• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Maruti की नई गाड़ियों पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, फटाफट उठाएं मौके का फायदा

Writer D by Writer D
03/12/2022
in Tech/Gadgets
0
Maruti Suzuki
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी ने Arena रेंज मॉडल्स पर डिस्काउंट ऑफर पेश किए हैं. कंपनी ने दिसंबर 2022 के लिए 52,000 रुपए तक की छूट जारी की है. अगर आप नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो मारुति के स्विफ्ट, डिजायर, वैगन आर, सेलेरियो जैसे मॉडल्स पर बढ़िया छूट का फायदा उठा सकते हैं. इन मॉडल्स पर कंपनी कॉर्पोरेट डिस्काउंट, एक्सचेंज बेनिफिट और कैश डिस्काउंट जैसे ऑफर्स दे रही है. यहां आप देख सकते हैं कि मारुति के अलग-अलग मॉडल्स पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है.

Maruti Suzuki Swift: दिसंबर 2022 में मारुति स्विफ्ट खरीदने पर आप 32,000 रुपए तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं. वहीं, इसके CNG वेरिएंट पर 15,100 रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है. यह लोकप्रिय हैचबैक 1.2 लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन और 5 स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आती है.

Maruti Suzuki Dzire: स्विफ्ट की तरह मारुति डिजायर (AMT) पर भी 32,000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा मैनुअल वेरिएंट पर 17,000 रुपए तक की छूट मिलेगी. हालांकि, इसके CNG वर्जन पर कोई डिस्काउंट ऑफर नहीं दिया गया है. भारतीय बाजार में इस सेडान की टक्कर हुंडई ऑरा और होंडा अमेज जैसी कार से होती है.

Maruti Suzuki Alto 800: मारुति की सबसे सस्ती कार ऑल्टो 800 के ऊंच वेरिएंट्स पर आप 42,000 रुपए तक की बचत कर सकते हैं. वहीं, इसके एंट्री-लेवल वेरिएंट पर 17,000 रुपए तक की छूट मिल रही है. इसके अलावा सीएनजी वर्जन पर भी बढ़िया ऑफर दिया गया है. ऑल्टो 800 का सीएनजी वेरिएंट खरीदने पर 40,100 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है.

Maruti Suzuki Wagon R: ऑल्टो 800 की तरह वैगन आर (मैनुअल) पर भी 42,000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है. वहीं, AMT वेरिएंट पर 22,000 रुपए तक की छूट मिलेगी. दूसरी तरफ, अगर आप वैगन आर CNG वर्जन खरीदना चाहते हैं, तो भी 22,000 रुपए तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं. यह कार 1.0 लीटर और 1.2 लीटर इंजन ऑप्शन के साथ आती है.

Maruti Suzuki Celerio: सेलेरियो का सीएनजी मॉडल खरीदने पर मारुति 45,100 रुपए का डिस्काउंट दे रही है. वहीं, पेट्रोल-मैनुअल वेरिएंट खरीदने पर 36,000 रुपए तक की छूट का फायदा उठाया जा सकता है. इसके अलावा AMT वेरिएंट मॉडल्स पर कुल 21,000 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर किया गया है.

Google के CEO सुंदर पिचाई को पद्म भूषण से सम्मानित, भारत के राजदूत ने सौंपा अवार्ड

Maruti Suzuki S-Presso: मारुति एस-प्रेसो पर भी कंपनी ने भारी डिस्काउंट पेश किया है. इसका मैनुअल खरीदने पर 46,000 रुपए तक की बचत होगी, जबकि AMT वेरिएंट पर 21,000 रुपए बचा सकते हैं. मारुति इसके CNG वर्जन पर 45,100 रुपए तक की छूट दे रही है.

Maruti Suzuki Alto K10: इस महीने मारुति सुजुकी सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑल्टो के10 पर दे रही है. नए कार खरीदार इसके मैनुअल वेरिएंट को खरीदने पर 52,000 रुपए तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं. वहीं, AMT वेरिएंट पर 22,000 रुपए तक का फायदा मिलेगा. इसके अलावा CNG वर्जन पर भी 45,100 रुपए तक की बचत करने का मौका है.

Tags: car price hike marutiMaruti Suzuki Alto 800Maruti Suzuki Alto K10Maruti Suzuki Celeriomaruti suzuki dzireMaruti Suzuki S-Pressomaruti suzuki swiftmaruti suzuki wagon r
Previous Post

‘हत्या के बाद सबसे पहले श्रद्धा के हाथ के किए टुकड़े’…, आफताब के फ्लैट से मिले हथियार

Next Post

Nursery Admission के लिए जारी हुए एप्लीकेशन फॉर्म, इनको मिलेंगे सबसे ज्यादा प्वाइंट्स

Writer D

Writer D

Related Posts

Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
Next Post
kvs class 1 admission

Nursery Admission के लिए जारी हुए एप्लीकेशन फॉर्म, इनको मिलेंगे सबसे ज्यादा प्वाइंट्स

यह भी पढ़ें

CM योगी ने ट्रायल रन के साथ मेट्रो में किया सफर, प्रथम यात्री के रूप में बनाया रिकॉर्ड

10/11/2021
CM Siddaramaiah

अखिलेश के बाद मुख्यमंत्री का कटा चालान, साल में 7 बार किया ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन

07/09/2025
Randeep Surjewala

आज का बजट ‘ खोदा पहाड़ और निकली चुहिया’जैसा साबित हुआ : सुरजेवाला

01/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version