• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुसलमानों व न्याय मांगने वाले घरों पर चल रहा बुल्डोजर : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
11/05/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बुधवार को भाजपा सरकार को हर मुद्दे पर जमकर घेरा। कहा कि अगर राशन को सरकार हटा ले तो देश के हालत श्रीलंका जैसे हो जायेंगे। सरकार के पास अब बजट का अभाव है, इसलिए वह किसान सम्मान निधि और राशन वितरण को बंद करने के बहाने ढूंढ रही है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री व विधायक दारा सिंह चौहान की मां की तेरहवीं कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां पर विधायक की मां को श्रद्वाजंलि देने के बाद पत्रकारों से रुबरु हुए। कहा कि आजम खान के मामले में न्यायालय में सुनवाई पूरी हो गई है और समाजवादियों को उम्मीद है कि जल्द ही उनके साथ न्याय होगा। सरकार ने आजम पर इतना शिकंजा कसा है कि वो जेल से बाहर न निकल पाये।

सुप्रीम कोर्ट के हाल ही देशद्रोह मामले में टिप्पणी पर सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा की सरकार जब से बनी है और उनके खिलाफ जो राजनेता हैं उनके खिलाफ देशद्रोह जैसे संगीन धाराएं सबसे अधिक लगाई है। यह सरकार बुल्डोजर चलाकर डराना चाहती है, जो भी न्याय मांगने जायेगा उसके घरों पर बुल्डोजर चलेगा। इस सरकार ने चिन्हित कर खासकर मुसलमानों के घरों पर बुल्डोजर चला रही है। आजमगढ़ के मुबारकपुर के अशरफिया यूनिर्वसिटी जो कि अन्तरराष्ट्रीय यूनिवर्सिटी है उसकी बाउंड्री पर बुल्डोजर चल रहा है, जबकि वह जमाने से है। सरकार भूल गई है कि देश कानून व संविधान से चलेगा न की बुल्डोजर से।

आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, पत्नी और बेटे के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट

सपा मुखिया ने कहा कि आज सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को घेरा जा रहा है, नारे लगाये जा रहे हैं। अगर आप पॉलिटिकल लीडर को घेरेंगे, किसी के घर नहीं जाने देगें तो लोकतंत्र कहां बचा। ज्ञानवापी मंदिर में सर्वे कार्य पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा जानबूझकर इस तहर कार्य करती है कि जिससे लोगों के बीच नफरत फैलाई जा सके।

सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला है कि पुरानी धरोहरों से छेड़छाड़ न की जाय क्या सरकार कोर्ट के इस फैसले को भी नहीं मानेगी। चाचा शिवपाल यादव के सवाल पर सपा मुखिया ने कहा कि वे कहीं नहीं हैं, बल्कि उनका एक दल है, वे उसी में हैं। आजमगढ़ उपचुनाव में प्रत्याशी घोषित करने के सवाल पर कहा कि वे इसके लिए पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रत्याशी की घोषणा की जायेगी।

यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची : अखिलेश यादव

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

सरकारी नौकरियों में चयन की प्रक्रिया को सौ दिनों के लक्ष्य को पूरा करें : सीएम योग

Next Post

योगी सरकार का बड़ा एक्शन, DGP मुकुल गोयल को पद से हटाया

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम, जेवर पहुंचे स्विस राष्ट्रपति गाय बर्नार्ड पारमेलिन

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

सेवा संकल्प बाइक यात्रा का होगा समापन, वडनगर से काशी पहुंचे 500 बाइक यात्री करेंगे बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 में तेजी लाने के निर्देश, पात्र परिवारों को तय समय पर मिले पक्का घर

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

12 अक्टूबर तक पूरा होगा फसल क्षति का डिजिटल सर्वे, प्रभावित किसानों को मिलेगी नियमानुसार सहायता

06/10/2026
Revenue
उत्तर प्रदेश

सितंबर में आबकारी राजस्व ने लगाई ऐतिहासिक छलांग: करीब 800 करोड़ रुपए की अधिक कमाई

06/10/2026
Next Post
DGP Mukul Goyal

योगी सरकार का बड़ा एक्शन, DGP मुकुल गोयल को पद से हटाया

यह भी पढ़ें

CM Yogi performed Havan by worshiping Mahagauri

महागौरी की पूजा कर सीएम योगी ने किया हवन

29/03/2023
budget 2022-23

UP Budget 2022: उत्तर प्रदेश बनेगा देश का सांस्कृतिक हब

26/05/2022
CM Yogi has personal interest in AYUSH and Yoga

आयुष और योग के जरिए यूपी बनेगा हेल्थ टूरिज्म का हब

28/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version