• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिंह राशि में मार्गी हो रहे हैं बुध, इन राशियों पर होगी धन की बरसात

Writer D by Writer D
07/09/2023
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Budh Dev

Budh Dev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बुद्धि और ज्ञान का कारक बुध (Budh) सिंह राशि में मार्गी होनेवाले हैं। बुध को आम तौर पर शुभ माना जाता है और मार्गी होने पर इनके शुभ फलों में वृद्धि होती है। ग्रहों के राजकुमार, बुध 16 सितंबर, 2023 को 1 बजकर 21 मिनट पर सिंह राशि मे मार्गी हो रहे हैं। सिंह राशि इनकी मित्र राशि होती है, इसलिए इनके मार्गी होने से आपके आत्‍मविश्‍वास को वृद्धि होगी और सोचने-समझने और तर्क की क्षमता बढ़ जाएगी। अगर आपने नया व्‍यापार शुरू किया है या नया व्‍यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं, तो बुध (Budh) के सिंह में मार्गी होने पर आपके व्‍यापार में खूब तरक्‍की होने वाली है। बुध के इस गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों को इसका विशेष लाभ मिलने की संभावना है। पहले जानते हैं कि कुंडली पर बुध का क्या प्रभाव पड़ता है।

बुध (Budh) का असर

वैदिक ज्योतिष शुभ के अनुसार बुध शुभ ग्रहों के साथ आने पर अच्‍छे और सकारात्‍मक परिणाम देते हैं, तो अशुभ ग्रहों के साथ होने या छठे, आठवें और बारहवें भाव में होने पर अशुभ परिणाम देते हैं। बुध ग्रह का संबंध बुद्धि, तर्कशक्ति, व्यापार, गणित और सीखने की क्षमता से है। इसकी शुभ स्थिति से व्यापार में सफलता मिलती है। सीए, बैंकिंग, शेयर बाजार, फाइनांस आदि क्षेत्रों से जुड़े लोगों में बुध की स्थिति मजबूत होती है। वहीं जब बुध कुंडली में अशुभ स्‍थान में बैठे हों, तो फैसले लेने में समस्या आती है, कैलकुलेशन में गलती होती है और तर्क क्षमता कम होती है। वहीं कमजोर बुध से तंत्रिका तंत्र संबंधी समस्‍याएं, त्‍वचा, कान आदि से जुड़े रोग हो सकते हैं। आइये जानते हैं किन राशियों के जातकों के लिए मार्गी बुध शुभ परिणाम देनेवाले हैं।

वृषभ राशि

आपकी राशि में बुध (Budh) दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं और चतुर्थ भाव में मार्गी हो रहे हैं। अगर आप करियर में कोई बदलाव चाहते हैं, तो आपको इस दिशा में प्रगति मिलने की संभावना है। विदेश से भी कोई अवसर मिलने की उम्‍मीद है। इस अवधि में आपके भाग्‍य में वृद्धि होगी और कार्यों में सफलता मिलेगी। बुध के सिंह राशि में मार्गी होने से व्‍यापारियों को अच्‍छा लाभ कमाने का मौका मिलेगा। किसी नई बिजनेस डील से अच्‍छा प्रॉफिट मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी, वाहन या घर की चीजों का कारोबार करनेवालों को जबरदस्त मुनाफा मिलने के योग हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए बुध दूसरे और ग्‍यारहवें भाव के स्‍वामी हैं और यह पहले भाव में मार्गी हो रहे हैं। इससे आपका फोकस खूब पैसा कमाने, बचत करने और परिवार के सदस्‍यों के विकास पर रहने वाला है। इस समय करियर में भी सफलता की ऊंचाईयों को छूने के अवसर बन रहे हैं। नये अवसरों की तलाश कर रहे जातकों की तलाश पूरी होगी। आपके काम की वजह से आपका मान-सम्‍मान भी बढ़ेगा। कारोबारियों को भी अधिक मुनाफा कमाने के अवसर मिलेंगे। इस अवधि में साहस, ऊर्जा और बुद्धि का संयोग होगा, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में अपार कामयाबी मिलेगी। सेहत भी अच्छी रहेगी और दिमाग में खूब नये आइडिया आएंगे।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए बुध उनके नौवे और बारहवें भाव के स्‍वामी हैं और ये आपके ग्‍यारहवें भाव में रहेंगे। भाग्य स्थान के स्वामी का आय भाव में मार्गी होना बहुत अच्छे फल दे सकता है। इस अवधि में आपकी आय बढ़ेगी और पिछले कामों का फल मिलेगा। इस अवधि में आपनी तमाम इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। कारोबार या नौकरी की वजह से आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विदेश यात्रा या विदेशी कंपनियों के साथ कामकाज का अवसर मिल सकता है। आपको पैतृक संपत्ति से भी धन मिलेगा और अचानक किसी स्रोत से धन लाभ मिलने के भी संकेत हैं।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए बुध उनके सातवें और दसवें भाव के स्‍वामी हैं और उनके नौवें भाव में मार्गी हो रहे हैं। नवमेश और दशमेश का संबंध आपके लिए राजयोग बना रहा है। साथ ही बुध पर धनु राशि के स्‍वामी बृहस्‍पति की शुभ दृष्टि पड़ रही है। आपको ऐसी नौकरी मिल सकती है, जिससे आपकी किस्‍मत के बंद दरवाजे खुल जाएंगे। इस नई नौकरी में आप सुकून महसूस करेंगे और संतुष्टि का भाव आएगा। कारोबारियों को भी इस अवधि में अच्‍छा मुनाफा कमाने के अवसर मिलेंगे। आप धन तो मिलेगा लेकिन धार्मिक कार्यों, यात्राओं या मांगलिक कार्यों में ये खर्च भी हो सकता है। पिता की सेहत का ध्यान रखें।

Tags: AstrologyAstrology tipsbudh gochar
Previous Post

जानें कब रखा जाएगा अजा एकादशी व्रत, नोट करें पूजा मुहूर्त

Next Post

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं घर के बने मक्खन का भोग

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Main Slider

सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : धामी

26/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय SIT गठित

26/10/2026
Main Slider

बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका: CM योगी

26/10/2026
Main Slider

आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, दिवाली पर घर जाने की मिली अनुमति

26/10/2026
Next Post
Makhan

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं घर के बने मक्खन का भोग

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

ठंड से बचाव के इंतजाम नहीं किये भाजपा सरकार ने: अखिलेश यादव

04/01/2023

गांधीनगर महानगर पालिका के लिए मतदान जारी, पीएम मोदी की मां ने भी डाला वोट

03/10/2021
CM Yogi

पिछले 10 वर्षों में हमने बदलते विकसित होते भारत को देखा है: योगी

17/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version