• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दबंगों ने घर में घुसकर युवती को जिंदा जलाया, एक महीने बाद दर्ज हुआ केस

Writer D by Writer D
02/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, भदोही
0
Burnt Alive

Burnt Alive

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गोपीगंज थाना क्षेत्र में 21 साल की एक युवती को उसके घर में घुसकर मिट्टी का तेल डालकर जला दिया गया है। हैरत की बात ये है कि इस घटना के लगभग एक महीने बाद मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि घटना में युवती का पचास प्रतिशत हिस्सा जल चुका है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह घटना 23 अक्‍टूबर की है, लेकिन इसमें लगभग एक महीने बाद एक महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

भाजपा उपाध्यक्ष राधा मोहन का लखनऊ में भव्य स्वागत, सीएम योगी से की मुलाकात

पुलिस अधिकारियों का यह भी कहना है कि जलने के इतने दिनों बाद घटना की सूचना देकर मामला दर्ज कराने से घटना को संदिग्ध मानकर जांच की जा रही है। पुलिस को कथित घटना के बारे में पहले कहीं से कोई सूचना नहीं मिली। अधिकारियों ने कहा कि परिवार का आरोप है कि दबंग आरोपी अस्‍पताल पहुंचकर उन्हें धमकाते थे जिससे उन्होंने तहरीर बहुत देर से दी और देर से मामला दर्ज हुआ।

ये है पूरा मामला

इस मामले पर गोपीगंज के प्रभारी निरीक्षक के. के. सिंह ने बताया कि युवती का इलाज जिले के एक निजी अस्पताल में किए जाने की बात परिवारवालों ने बताई है, पर इस मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। उन्होंने बताया जिस दिन मामला दर्ज किया गया, उसी दिन पूरी घटना के बारे में परिजनों ने जानकारी दी जबकि सिर्फ एक फोन से भी घटना की जानकारी पुलिस को दी सकती थी।

इसके अलावा सिंह ने दर्ज मामले के आधार पर मंगलवार को बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में 23 अक्‍टूबर को रात लगभग बारह बजे निर्मला देवी के घर में उसके पड़ोसी विकास, अखिलेश, राम प्रसाद, सियाराम और बिन्दा देवी गलत नीयत से घुस गए तथा उसे पकड़कर उसपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी। इसके बाद वे उसे एक कमरे में बंद कर भाग गए। थाना प्रभारी ने दर्ज मामले के आधार पर कहा कि बुरी तरह जलने से चीख रही युवती की आवाज़ से आसपास के लोगों ने वहां पहुंचकर उसे बाहर निकाला और वे पहले उसे सरकारी अस्पताल ले गए जहां से उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।

CM योगी से मिले बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी, फिल्म सिटी पर की चर्चा

इसके अलावा प्रभारी ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि महिला के इलाज के दौरान दबंग आरोपी अस्पताल पहुंचकर कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देते रहे। अकेली बेटी के साथ रहने वाली उसकी मां ने मुंबई से अपने पति को 27 नवंबर को बुलाया और बेटी के साथ हुई घटना के संदर्भ में 29 नवंबर को मामला दर्ज कराया।

सिंह ने बताया इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पचास प्रतिशत तक जली युवती का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।

Tags: crime 24ghante online.comcrime newscrime news in hindiLatest Uttar Pradesh News in Hindiup crime news
Previous Post

भाजपा उपाध्यक्ष राधा मोहन का लखनऊ में भव्य स्वागत, सीएम योगी से की मुलाकात

Next Post

आंदोलन में शामिल होंगे एमपी के किसान, ग्वालियर से करेंगे दिल्ली कुछ

Writer D

Writer D

Related Posts

Flood
उत्तर प्रदेश

591 करोड़ अलर्ट मैसेज से बाढ़ के दौरान यूपी में बचाई गई लाखों की जान, एक भी जनहानि नहीं

04/09/2026
Ek Ped Guru ke Naam
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

04/09/2026
Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
CM Dhami watched the spiritual film ‘Hanuman Ansh’.
Main Slider

संत परंपरा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसी फिल्में महत्वपूर्ण : धामी

04/09/2026
Next Post
Farmer Protest

आंदोलन में शामिल होंगे एमपी के किसान, ग्वालियर से करेंगे दिल्ली कुछ

यह भी पढ़ें

यदि अमेरिका UP में व्यापार बढ़ायेगा तो प्रदेश के साथ-साथ US में भी प्रोग्रेस होगी : महाना

06/08/2021
Kangana's sister Rangoli targets two designers, will drag her to court

कंगना की बहन रंगोली ने दो डिज़ाइनर्स पर साधा निशाना, बोली अदालत तक घसीटेंगे

05/05/2021

नवरात्रि व्रत में इन फूड्स का करें इस्तेमाल, नियम भी नहीं टूटेंगे और हेल्दी भी रहेंगे

07/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version