• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Budget 2021: 75 साल से अधिक उम्र वालों को बड़ी राहत, अब नहीं भरना होगा ITR

Writer D by Writer D
01/02/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Union Budget 2024

Union Budget 2024- Income Tax

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश का आम बजट वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया। वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश हुए आम बजट में इनकम टैक्‍स में छूट के प्रावधानों नौकरीपेशा की नजरें टिकी थीं। लेकिन इस बार बजट में इनकम टैक्‍स स्‍लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि वित्‍त मंत्री ने 75 साल के अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए इनकम टैक्‍स रिटर्न फाइलिंग में राहत की घोषणा की है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सीनियर सिटीजन के लिए इस बजट में बड़ा ऐलान किया है। इसके अनुसार 75 साल से अधिक उम्र वाले सीनियर सिटीजन को अब टैक्स में राहत दी गई है। अब 75 साल से अधिक उम्र वाले पेंशनधारकों को इनकम टैक्‍स नहीं भरना होगा। वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि सरकार 75 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों पर पड़ने वाला दबाव कम करने जा रही है। 75 साल से अधिक के उन बुजुर्गों जिनकी आय का स्रोत सिर्फ पेंशन है, उन्‍हें अब इनकम टैक्‍स रिटर्न नहीं भरना होगा। हालांकि वित्‍त मंत्री ने यह भी कहा कि भुगतानकर्ता बैंक उनका जरूरी कर काट लेंगे।

Senior citizens above 75 yrs with only pension income exempted from filing tax returns: Sitharaman

Read @ANI Story | https://t.co/dW13mqdl2u pic.twitter.com/ZQaZlX2d4F

— ANI Digital (@ani_digital) February 1, 2021

बजट में वित्‍त मंत्री ने घोषणा की है कि छोटे करदाताओं के लिए मुकदमेबाजी को और कम करने के लिए विवाद समाधान समिति गठित करने का प्रस्ताव किया गया है। ये पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी। 50 लाख रुपये तक की कर योग्य आय वाले और 10 लाख रुपये तक की विवादित आय वाले व्‍यक्ति इस समिति के समक्ष जाने के योग्‍य होंगे।

Budget 2021: कोविड के चलते रक्षा क्षेत्र में मामूली बढ़ोतरी, कुल आवंटन 478195 करोड़ रुपए

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि टैक्स असेसमेंट की अवधि को कम करके 6 साल से 3 साल किया जा रहा है। इससे अब तीन साल से पुराने आयकर केस नहीं खोले जाएंगे। बजट में वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एनआरआई लोगों के लिए भी सहूलियतों की घोषणा की है। उन्‍होंने इस दौरान कहा कि एनआरआई लोगों को टैक्स भरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन इस बार सरकार उन्हें डबल टैक्स सिस्टम से छूट दे रही है।

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण की शुरुआत में कहा, ‘यह बजट ऐसी परिस्थितियों में तैयार किया गया है जो परिस्थितियां पहले कभी नहीं थीं, 2020 में हमने कोविड 19 के साथ क्या-क्या सहन किया उसका कोई उदाहरण नहीं है।’ वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा, ‘यह बजट ऐसी परिस्थितियों में तैयार किया गया है जो परिस्थितियां पहले कभी नहीं थीं, 2020 में हमने कोविड 19 के साथ क्या-क्या सहन किया उसका कोई उदाहरण नहीं है।’ उन्‍होंने कहा, ‘यह बजट इस दशक का पहला आम बजट है। बजट 2021 पहला डिजिटल बजट भी है।’

Tags: Budget 2021Budget 2021- RailwayBudget 2021: Agriculture creditCovid VaccinationFArmerFinance Minister Nirmala Nirmala Sitharamanhealth care sectorincome taxkissan credit cardNational newspradhanmantri samman nidhiswasth bharat yojnaUnion Budget 2021
Previous Post

Budget 2021: कोविड के चलते रक्षा क्षेत्र में मामूली बढ़ोतरी, कुल आवंटन 478195 करोड़ रुपए

Next Post

तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, नौ महिलाओं की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Next Post
Road Accident

तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, नौ महिलाओं की मौत

यह भी पढ़ें

Deependra Chaudhary took oath as Commissioner in Uttarakhand Right to Service Commission.

उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग में दीपेन्द्र चौधरी ने आयुक्त पद की शपथ ली

02/09/2026
shot

कार सवार बदमाशों ने बीच सड़क बाइक सवार को मारी गोली, वीडियो वायरल

19/11/2020
LIC IPO

खत्म हुआ इंतजार! LIC IPO का हुआ ऐलान, लगाने होंगे इतने हजार

27/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version