• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसानों के आंदोलन के समर्थन में RLP ने छोड़ा NDA का साथ, बेनीवाल ने किया ऐलान

Writer D by Writer D
26/12/2020
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
hanuman beniwal

हनुमान बेनीवाल ने छोड़ा एनडीए का साथ

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक एवं नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने किसानों के आंदोलन के समर्थन में आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का साथ छोड़ने का ऐलान कर दिया।

किसान आंदोलन के समर्थन में दिल्ली कूच के लिए शाहजहांपुर बार्डर पहुंचे श्री बेनीवाल ने किसानों की सभा को संबोधित करते हुए यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब वह किसी भी स्थिति में राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी से कोई गठबंधन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सरकार को किसानों के खिलाफ लाए गए तीनों कृषि कानून को वापस लेना होगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की सरकार धन्ना सेठों का 3000 करोड रुपए माफ कर सकती है तो किसानों का कर्जा माफ क्यों नहीं किया जा सकता। राजस्थान में 82000 करोड का कर्जा माफ किया जाना चाहिए उन्होंने कहा कि सरकार हर प्रकार के टैक्स तो लेती है लेकिन उन्हें कोई सुविधाएं नहीं देती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के किसानों को मुफ्त बिजली मिलनी चाहिए और टोल नाके बंद होने चाहिए । उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अभी उनके पास सूचना आई है कि दिल्ली की सरकार 29 दिसंबर को किसानों से बातचीत करेगी उन्होंने कहा कि बातचीत के बाद जो हल निकलता है वह किसानों की सबसे बड़ी जीत होगी ।

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार परिवार सहित कोरोना पॉजिटिव

उन्होंने कहा कि वह कोई राजनीतिक फायदा लेने के लिए यहां नहीं आए हैं और राजग को छोड़कर आए हैं । भारतीय जनता पार्टी के नेता यह कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के कारण ही हनुमान बेनीवाल सांसद बने हैं। तो उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि वर्ष 2023 में भाजपा को तीसरे नंबर पर धकेलने का उनका मुख्य काम होगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने ढाई लाख ही वोट दिलवाए थे जबकि उन्होंने उसके बाद भाजपा के पक्ष में प्रचार कर तीस लाख वोट दिलवाए हैं ।राजस्थान की राजनीति पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं। एक सांप नाथ है तो दूसरी नागनाथ ।उन्होंने कहा कि किसानों की सत्ता लानी है और अब दिल्ली दूर नहीं।

कोविड-19 के नए स्वरूप को देखते हुए विदेशों से आए लोगों की हो जांच : सीएम योगी

उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां के कुछ नेता इन की गोद में जाकर बैठ गए हैं । उन्होंने कहा कि अब किसानों की जीत होने पर दोनों पार्टियों को नानी याद दिला देंगे ।उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह किसान आंदोलन को लेकर किस तरह अपना फोटो खिंचवाने के लिए आगे आती हैं धारा 144 तोड़ती हैं फिर अफसरों को फोन करती के कहती हैं कि अब वह आ रही है और गिरफ्तार कर लीजिएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में किसानों का कोई उद्धार नहीं हुआ और देश में आपातकाल लागू किया था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने बेटे को स्थापित करने के लिए सारे षड्यंत्र रच रहे हैं किसानों का कोई काम नहीं कर रहे हैं और यही काम भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने किया।

Tags: Agriculture Billfarmer protesthanuman beniwalKisan andolanNational newsNDArajasthan newsRLP
Previous Post

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार परिवार सहित कोरोना पॉजिटिव

Next Post

किसान आंदोलन को समर्थन देने हजारों किसानों के साथ सिंधु बार्डर जाएंगे अभय चौटाला

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
उत्तराखंड

नवोदय विद्यालयों में शिक्षा से सुविधाओं तक होगा सुधार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

21/10/2026
Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Next Post
Abhay Chautala

किसान आंदोलन को समर्थन देने हजारों किसानों के साथ सिंधु बार्डर जाएंगे अभय चौटाला

यह भी पढ़ें

Job opportunities

नेशनल हाउसिंग बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर निकली 16 वैकेंसी

31/08/2020
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने खटीमा एवं मसूरी में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन

31/08/2026

यूजीसी: राज्य को परीक्षा रद्द करने का नहीं है कोई अधिकार

25/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version