• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BSP नेता के इकलौते बेटे ने किया ऐसा कांड, परिवार में मच गया कोहराम

Writer D by Writer D
03/06/2025
in अमरोहा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Suicide

Suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमरोहा : यूपी के अमरोहा जनपद में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के नेता राम अवतार सिंह (Ram Avtar Singh) के 21 साल के बेटे ने मंगलवार को लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी (Suicide) कर लिया। घटना के समय घर पर कोई भी परिजन मौजूद नहीं थे। गोली चलने की आवाज सुनने पर लोगों की भीड़ जुट गयी। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बसपा नेता के बेटे ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया? अभी इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं इकलौते बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बसपा नेता का बेटा सीए था।

दवा लेने के लिए मेरठ गया था परिवार

बसपा नेता राम अवतार सिंह पार्टी के सक्रिय नेता हैं। उन्होंने साल 2007 में प्राइवेट शिक्षक की नौकरी छोड़ राजनीति में कदम रखा था। बसपा (BSP) में वह कई अहम जिम्मेदारियों को संभाल चुके हैं। वह अमरोह के जिलाध्यक्ष भी रहे। वर्तमान में राम अवतार सिंह मुरादाबाद मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी हैं। नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के नया गांव खंडसाल कलां में रहने वाले राम अवतार सिंह पत्नी, बेटी और बेटे के साथ लगभग तीस साल से आवास विकास प्रथम में रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी किरन लता, बेटी शिवानी और बेटा अश्विनी है।

बेटी और बेटा दोनों दिल्ली में रहकर पढ़ाई करते हैं। इन दिनों शिवानी और अश्विनी घर आए हुए थे। बीते सोमवार को राम अवतार सिंह पत्नी किरन लता, बेटी शिवानी और बड़े भाई के बेटे लवकेश के साथ मेरठ दवा लेने के लिए गए हुए थे।

इस दौरान अश्विनी घर पर अकेले ही था। देर रात जब परिजन घर लौटे तो दरवाजा भीतर से बंद था। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तब परिजनों ने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला और घर की दूसरी मंजिल पर चले गये। इस दौरान जब शिवानी किसी काम से घर की पहली मंजिल पर पहुंची तो कमरे में अश्विनी का खून से लथपथ शव देख कर चिल्लाने लगी। उसके सिर से खून बह रहा था और दाहिने हाथ के पास लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ी हुई थी।

योगी सरकार की बड़ी सौगात, धार्मिक स्थलों और पर्यटन केंद्रों पर मिलेगी होमस्टे की सुविधा

शिवानी की चिल्लाने की आवाज सुनकर जब राम अवतार सिंह और उनकी पत्नी वहां पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गयी। परिजनों के रोने की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोगों की भीड़ जमा हो गयी। घटना की जानकारी होने के बाद सीओ सिटी शक्ति सिंह, इंस्पेक्टर पंकज तोमर भी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल शुरू की। एएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। पुलिस ने मौके से लाइसेंसी रिवाल्वर, अश्विनी का मोबाइल फोन और लैपटॉप जांच करने के लिए कब्जे में ले लिया है। हालांकि परिजन भी इससे सदमे में हैं। उन्हें भी यह जानकारी नहीं है कि आखिर अश्विनी ने इतना घातक कदम क्यों उठाया?

Tags: Amroha newscrime newsup news
Previous Post

योगी सरकार की बड़ी सौगात, धार्मिक स्थलों और पर्यटन केंद्रों पर मिलेगी होमस्टे की सुविधा

Next Post

5 साल बाद जेल से निकला विकास दुबे के खजांची जयकांत वाजपेई, हाईकोर्ट से मिली जमानत

Writer D

Writer D

Related Posts

Deepotsav
अयोध्या

दीपोत्सव-2026 में दमकेगी रामनगरी, प्रमुख मार्गों से घाट तक दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

एक लाख करोड़ के पार पहुंचा यूपी का आईटी एक्सपोर्ट!!

07/10/2026
PM Modi and Shinzo Abe
उत्तर प्रदेश

PM मोदी और शिंजो आबे ने भारत-जापान मैत्री को दी नई ऊंचाइयां: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
Main Slider

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

07/10/2026
Main Slider

25 वर्ष की सेवा पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिया नया नारा- विकसित भारत का संकल्प, वी विल डू इट

07/10/2026
Next Post
Jaikant Bajpai

5 साल बाद जेल से निकला विकास दुबे के खजांची जयकांत वाजपेई, हाईकोर्ट से मिली जमानत

यह भी पढ़ें

UPSC CDS

UPSC CDS I 2021 का रिजल्ट घोषित, upsconline.nic.in से करें डाउनलोड

24/03/2021
Basant Panchami

जानें कब है बसंत पंचमी, नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

20/01/2023
Amrit Abhijaat

शहरों के व्यवस्थित विकास के लिए ट्रिपल-सी और वन-टी का फार्मूला महत्वपूर्ण: अमृत आभिजात

07/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version