• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऊर्जा निगमों के निदेशकों के रिक्त पदों पर विभागीय इंजीनियरों का हो चयन

Writer D by Writer D
26/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
energy corporation

ऊर्जा निगमों के निदेशकों के रिक्त पद

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना काल में वित्तीय दबाव के चलते खर्चे कम करने के लिये विद्युत अभियन्ता संघ ने उपाय सुझाते हुए मांग की है कि ऊर्जा निगमों में निदेशकों को रिक्त पदों पर होने वाले सभी चयनों में विभागीय अभियन्ताओं की ही नियुक्ति की जाये जिससे ऊर्जा निगमों पर कोई अतिरिक्त व्यय भार न पड़े।

संघ के अध्यक्ष वीपी सिंह एवं महासचिव प्रभात सिंह ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि ऊर्जा निगमों में निदेशक के रिक्त पदों पर गैर-विभागीय अभ्यर्थियों की नियुक्ति न कर विभागीय आंतरिक अभ्यर्थियों की नियुक्ति किये जाने की मांग समय-समय पर की जाती रही है। संज्ञान में आया है कि जल्द ही ऊर्जा निगमों में निदेशक के रिक्त पदों पर नियुक्तियां होनी है जिसके चलते सरकार से फिर आग्रह किया गया है।

उन्होंने बताया कि विगत वर्षों में ऊर्जा निगमों में आन्तरिक विभागीय अभियन्ताओं को वरीयता न देकर अन्य राज्यों और केन्द्र सरकार के उपक्रमों जैसे उड़ीसा, महाराष्ट्र, पावर ग्रिड, एनटीपीसी में अभियन्ताओं को निदेशक पदों पर चयनित किया गया मगर विभाग एवं प्रदेश सरकार की कार्य प्रणाली से अनभिज्ञ होने के कारण इन गैर-विभागीय निदेशकों द्वारा कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया जा सका।

मस्जिद के डिजाइन को इकबाल अंसारी ने किया खारिज, कहा- इसमें भारत की छवि नहीं झलकती

मुख्य सचिव को प्रेषित पत्र में कहा गया है कि गैर-विभागीय निदेशकों की कार्य प्रणाली से कई माहों तक भ्रम, अनिर्णय एवं प्रशासनिक अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती है तथा इन निदेशकों द्वारा विभागीय अभियन्ताओं पर अविश्वास करते हुए उन्हें समय-समय पर अपमानित भी किया जाता है जिससे कार्यरत अधीनस्थ विभागीय अभियन्ताओं के मनोबल पर विपरीत असर पड़ता है। इसके अतिरिक्त गैर विभागीय अथवा बाहर से नियुक्त किये गये निदेशकों के लिये उनके कार्यालय, वेतन, भत्तों, एचआरए, चिकित्सा, वाहन आदि पर अतिरिक्त व्यय होता है जिसका बोझ अन्ततः विभाग पर ही पड़ता है, जबकि विभागीय अभियन्ताओं की निदेशक पद पर नियुक्ति करने से विभाग पर कोई अतिरिक्त व्यय भार नहीं आता है।

इसके दृष्टिगत वर्तमान कोरोना काल में वित्तीय दबाव के चलते यह समीचीन है कि खर्चे कम करने के हर सम्भव प्रयास किये जायें एवं इस कड़ी में ऊर्जा निगमों में निदेशक पदों पर मात्र विभागीय अभियन्ताओं का चयन कर इस मद में होने वाले खर्चे न्यूनतम किये जा सकते हैं।

Tags: Lucknow Newspower corporationup newsup news in hindiuppclऊर्जा निगमों के निदेशकों के रिक्त पद
Previous Post

मस्जिद के डिजाइन को इकबाल अंसारी ने किया खारिज, कहा- इसमें भारत की छवि नहीं झलकती

Next Post

बिहार पर अरुणाचल की आंच

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Next Post
बिहार पर अरुणाचल की आंच Arunachal's heat on Bihar

बिहार पर अरुणाचल की आंच

यह भी पढ़ें

BJP

Haryana Elections Result: भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर, कई दिग्गजों की सीट फंसी

08/10/2024
Rape

तीन तलाक की पीड़िता महिला से हलाला के नाम पर गैंगरेप, आरोपी मौलाना फरार

25/10/2021
इन 3 इलेक्ट्रिक कारों ने कर दिया कमाल, EV बाजार में हर जगह इन्हीं गाड़ियों की चर्चा

EV सेगमेंट में हंगामा! टॉप 3 इलेक्ट्रिक कारों ने कर दिया कमाल

11/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version