• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

5 साल बाद जेल से निकला विकास दुबे के खजांची जयकांत वाजपेई, हाईकोर्ट से मिली जमानत

Writer D by Writer D
03/06/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Jaikant Bajpai

Jaikant Bajpai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर के खौफनाक बिकरु कांड के एक आरोपी जयकांत बाजपेई (Jaykant Vajpayee) को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई। जयकांत पिछले 5 वर्षों से जेल में बंद है। वह कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे का खजांची था। उसके सारे लेन देन और पैसे का हिसाब जयकांत वाजपेई की संभालता था।

जुलाई 2020 में हुआ था बिकरू कांड

बता दिला दें कि कानपुर के बिकरू गांव में जुलाई 2020 में दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे गैंग ने हमला बोल दिया था। गैंगस्टर विकास दुबे और उसके साथियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी।

बिकरू कांड के 44 आरोपियों में 30 आरोपी पर गैंगस्टर का मामला दर्ज हुआ था। 5 सितंबर 2023 को इन 30 आरोपियों पर गैंगस्टर के केस में सुनवाई हुई थी, जिसमें 23 लोगों को दोषी करार दिया गया था। वहीं, सात आरोपितों के खिलाफ साक्ष्य न मिलने के कारण उन्हें आरोपमुक्त कर दिया गया था।

बता दें कि 23 आरोपियों को दोषी करार देते हुए कोर्ट ने उन्हें 10-10 जेल की सजा सुनाई गई। साथ ही 50-50 हजार का जुर्माना भी लगाया गया। बिकरू कांड को लेकर इन सबकी पेशी कानपुर देहात की गैंगस्टर कोर्ट में हुई थी, जहां सुनवाई के बाद सजा सुनाई गई। फिलहाल, ये सभी दोषी कानपुर की माती जेल में बंद हैं।

दोषमुक्त किए लोगों में प्रशांत उर्फ डब्बू, अरविंद उर्फ गुड्डन, संजू उर्फ संजय दुबे, सुशील तिवारी, राजेंद्र मिश्रा, बालगोविंद और रमेश चंद्र शामिल थे। इन सभी को कोर्ट ने सबूत के अभाव में बरी कर दिया था। वहीं, अन्य 23 आरोपियों को 10-10 साल की सजा सुनाई और 50 हजार का जुर्माना भी लगाया था।

बिकरु सामूहिक हत्याकांड के बाद तत्कालीन चौबेपुर थानाध्यक्ष कृष्ण मोहन राय ने 23-10-2020 को बिकरू कांड के सिलसिले में 44 आरोपियों में से 30 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की FIR दर्ज की थी।

विकास दुबे का खूनी खेल

बात 2 जुलाई 2020 की है। रात को सीओ बिल्हौर ने पुलिस फोर्स के साथ विकास दुबे को अरेस्ट करने के लिए बिकरू में दबिश दी थी। इस दबिश की सूचना विकास दुबे को पहले ही मिल गई थी। पुलिस के गांव में एंट्री करते ही छतों पर मौजूद विकास दुबे और उसके शूटर्स ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी, जिसमें सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की जान चल गई थी। इस दौरान पुलिस टीम के कुछ सदस्यों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई थी।

इस वारदात से पूरी योगी सरकार हिल गई थी। पुलिस ने एक्शन लेते हुए कुछ दिनों में ही विकास दुबे गैंग के पांच सदस्यों को एनकाउंटर में मार गिराया था। 45 आरोपियों को जेल भेजा गया था। फिर 10 जुलाई को विकास दुबे भी मुठभेड़ में मारा गया था

इससे पहले उसे मध्य प्रदेश के उज्जैन से पकड़ा गया था। पुलिस ने कहा था कि विकास दुबे ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की थी और पुलिस पर गोली चलाई थी। इस दौरान गाड़ी पलट गई थी। ऐसे में आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोली चलाई थी, जिसमें विकास दुबे ढेर हो गया था।

Tags: crime newskanpur news
Previous Post

BSP नेता के इकलौते बेटे ने किया ऐसा कांड, परिवार में मच गया कोहराम

Next Post

‘ट्रंप का फोन आया और सरेंडर कर दिया…’, राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा हमला

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दुनिया के लिए क्रांतिकारी साबित हो सकता है ‘डॉक्टर ऑन ड्यूटी’

29/09/2026
Main Slider

अखिलेश की परमिशन के बिना शिवपाल और धर्मेंद्र यादव को सपा दफ्तर में नहीं मिलती एंट्री, राजभर का बड़ा हमला

29/09/2026
BJP
Main Slider

यूपी MLC चुनाव: BJP ने घोषित किए 6 और प्रत्याशी

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े से की शिष्टाचार भेंट

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

बाइक पर पीछे बैठने वालों पर भी सख्ती, हेलमेट नहीं लगाया तो कटेगा ऑनलाइन चालान

29/09/2026
Next Post
Rahul Gandhi

‘ट्रंप का फोन आया और सरेंडर कर दिया...’, राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा हमला

यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi

नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने निकले है: राहुल गांधी

19/12/2022
CM Vishnudev Sai

छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन, डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर : मुख्यमंत्री साय

13/08/2026
Baghpat murder

मां ने की अपने दो बच्चों की गला घोंट कर हत्या, पूछताछ में बताई ये वजह

01/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version