• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बसपा ने प्रदेश अध्यक्ष सहित चार मंडलों में किया बड़ा फेरबदल

Writer D by Writer D
19/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
मायावती Mayawati

मायावती

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव में करारी हार और राज्यसभा चुनावों में विधायकों की बगावत ने बसपा को परेशान कर रखा है। इसी कड़ी में बसपा सुप्रीमो मायावती  ने सबसे पहले इन चुनावों से सीख लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली पर गाज गिराई। उनकी जगह भीम राजभर को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।

अब बसपा में एक और बड़ा बदलाव हुआ है। मंडलों में मुख्य सेक्टर प्रभारी और जिला प्रभारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है। इसमें लखनऊ मंडल, प्रयागराज मंडल, मिर्जापुर मंडल और मेरठ मंडल में दर्जनों बदलाव शामिल हैं। माना जा रहा है कि मंडलों में मुख्य सेक्टर प्रभारियों और जिला प्रभारियों के दायित्वों में बदलाव कर मायावती ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का संदेश दे दिया है।

सुप्रीम का बड़ा फैसला, CBI जांच के लिए संबंधित राज्यों की सहमति जरूरी

लखनऊ में भीमराव अंबेडकर को हटाकर प्रयागराज मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही लखनऊ मंडल सेक्टर में मुख्य सेक्टर प्रभारी अशोक सिद्धार्थ, डॉ. रामकुमार कुरील, नौशाद अली, डॉ. विनोद भारती और विनय कश्यप को जिम्मेदारी दी गई है। रायबरेली में हरीश सैलानी, बीडी सुमन, विजय गौतम को ज़िम्मेदारी मिली है।

हरदोई में रणधीर बहादुर, मेवालाल वर्मा, राकेश कुमार गौतम को ज़िम्मेदारी दी गई है। लखीमपुर खीरी में उमाशंकर गौतम व अमरीश गौतम को ज़िम्मेदारी मिली है। सीतापुर में चंद्रिका प्रसाद गौतम, राममूर्ति मधुकर और सोवरन गौतम को ज़िम्मेदारी दी गई है। उन्नाव में डॉ. सुशील कुमार उर्फ मुन्ना व ओमप्रकाश गौतम को ज़िम्मेदारी मिली है।

राहुल ने इन्दिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनकी बातें मुझे प्रेरित करती हैं

प्रयागराज मंडल में भीमराव अंबेडकर, अशोक कुमार गौतम, अमरेंद्र बहादुर पासी, दीपचंद्र गौतम और डा. जगन्नाथ पाल को ज़िम्मेदारी दी गई है। वहीं मिर्जापुर मंडल में भीमराव अंबेडकर, अशोक कुमार गौतम, अमरेंद्र बहादुर पासी, गुड्डू राम, सुबोध राम को ज़िम्मेदारी मिली है। इसी तरह से मेरठ मंडल में अतर सिंह राव एमएलसी, प्रदीप जाटव एमएलसी, सतपाल सेतला, सोहन वीर जाटव को ज़िम्मेदारी दी गई है।

Tags: BSP changesBSP defeat in UP by-electionBSP reshuffleBSP supremo Mayawatilatest UP newspolitical newsup newsup poltics newsबसपा सुप्रीमो मायावती
Previous Post

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर किया जीत का दावा

Next Post

जानें धन के मामले में आज आपका राशिफल क्या संकेत देता है

Writer D

Writer D

Related Posts

Flood
उत्तर प्रदेश

591 करोड़ अलर्ट मैसेज से बाढ़ के दौरान यूपी में बचाई गई लाखों की जान, एक भी जनहानि नहीं

04/09/2026
Ek Ped Guru ke Naam
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

04/09/2026
Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
CM Dhami watched the spiritual film ‘Hanuman Ansh’.
Main Slider

संत परंपरा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसी फिल्में महत्वपूर्ण : धामी

04/09/2026
Next Post

जानें धन के मामले में आज आपका राशिफल क्या संकेत देता है

यह भी पढ़ें

Truck-Trolley Collision

सड़क हादसे में एक युवक की मौत दूसरा घायल

04/08/2022
Prince

किसान के बेटे ने बढ़ाया पिता का मान, 10वीं का स्टेट टॉपर बना प्रिंस

18/06/2022
lucknow shops open

लखनऊ में खुल जाएंगी एक लाख दुकानें, दुकानदारों ने बनाए ग्राहकों के लिए नियम

08/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version