• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सांसद खेल महाकुंभ में अराजक तत्वों का आतंक, कबड्डी प्लेयर्स को पीटकर किया लहूलुहान

Writer D by Writer D
22/01/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बस्ती
0
Sansad Khel Mahakumbh

Sansad Khel Mahakumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बस्ती। जिस खेल महाकुंभ (Sansad Khel Mahakumbh) का उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ कर चुके हैं, वो अचानक उस समय सवालों के घेरे में आ गया, जब खेल मेले में में कुछ अराजक तत्वों ने जमकर आतंक मचाना शुरू कर दिया। घटना के समय पुलिस मूक दर्शक बनी रही और दबंग लोग कबड्डी के खिलाड़ियों को पीट कर चल दिए। इस पूरी घटना का लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जनपद मुख्यालय पर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में चल रहे 10 दिवसीय ‘सांसद खेल महाकुंभ’ में चौथे दिन पुलिस की मौजूदगी में कुछ दबंगों ने कबड्डी खिलाड़ियों पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घायलों का कहना है कि हमलावर नशे में धुत थे और सभी के हाथों में लोहे की रॉड और घातक हथियार थे। इनकी संख्या 15 के आसपास थी। खून से लथपथ चोटिल कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

खिलाड़ियों का आरोप यह भी है कि भाजपा नेता अनूप खरे ने चोटिलों को ही पकड़ लिया और हमलावरों को भाग जाने का मौका दिया और खुद भी मारा पीटा। जबकि उन्होंने कुछ लोगों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द करने के लिए बैठा लिया था।

नगर थाना क्षेत्र के कुढ़ा पट्टी गांव के रूपेशधर द्विवेदी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वे सुरक्षा एकेडमी की ओर से कबड्डी में प्रतिभाग करने आए थे। खेल संपन्न हो चुका था। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ी जिनकी संख्या 4-5 थी, स्टेडियम में एक किनारे डांस कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लड़के आए और अचानक जानलेवा हमला करके चले गए।

एक खिलाड़ी के परिजन आशुतोष ने बताया,  मुझे जानकारी मिली कि मेरे भांजे रूपेश धर द्विवेदी के साथ मारपीट की गई। सांसद खेल महाकुंभ में इस तरह की घटना हो जाना बड़ी ही दुख की बात है। यदि खेल महोत्सव चल रहा है तो प्रशासन को भी सहयोग करना चाहिए, क्योंकि यह खेल महाकुंभ राष्ट्रीय बन चुका है और उसमें इस तरह से मारपीट होना यह ठीक नहीं है। इस घटना को सांसद और प्रशासन को गंभीरता से लेना चाहिए।

बृजभूषण सिंह को बड़ा झटका, कुश्ती संघ की आज होने वाली बैठक रद्द

तहरीर के बाद कोतवाली पुलिस एक्टिव हुई और चोटिलों का मेडिकल कराकर एफआईआर दर्ज करने की बात कह रही है। आरोपों के संदर्भ में भाजपा नेता अनूप खरे से बात करने की कई बार कोशिश की गई लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

हालांकि, डिप्टी एसपी आलोक कुमार ने बताया कि  शनिवार शाम करीब 6:30 बजे बस्ती के स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल समाप्त होने के बाद खेल में हार जीत को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई है। इस पर मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की निगरानी में जारी सांसद खेल महाकुंभ में बाहरी लोग आकर इस तरह खिलाड़ियों पर जानलेवा हमला करके चले जाएं, यह एक बड़ा सवाल है। देखना है कि मामले में पुलिस कानून के हिसाब से अपना काम करती है या फिर दबाव में मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा?

Tags: sansad khel mahakumbh
Previous Post

कोहरे ने लगाई रेलवे में ब्रेक, 396 ट्रेन रद

Next Post

अमेरिकी न्याय विभाग ने राष्ट्रपति जो बाइडन का घर खंगाला, मिले गोपनीय दस्तावेज

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
Next Post
Joe Biden

अमेरिकी न्याय विभाग ने राष्ट्रपति जो बाइडन का घर खंगाला, मिले गोपनीय दस्तावेज

यह भी पढ़ें

Sharda Sinha

बिहार की स्वर-कोकिला शारदा सिन्हा की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट

05/11/2024
3 planets will transit

28 जुलाई राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

28/07/2022
CM Dhami

सीएम धामी ने की घोषणा, डिजिटल एक्स-रे मशीन भी की जाएगी उपलब्ध

04/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version