Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

युवक पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, घर पर की फायरिंग

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दबंगों का बोलबाला है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश के बावजूद लगातार दबंगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।

रविवार रात शाहनवाज की इन लोगों से बहस भी हुई बाजार खाला इलाके के भदेवा में इस्माईल मस्जिद के पास शाहनवाज़ पुत्र बशारत अली रहते हैं। शाहनवाज की मोती झील कॉलोनी में सैलून है। शाहनवाज ने बताया कि सोमवार शाम आकिल, आदिल और ज़ैद उसके घर आए तथा उसे जान से मारने की नियत से मेरे घर के ऊपर अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2 फायर झोंक दिए।

उसकी गोली घर की दीवारों पर लगी है। शाहनवाज ने बताया कि आकिल व आदिल का बड़ा भाई ज़ैद उसकी साली व पत्नी को गलत मैसेज भेजता था। उसे मना करने को लेकर रविवार रात शाहनवाज की इन लोगों से बहस भी हुई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले में सुलह समझौता करा दिया था।

सबसे बड़े शस्त्र लाइसेंस फर्जीवाड़े में बड़ी कार्रवाई, लिपिक को किया निलंबित

आरोप है कि सोमवार को अचानक इन तीनों ने शाहनवाज के मेरे घर पर हमला बोल दिया। लेकिन इस गोली कांड में कोई घायल नहीं हुआ है। इंस्पेक्टर बाज़ार खाला से जब इस मामले में बात की गई तो उनका कहना था। मामले को लेकर कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। जब तक जांच पूरी नही हो जाती, वह कुछ नहीं बता सकते।

उन्होंने कहा कि इस मामले में आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जब तक फायरिंग करने वाले युवक नहीं गिरफ्तार किये जाते हैं, तब तक कुछ कह पाना जल्दबाजी होगी।

Related Articles

Back to top button