अंसारी ने किया खारिज, कहा- इसमें भारत की छवि नहीं झलकती

Writer D by Writer D
26/12/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
iqbal ansari

iqbal ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाबरी मस्जिद के मुद्दई रहे मोहम्मद इकबाल अंसारी ने अयोध्या में बनने वाली मस्जिद के डिजाइन को खारिज करते हुए कहा कि इसमें भारत की छवि नहीं झलकती है।

श्री अंसारी आज यहां अपने कहा कि श्रीरामजन्मभूमि और बाबरी मस्जिद मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा रौनाही में सरकार की ओर से पांच एकड़ जमीन मिली थी। उस भूमि पर सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड द्वारा जो मस्जिद का डिजाइन बनाया है वह विदेशी लगती है और उसमें भारत की छवि नहीं झलकती। उन्होंने कहा कि इस डिजाइन को बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहने की हैसियत से मैं इस डिजाइन को खारिज करता हूं क्योंकि इसमें हिंदुस्तानी शैली की झलक नहीं दिखायी देती है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद के स्थान पर फैजाबाद/अयोध्या के रौनाही के धन्नीपुर गांव में मस्जिद बनाने के लिये उच्चतम न्यायालय ने राज्य सरकार को पांच एकड़ जमीन देने का आदेश दिया था, जिसके बाद यहां पर मस्जिद का निर्माण होना था, लेकिन सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड द्वारा बनाया गया ट्रस्ट इंडो इस्लामिक कल्चर फाउंडेशन ने जो मस्जिद का नक्शा बनाया है ,उसका मॉडल विदेशी लग रहा है। उन्होंने कहा कि इस डिजाइन में हिंदुस्तानी शैली दिखायी ही नहीं पड़ रही है इसलिये देश का मुस्लिम समाज इसे कभी कबूल नहीं करेगा, कि इस तरह की डिजाइन का नक्शा मस्जिद का स्वरूप ले सके।

किसान आंदोलन को समर्थन देने हजारों किसानों के साथ सिंधु बार्डर जाएंगे अभय चौटाला

इकबाल अंसारी ने कहा कि विदेशों की तर्ज पर मस्जिद की डिजाइन दी गयी है। हम भारत के लोग हैं और हम भारतीय शैली पर मस्जिद को स्वीकार करेंगे। उसने कहा कि अयोध्या ही नहीं बल्कि देश का कोई भी मुसलमान मस्जिद के इस डिजाइन को स्वीकार नहीं करेगा, क्योंकि इसकी डिजाइन विदेशी शैली की है। उनका कहना है कि सत्तर वर्षों में मस्जिद के लिये लड़ाई लड़़ी गयी लेकिन आज अयोध्या के किसी भी पक्षकार से कोई सलाह नहीं ली गयी।

इस जमीन पर जो मस्जिद बनने वाली है वही विदेशी वास्तु की कला के हिसाब से है। इसलिये हमें यह डिजाइन मंजूर नहीं है। हम हिंदुस्तान के मुसलमान हैं और हिंदुस्तान के वफादार हैं। उन्होंने कहा कि हम हमेशा हिंदू और मुस्लिमों के बीच मेें रहते हैं इसलिये मस्जिद और मंदिर की अपनी अलग-अलग पहचान होती है। उन्होंने जोर देतेे हुए कहा कि मस्जिद निर्माण के लिये बनाये गये ट्रस्ट द्वारा जारी किया गया नक्शा पूर्ण रूप से विदेशी है क्योंकि इसमें हिंदुस्तान की तरह से मस्जिद का स्वरूप नहीं है जबकि इसमें मीनार होना अति आवश्यक है। ऐसे में मस्जिद निर्माण के लिये गठित ट्रस्ट द्वारा जारी किये गये नक्शे का विरोध पूरे भारत का मुसलमान कर रहा है।

किसानों के आंदोलन के समर्थन में RLP ने छोड़ा NDA का साथ, बेनीवाल ने किया ऐलान

श्री अंसारी ने कहा कि मस्जिद नमाज पढऩे के लिये होती है लेकिन जो नक्शा है वह विदेशी है। इसमें हिंदुस्तानी छाप नहीं दिखायी देती। ऐसे में भारतीय मुसलमान ऐसे डिजाइन पर अपना पैसा बर्बाद नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के एक भी पक्षकार से मस्जिद की डिजाइन को लेकर कोई भी राय मशविरा नहीं किया गया। हिंदुस्तान में जो भी मंदिर बनते हैं उसमें शिवालय जरूर रहता है इसलिए हिंदुस्तान का मंदिर मस्जिद इसी से पहचाना जाता है। उन्होंने कहा कि मस्जिद अल्लाह का घर है। यह लोग तो एक खूबसूरत बिल्डिंग बना रहे हैं जबकि ऐसा नहीं होना चाहिये।

Tags: ayodhya newsdesign of new mosqueiqbal ansari rejected the design of mosquenew mosque in ayodhyaअयोध्या में नई मस्जिदइकबाल अंसारीमस्जिद की डिजाइन
Previous Post

किसान आंदोलन को समर्थन देने हजारों किसानों के साथ सिंधु बार्डर जाएंगे अभय चौटाला

Next Post

ऊर्जा निगमों के निदेशकों के रिक्त पदों पर विभागीय इंजीनियरों का हो चयन

Writer D

Writer D

Related Posts

Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Massive fire at a candle factory
उत्तर प्रदेश

मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, 16 से अधिक फायर टेंडर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

01/08/2026
Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
CM Dhami heard public grievances at the camp office.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

31/07/2026
Next Post
energy corporation

ऊर्जा निगमों के निदेशकों के रिक्त पदों पर विभागीय इंजीनियरों का हो चयन

यह भी पढ़ें

नेपाल की संसद भंग Nepal's parliament dissolved

नेपाल में अप्रैल-मई में होंगे मध्यावधि चुनाव, राष्ट्रपति का बड़ा ऐलान

20/12/2020
Mallikarjun Kharge

24 साल बाद कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष, मल्लिकार्जुन खड़गे बने पार्टी के आलाकमान

19/10/2022
डीजीपी एच सी अवस्थी

माफिया अपराधियों का गैंग चार्ट आदि विवरण संकलित कर डोजियर तैयार करें : डीजीपी

19/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version