• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छांगुर बाबा की आलीशान कोठी पर गरजा बुलडोजर, अवैध धर्मांतरण केस में तगड़ा एक्शन

Writer D by Writer D
08/07/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बलरामपुर
0
Bulldozer roared on Changur Baba's luxurious mansion

Bulldozer roared on Changur Baba's luxurious mansion

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में अवैध धर्मांतरण गैंग चलाने वाले जमालुद्दीन उर्फ ​​छांगुर बाबा की आलीशान कोठी पर बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है। ये कोठी अवैध तरीके से बनाई गई थी। बताया जा रहा है कि यह वही कोठी है जिसमें छांगुर बाबा अपने गैंग के लोगों के साथ रहता था और यहीं से अपने काले साम्राज्य का संचालन करता था।

गौरतलब है कि बलरामपुर में छांगुर बाबा के अवैध धर्मांतरण के काले कारनामे उजागर होने के बाद पुलिस-प्रशासन भी हरकत में आ गया है। जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि छांगुर बाबा ने कोतवाली उतरौला क्षेत्र के मधपुर गांव में जो आलीशान कोठी बनवा रखी है, वह अवैध है। ये कोठी सरकारी जमीन पर बनाई गई है। इसको लेकर नोटिस जारी किया गया था। बेदखली का आदेश भी दिया गया। जिसके बाद अब कोठी पर बुलडोजर एक्शन हुआ है। मौके पर एसडीएम, सीओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जानकारी के मुताबिक, इस कोठी में छांगुर बाबा, नवीन रोहरा और नीतू रोहरा के साथ रहता था। जिस जमीन पर यह कोठी बनाई गई है वह गाटा संख्या 337/370 की जमीन में अवैध अतिक्रमण करके बनाई गई है। यह जमीन नीतू नवीन अरोड़ा के नाम से है। जमीन की पैमाइश पूरी होने के बाद बुलडोजर की कार्रवाई की गई। इससे पहले जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण हटाने का नोटिस चस्पा किया था। हालांकि, छांगुर बाबा के परिजनों के विरोध की वजह से कल पैमाइश नहीं हो सकी थी।

दरअसल, मंगलवार सुबह जिला प्रशासन की टीम तीन बुलडोजर लेकर कोठी पहुंची और अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू किया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। कोठी के मेन गेट पर ताला लगा हुआ था। कहा जा रहा है कि ये कोठी करीब 3 करोड़ लागत से 3 बीघा जमीन में बनी है, जो कि छांगुर की करीबी नीतू उर्फ नसरीन के नाम पर है।

मालूम हो कि बीते शनिवार को यूपी ATS ने धर्मांतरण के आरोप में 50 हजार रुपये के इनामी छांगुर बाबा को नीतू उर्फ नसरीन के साथ लखनऊ के एक होटल से गिरफ्तार किया था। दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

Tags: Balrampur newsChangur Babacrime news
Previous Post

गोपाल खेमका हत्याकांड: एनकाउंटर में मारा गया आर्म्स सप्लायर विकास उर्फ राजा

Next Post

यश दयाल की बढ़ी मुश्किलें, यौन शोषण के मामले में FIR दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एक लाख नौकरियों के लक्ष्य को मिली रफ्तार, शिक्षा में 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 17 हजार करोड़ से बदली यूपी की जेलों की सूरत

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Next Post
Yash Dayal

यश दयाल की बढ़ी मुश्किलें, यौन शोषण के मामले में FIR दर्ज

यह भी पढ़ें

Chaitra Purnima

चैत्र पूर्णिमा 2026: हनुमान जयंती के साथ बन रहा है शुभ संयोग, जानें मुहूर्त

29/03/2026
Arrested

एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाला शातिर गैंग को पुलिस ने दबोचा

08/05/2022
bihar police si

इस दिन जारी होंगे बिहार पुलिस SI और सार्जेंट भर्ती के एड्मिट कार्ड

19/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version