• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त तेजी

Writer D by Writer D
03/07/2026
in Business
0
Share Market

Share Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच तेजी का रुख रहा। कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई । हालांकि बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण बाजार की चाल में मामूली गिरावट भी आई, लेकिन थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.61 प्रतिशत और निफ्टी 0.66 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

प्रातः 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market) की दिग्गज कंपनियां में से एचसीएल टेक्नोलॉजी, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेट्रीज के शेयर 3.73 प्रतिशत से लेकर 1.94 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, अदानी एंटरप्राइजेज, टीएमपीवी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और टेक महिंद्रा के शेयर 0.48 प्रतिशत से लेकर 0.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) में 2,734 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,763 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 971 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 22 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर आठ शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 37 शेयर हरे निशान में और 13 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 650.22 अंक की मजबूती के साथ 78,152.34 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बनने पर यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 300 अंक लुढ़क कर 77,854.83 अंक के स्तर पर आ गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 474.30 अंक की मजबूती के साथ 77,976.42 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 199.95 अंक उछल कर 24,375.65 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में भी उतार-चढ़ाव होने लगा। बिकवाली के दबाव में निफ्टी ओपनिंग लेवल से करीब 80 अंक टूट कर 24,295.15 अंक के स्तर तक गिर गया। वहीं खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर इसने 24,378.15 अंक के स्तर तक छलांग भी लगाई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 160.70 अंक की मजबूती के साथ 24,336.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 579.48 अंक यानी 0.75 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,502.12 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 169.85 अंक यानी 0.71 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,175.70 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: Business NewsniftysensexShare Marketstock market
Previous Post

ऐसे बनाएं मैंगो कस्टर्ड, पेट भर जाएगा मन नहीं

Next Post

सोने ने मारी छलांग, चांदी की चमक भी बढ़ी

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold
Business

सोने ने फिर मारी छलांग, चांदी की चमक पड़ी फीकी

18/08/2026
Inflation
Business

थोक महंगाई से मिली थोड़ी राहत, जुलाई में WPI मुद्रास्फीति घटकर 9.78%

14/08/2026
Gold
Business

स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले सोना हुआ सस्ता, जानें आज के रेट

14/08/2026
Gold-Silver
Business

सोने की चमक में तेजी जारी, जानें चांदी के भाव आपके शहर में

13/08/2026
Stock Market
Business

शेयर बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 388 अंक फिसला; निफ्टी 24,500 के नीचे

11/08/2026
Next Post
Gold-Silver

सोने ने मारी छलांग, चांदी की चमक भी बढ़ी

यह भी पढ़ें

Himachal impressed by USDMA's technology-based system

उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल का हिमाचल ने किया अध्ययन, चारधाम मॉनिटरिंग सिस्टम होगा लागू

30/04/2026
Sushant Singh Rajput सुशांत सिंह राजपूत

शक : सुशांत के खाने में धोखे से ड्रग्स तो नहीं देते थे शौविक और सैमुअल?

05/09/2020

इस शख्स के सिर पर काली ज़ुल्फों की जगह लहराती है गोल्डन चेन, देखें तस्वीरें

10/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version